For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19 July Horoscope: मकर राशि क्रोध पर नियंत्रण रखें, जानें बाकी राशि वाले क‍िस बात का ध्‍यान रखें

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। परिजनों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। थकान और तनाव के कारण उनकी सेहत बिगड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज की बात करें तो टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों पर काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को गैरकानूनी कार्यो से दूरी बनाकर रखने की जरूरत है अन्यथा लाभ के स्थान पर आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:14

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से दोपहर 2:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों को लेकर अपना कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें यदि आप कर्ज लेते हैं तो उसे चुका पाना आपके लिए भविष्य में बहुत मुश्किल होने वाला है। अगर आप नौकरी करते तो दफ्तर में वर्क लोड काफी बढ़ सकता है। इसके अलावा आज सहकर्मियों के साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आज आपको तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा। आपके कड़वे बोल अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:6

शुभ समय:दोपहर 12:15 से शाम 7:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन बड़े झगड़े में बदल सकती है। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन नौकरीपेशा जातकों के लिए अच्छा रहने के आसार है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। बॉस की ओर से आपको खूब तारीफें मिलेंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को भी ठीक-ठाक फायदा होने की प्रबल संभावना है। सेहत की बात करें तो यदि आपको रक्त संबंधित कोई रोग है तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:26

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप की स्मरण शक्ति अच्छी होगी और पढ़ाई लिखाई में आपका काफी मन लगेगा। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपको मेहनत करने से जी नहीं चुराने की सलाह दी जाती है विशेष रुप से अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो इस समय काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है।अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आपको अपने विरोधियों से संभल कर देने की सलाह दी जाती है। आज वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं, साथ ही आपकी छवि खराब करने का भी प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। आपको अपनी ओर से खूब मेहनत करने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा और तंदुरुस्त रखने के लिए आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत है। साथ ही आपको रोजाना कसरत करने की भी सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 7:40 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ने से काफी दबाव महसूस करेंगे। इसके अलावा आज आपकी वाणी में भी कड़वाहट रहेगी। आपका ऐसा रवैया आपके अपनों को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। वहीं दूसरी ओर नौकरी में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा फल आपको मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती हैं। आप शौक मौज पर भी धन खर्च कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज की समस्या है तो आप आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रही होगी। जीवनसाथी के साथ कहासुनी और टकराव से बचें। साथ ही आप एक दूसरे को फिर से समझने का प्रयास करें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। मुमकिन है आज आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। काम के प्रति आपकी लापरवाही अतीत में किए हुए आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों आज बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी और आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर आप खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखने की जरूरत है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। एक अच्छी शाम बिताने के लिए आप सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। शारीरिक रूप से भी आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरी में परिवर्तन संभव है। अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। व्यापार जुड़े छात्रों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी यात्रा करने का मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:8

शुभ समय:प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। भाई बहनों के साथ रिश्ता बिगड़ सकता है। आपको क्रोध और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ बनाने से बचें नहीं तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लाने की जरूरत है। साथ ही आपको कर्ज और उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:31

शुभ समय:सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस राशि के विद्यार्थियों आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्रपत्र करना चाहते हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई कर रहे जातकों को भी अच्छी सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ टकराव हो सकता है, साथ ही उनकी सेहत भी कमजोर रहेगी। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें नौकरीपेशा लोगों के मन में असंतोष का भाव रहेगा। आप महसूस करेंगे कि वरिष्ठ आपकी मेहनत पर गौर नहीं कर रहे हैं। आज धारदार वस्तु का इस्तेमाल करते समय पूरी सावधानी बरतें।

शुभ रंग:क्रीम

शुभ अंक:30

शुभ समय:प्रातः 4:45 से दोपहर 12:35 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। यदि आप बचत पर ध्यान नहीं देंगे तो भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:25

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 19 July 2021 Monday

What does your Monday July 19, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, July 17, 2021, 17:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion