For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

18 अप्रैल राशिफल: तुला राशि वाले आज आर्थिक मामले न करें लापरवाही

|

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। इसके अलावा आज आप घरेलू सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपको उनकी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जाने का मौका मिल सकता है। हालांकि घर से बाहर जाते समय आप सारी जरूरी सावधानियां बरतें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापारी है तो आपको अपने ग्राहकों की पसंद नापसंद को ध्यान में रखते हुए ही स्टॉक मेंटेन करना चाहिए। जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कोई बढ़िया अवसर मिल सकता है। जल्द ही आपके करियर में एक नया मोड़ आएगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। निजी जीवन की बात करें तो घर में वाद-विवाद से बचें अन्यथा घरेलू कलह बढ़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। काम के साथ आपको पर्याप्त आराम भी करना चाहिए।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति अधिक गंभीरता दिखानी होगी। लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

18 April 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आपको आर्थराइटिस की शिकायत है तो आप नियमित रूप से अपनी दवाइयां लेते रहें। लापरवाही बिल्कुल न करें अन्यथा आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। आज आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आज तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के माहौल में सुधार देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप किसी भी विवाद को तूल न दे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

वैवाहिक जीवन में यदि तनाव चल रहा है तो अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें। चुप रहकर आप गलतफहमी और न बढ़ाएं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में निवेश करने से बचना होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास आपको और तेज करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में किसी कठिन कार्य को आज आप बड़ी ही सरलता से पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी इस मेहनत का फल आपको जल्द ही पदोन्नति और वेतन के वृद्धि के रूप में मिल सकता है। लोहे के व्यापारियों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा काम लग सकता है। साथ ही अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने की भी प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। अगर आप अपने जीवनसाथी को कोई उपहार देने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लें। पैसों के मामले में जरा सी भी जल्दबाजी न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। बेहतर होगा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें अन्यथा बहुत देर हो सकती है। पैसों की बात करें तो अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज आप चिंतित रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खानपान में गड़बड़ी के कारण सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में कोई भी काम करते समय आप जरा सी भी जल्दबाजी न दिखाएं अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपको अपना तालमेल बेहतर करना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपके परिश्रम का अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। आज आप अपनी समझदारी से अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो अपने घर का माहौल प्रफुल्लित रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। छोटी बातों पर क्रोधित होने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। पैरों में दर्द या सूजन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। अगर आप अपने पैतृक कारोबार से जुड़े हुए हैं तो आज आपको अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह से कोई सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आ सकता है। पैसों से जुड़ा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह का बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप पहले से ही शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापारी हैं तो दिन की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कहासुनी या बहसबाजी से बचें। यदि आपसे कोई गलती होती है तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। अहंकार की भावना से आपको बचना होगा। पैसों की स्थिति मजबूत होगी। आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले भी ले सकते हैं। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है, लेकिन जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। गुस्से में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

घर के सदस्यों के साथ आज आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपके संबंधों में मजबूती आएगी। पैसों के मामले में दिन शुभ हैं। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं आज कोई पुराना पारिवारिक कर्ज भी खत्म होने की प्रबल संभावना है। आपके पिता आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। हो सकता हैं वे आपके किसी फैसले से सहमत न रहे। अपने जीवनसाथी के साथ भी आप अपना व्यवहार अच्छा रखें। दफ्तर में यदि आप नियमबद्ध तरीके से काम करेंगे तो शाम तक आपके सारे काम आराम से निपट जाएंगे।व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभकारी रहेगी। मुमकिन है शाम को आप किसी धार्मिक स्थल पर जाएं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से लंबित कार्यो को लेकर आपको अधिक गंभीर रहना होगा। कोशिश करें कि आज आपसे कोई बड़ी गलती न हो अन्यथा बात आपकी नौकरी पर आ सकती है। अगर आप होटल या रेस्टोरेंट के कारोबारियों के लिए आज का दिन कुछ मंदा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। यदि छोटी सी भी परेशानी होती है तो आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 18 April 2021 Sunday

What does your Sunday April 18, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, April 17, 2021, 14:17 [IST]
Desktop Bottom Promotion