For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19 अप्रैल राशिफल: जानें आज किन राशियों पर बरसेगी माता रानी की कृपा

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में विपरीत परिस्थितियों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। आपकी ईमानदारी और काम के प्रति लगन देखकर वरिष्ठ आपसे बेहद प्रभावित होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी करने से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम अटक सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कहासुनी से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। आपका गलत बर्ताव दफ्तर में आप की छवि खराब कर सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वभाव में कोई बदलाव देखने को मिल सकता है। हो सके तो आज अपने प्रिय के साथ आप ज्यादा समय बिताएं और उनके दिल की बात जानने का प्रयास करें। सेहत की बात करें तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आज अधिक सावधानी बरतें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता मजबूत करने का प्रयास करें। यदि आप से कोई गलती हुई है तो आज खुद पहल कर माफी मांगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम कॉस्मेटिक का है तो आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। लकड़ी के कारोबारियों को भी बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। दफ्तर में बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप मन लगाकर काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का भोजन करने से परहेज करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इंफेक्शन होने की आशंका है। दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आज काम में आपका मन कुछ कम लगेगा। हो सकता आपके कुछ कार्य अधूरे भी रह जाए। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आप भूमि मकान से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। आज की गई यात्रा से आपका समय और पैसा नष्ट होगा। इसके अलावा इस फैली हुई महामारी को देखते हुए भी इस समय यात्रा करना आपके लिए सुरक्षित नहीं रहेगा। व्यापारी अगर नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। हो सकता है दफ्तर में आप पर कार्यभार कुछ कम रहे। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों के साथ आज अधिक समय बिताने का प्रयास करें। हो सके तो आज उनके लिए कुछ तोहफे खरीदें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आयुर्वेद से संबंधित दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबर्दस्त आर्थिक मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी पर किसी भी बात का दबाव डालने से बचें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत हनुमान जी की आराधना से करें। आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। यदि कुछ समय से मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आज आपकी मानसिक स्थिति में कुछ बदलाव आ सकता है। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आप पूरी मेहनत और लगन के साथ अपने इस कार्य को तय समय पर पूरा कर पाएंगे। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। किसी अटकी हुई योजना को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको बड़ा खर्च करने से बचने की जरूरत है। परिजनों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर तक भूखा रहने की अपनी आदत को बदलें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि आप जल्दबाजी में ऐसे फैसले लेने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। आपके बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही करते हैं तो आपको उनकी फटकार भी सुननी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी और छोटी सी बात पर आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। आप शांत रह कर बात को संभालने का प्रयास करें। यदि कुछ दिनों से पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं प्यार मोहब्बत के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप डेट के लिए किसी खास जगह पर जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आमदनी से अधिक खर्च करने से बचें। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। अगर आप बेरोजगार है और नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। काम के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी आपके लिए उतना ही जरूरी है इसलिए आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपने लिए भी कुछ समय जरूर निकालें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

छोटे व्यापारियों का अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। मीडिया और पॉलिटिक्स के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। यदि आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। घर के छोटे सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बात और बिगड़ सकती है। सेहत की बात करें तो यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपको डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। मास्क का प्रयोग जरूर करें और दो गज की दूरी भी बनाए रखें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक कैसे लेने से बचें। इसके अलावा ऐसे मामलों में दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से भी आपको बचना होगा। माता पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। उनका स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मरीजों की दिक्कतें कुछ बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज को लेकर आज आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में लगातार आ रही गिरावट आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से अपने काम पर फोकस करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो ग्राहकों के साथ वाद-विवाद से बचें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। साथ ही आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें। डॉक्टर और दवाइयों के कारण आपका खर्च बढ़ सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 19 April 2021 Monday

What does your Monday April 19, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, April 17, 2021, 15:38 [IST]
Desktop Bottom Promotion