For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19 मई राशिफल: धनु राशि वाले करें आज ये काम, मिलेगी अपार सफलता

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है खासतौर पर कार्यस्थल पर आपको क्रोध करने से बचने की जरूरत है। बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें और उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे आर्थिक लाभ के लिए कुछ समय इंतजार करना होगा। यदि आज आपको लाभ कमाने का कोई अवसर मिलता है तो जल्दबाजी करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर नहीं मिलेगा। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच कहासुनी भी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रमोशन और आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आप मन लगाकर और पूरी मेहनत से अपना काम करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़े क्लाइंट से जुड़ने का मौका मिल सकता है। यदि हाल ही में आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का अवसर आपको प्राप्त होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातक को कि किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आज के दिन आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी के साथ आप की अनबन चल रही है तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा। आपके बीच तालमेल बेहतर होने की संभावना है। हालांकि भविष्य में आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाने की जरूरत है। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। हो सकता है आज आपके जीवनसाथी कोई महत्वपूर्ण फैसला लें। बेहतर होगा आप उनका समर्थन करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको बिना सोचे समझे खर्च करने से बचना होगा। सेहत की बात करें तो आपको यूरिन इन्फेक्शन होने की संभावना है। आप साफ सफाई का अधिक ध्यान रखें साथ ही अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका खर्चीला स्वभाव आपको मुसीबत में डाल सकता है। इसके अलावा पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ भी आपकी कहासुनी हो सकती हैं। कामकाज की बात करें तो अनाज से जुड़ा व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ निराशा लगेगी। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी मेहनत सफल होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो यदि आपको हृदय से जुड़ा रोड है तो लापरवाही करने से बचें। समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। हो सके तो आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताएं खासतौर पर बड़े भाई के साथ अपका तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। अगर आप नौकरी करते तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आप काफी तनाव महसूस करेंगे। आपको शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है खासतौर पर अगर आप डेयरी उत्पादों का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 8:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज के दिन आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ निराशा लगेगी। निजी जीवन की बात करें तो आपका घर के सभी सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए। हो सके तो आज माता-पिता के साथ ज्यादा समय बिताएं। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सर्दी जुकाम आदि से आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापार करते हैं और आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते हैं तो आपको सोच समझकर स्वयं ही अपना निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए खासतौर पर यदि आपके बॉस ने आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है तो अपने काम से जुड़ी बातें सहकर्मियों से शेयर न करें तो बेहतर होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो जल्द से जल्द अपनी इस आदत को बदलने का प्रयास करें। यदि आज आप से यह गलती होती है तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। अगर आप शादीशुदा है तो अपने जीवनसाथी को बढ़िया सरप्राइस देने के लिए दिन अच्छा है। इससे आपके बीच प्यार बढ़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आज दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से करें। इससे आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। दफ्तर में आपको आलस्य का त्याग कर अपने काम तेजी से पूरे करने की जरूरत है। यदि आज आपका एक भी काम अधूरा रह जाता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है विशेष रुप से अगर आपका काम जेनरल स्टोर, किराना आदि का है तो आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई बहनों की शादी आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप थोड़ा और प्रयास करेंगे तो आप की आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

छोटे व्यापारियों को अधिक मात्रा में माल स्टोर करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी मानसिक तनाव में कमी आएगी और आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि कुछ समय से जीवनसाथी आपसे नाराज चल रहे हैं तो आज उनके स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूल कर अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। पैसों की बात करें तो आमदनी से अधिक खर्च न करें। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप विद्यार्थी है तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। अगर आप कोई ऑनलाइन परीक्षा देने वाले हैं तो अपने समय का सदुपयोग करें। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों को के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों की भावनाओं का आदर करें। बेवजह बहसबाजी करने से आपको बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ यदि कोई गलतफहमी हो गई है तो बातचीत के द्वारा मामले को सुलझाने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके हाथ निराशा लगेगी। इस समय आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। बड़े भाई की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो खुद को सेहतमंद और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 19 May 2021 Wednesday

What does your Wednesday May 19, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, May 18, 2021, 16:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion