For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

18 जनवरी राशिफल: इन राशियों पर रहेगी आज माता लक्ष्मी मेहरबान, होगी धन वर्षा

|

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकिरयां हासिल होगी। तो आइए जानते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप अपने दिन को खास बनाने के लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज खत्म होने से आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। हालांकि आपको अपनी ओर से इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप दोबारा ऐसी बात न करें जिससे आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। माता पिता का सहयोग मिलेगा। आज पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। इसके अलावा आपको उनकी ओर से उपहार भी मिल सकता है। भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। कामकाज को लेकर चल रहा आपका प्रयास सफल होगा। नौकरोपेशा जातक अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करेंगे। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज चीज़ें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुकून भरा रहेगा। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। यही वह मौका है जिसका आपको लम्बे समय से इंतजार था। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी विदेश जाने की इच्छा जल्द ही पूरी होने की संभावना है। हालांकि आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी होगी लेकिन आपके लिए यह बहुत ही शुभ साबित होगी। आपके अच्छे सितारे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इस यात्रा से आपको आर्थिक मुनाफा होगा। साथ ही आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। निजी जीवन की समस्याओं का समाधान होगा और आज आप स्वयं को चिंतामुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सेहत के प्रति आपकी लापरवाही आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकती है। यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको फौरन किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की जरूरत है। याद रहे स्वस्थ रहकर ही आप जीवन में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। भाई बहनों के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यदि किसी मुद्दे पर आपके विचार एक न हों तो ऐसे में आपको ठंडे दिमाग से समस्या का समाधान ढूंढ़ना चाहिए। बेवजह की बहसबाजी से किसी का फायदा नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत ही यादगार गुजरेगा। आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। दिन को और खास बनाने के लिए आप रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। दफ्तर में आपका जोश और उत्साह देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आपके बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 5:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप काम पर फोकस करने की कोशिश नहीं करेंगे तो आज आपके उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो आपको नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। बेहतर होगा समय रहते आप संभल जाएं। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतरीन अवसर लाएगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन की वर्षा होगी। आज आपके जीवनसाथी आपकी वजह से उदास महसूस कर सकते हैं। आपको अपने व्यवहार और शब्दों पर अतिरिक्त ध्यान देना होगा। यदि आपके मन में कोई बात है तो आप खुले दिल से अपने प्रिय के सामने अपनी बात रखें। एक बेहतरीन शाम के लिए आज आप दोस्तों के साथ घुमने फिरने के लिए जा सकते हैं। है। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप किसी खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

18 January 2021 Rashifal | आज का राशिफल 18 जनवरी 2021 | Aaj Ka Rashifal | Boldsky
 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए चल रहे आपके प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज धन की वर्षा होगी। लक्ष्मी जी आप पर मेहरबान रहेंगी। कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने का योग बन रहा है। पुराने किसी निवेश का आपको डबल फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। घर में कोई शुभ कार्य सम्पन्न हो सकता है। यदि आपकी संतान विवाह योग्य है तो उनके लिए शादी का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आप काफी अकेलापन और उदास महसूस करेंगे। मन में कई तरह की चिंता रहेगी और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में काफी दिक्कतें होंगी। बेहतर होगा आप आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा न लें, अन्यथा आपका रिश्ता और कमजोर हो सकता है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करने की सोच रहे हैं तो आपको आज सफलता मिल सकती है। पैसों की बात करें तो आज का दिन शुभ रहेगा। धन की प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी सेहत ही आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे दोपहर 2:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। आपको संभलकर रहने की जरूरत है। छोटी छोटी परेशानियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। घर में किसी भी तरह के विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। घर के किसी सदस्य के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। बात बिगड़ने की संभावना है जिससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। अगर बात आपके कामकाज की करें तो आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। निजी जीवन की परेशानियां आपको अपने काम पर फोकस करने नहीं देंगी। उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। अतीत में लिए हुए किसी फैसले से आज उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आपको निराशा हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। कोई भी बड़ा खर्च न करें। सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं है। अचानक खर्चों में हुई वृद्धि आपकी परेशानी बढ़ा देगी। यदि आज आप घर से दूर हैं तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपकी कोई कीमती वस्तु खो जाए या फिर उसके चोरी होने की संभावना है। आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। यदि पिछले कुछ समय से आप कामकाज का काफी दबाव महसूस कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको आराम पर अधिक ध्यान देने का मौका मिले। आज आप दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। खुद को तरोताजा रखने के लिए थोड़ी मौज मस्ती भी जरूरी होती है। आज माता पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर आप कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी आपसी समझ में इजाफा होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अतीत की बातों को भूलकर आपको एक नई शुरुआत करने की जरूरत है। बीते दिनों की यादों को लेकर अगर आप ऐसे ही सोचते रहेंगे तो आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इस समय आपको अपना पूरा ध्यान काम पर लगाना होगा। स्वयं को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। तनाव मुक्त रहकर ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप फायदे का सौदा कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप अपने काम से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां चल रही हैं तो समय रहते आपको अपने बीच की दूरियों को कम करना होगा अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। ज्यादा चिंता करके आप अपनी सेहत को कमजोर बना रहे हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आपके स्वभाव में जरा सा बदलाव आपकी कई परेशानियां दूर कर सकता है। परिजनों से चल रहा आपका विवाद आज समाप्त हो जाएगा क्योंकि आपकी पहल और समझदारी भरा बर्ताव घरवालों की सभी शिकायतें दूर करेगा। यदि अपनों के साथ आप रिश्ता मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अपना व्यवहार संतुलित रखें। बच्चों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको उनका मार्गदर्शन करना चाहिए, नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। यदि कुछ समय से जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित हैं तो आज आपके प्रिय के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और उच्च अधिकारी भी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन शुभ रहेगा। आप कुछ जरूरी खर्चे करेंगे लेकिन किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। लम्बे समय के बाद आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी रोमांटिक मुलाकात आज कुछ खास होने वाली है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। अगर बात पैसों की करें तो आज आर्थिक लाभ संभव है। आज आप पूजा पाठ, दान आदि के लिए भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा और आपका अटका हुआ कार्य दोबारा शुरू हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 47

शुभ समय: सुबह 10:20 से दोपहर 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है लेकिन शाम तक आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो जाएगा और उनकी नाराजगी भी दूर होगी। अपने प्रिय के लिए आप कुछ खास प्लान भी कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज खर्चों में वृद्धि संभव है। आप बेवजह की चीजों पर कुछ ज्यादा ही पैसा खर्च कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। दफ्तर में आप डबल रफ्तार से अपने काम निपटाएंगे। आज समय से पहले आप अपने काम खत्म कर पाएंगे जिससे आपको स्वयं के लिए भी समय मिलेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को बड़ा फायदा हो सकता है। सेहत का मामला अच्छा रहेगा। आप काफी तंदुरुस्त रहेंगे और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 8:40 शाम 5:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 18 January 2021 Monday

What does your Monday, January 18, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, January 16, 2021, 15:49 [IST]
Desktop Bottom Promotion