For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

2 मई राशिफल: इन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत, होगी बड़ी तरक्की

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसे मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज की बात करें तो इस राशि के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आपको आर्थिक समस्या घेर सकती है। आज हाथ में आया हुआ कोई बढ़िया अवसर निकल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को भी पैसों की तंगी झेलनी पड़ सकती है। आपका वेतन अटक सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आपके उग्र स्वभाव की काफी आलोचना हो सकती है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर न निकालें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। आज जो भी करें बहुत सोच समझकर अन्यथा बाद में आपके हाथ पछतावा ही लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 2:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अपनों के साथ सभी मनमुटाव भी दूर करने का आप भरपूर प्रयास करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता रहेगी। पारिवारिक मुद्दे हो या काम से जुड़े उलझे हुए मामले, आपके प्रिय आपकी हर मुश्किल को दूर करने का प्रयास करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके वरिष्ठ किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपकी राय ले सकते हैं। यह आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है, इसलिए आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें। व्यापारियों को अगर अच्छे फायदे की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको धैर्य से काम लेना होगा। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आज किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 7:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले लोगों की बड़ी तरक्की हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको कुछ बड़े ग्राहकों से जुड़ने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बड़े फायदे के लिए आप चालाकी भरी योजनाओं में फंसने से बचें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में यदि आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो लंबे समय बाद आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय दे पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आप काफी तंदुरुस्त रहेंगे और मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आज काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा जिससे आपको खुद के लिए भी समय मिल मिलेगा। वहीं व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। आज आप अपनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आप जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। दोस्तों और परिजनों का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। जल्द से जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आप जितना ज्यादा हो सके बचत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी पढ़ाई में आ रही कोई बाधा दूर होगी और आप अपनी पढ़ाई पर फोकस कर पाएंगे। सेहत की बात करें तो खाने-पीने की ऐसी चीजों से दूर रहें जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रायस करें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास है। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ गलतफहमी हो सकती है। हो सकता है आपकी कुछ कहासुनी भी हो जाए। बेहतर होगा आप संतुलित व्यवहार करें। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। अगर आपका काम जेनरल स्टोर, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, डेयरी उत्पादों आदि का है तो आपको उम्मीद के अनुसार फायदा होगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आय से अधिक खर्च करने से बचें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना होगा अन्यथा आप स्वयं को विवादों में घिरा हुआ पाएंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक खर्चों से बचें इसके अलावा कर्ज या उधार लेकर खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। दफ्तर में ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें और अपने सभी काम तय समय पर पूरे करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारियों को लंबी यात्रा से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल शांत रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में आज वे आपकी मदद कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए आपको मानसिक तनाव से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 5:45 से दोपहर 12:35 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज कुछ सुधार आने की संभावना है। माता पिता का आशीर्वाद और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रखेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट रहेंगे। आप और कड़ी मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। वहीं व्यापारियों को अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है। आप लापरवाही न बरतें और अपना सही इलाज करवाएं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। किसी बात पर असहमति के कारण जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा आप एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। कोई बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापारियों की चिंता कुछ बढ़ सकती है। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। आज बच्चे आपसे ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। आप उन्हें निराश न करें। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। हालांकि खुद को ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना थोड़ी कसरत करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और आपको धन की प्राप्ति होगी। कामकाज की बात करें तो आज आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। दफ्तर में अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। आपको ओवर टाइम भी करना पड़ सकता है। व्यापारियों को कड़े संघर्ष के बाद सफलता मिल सकती है। आज आप कोई नया काम शुरू न करें। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। बड़े भाई या बहन के साथ मनमुटाव संभव है। यदि कोई गलतफहमी होती है तो आपको शांति से अपना पक्ष रखना होगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। आप पर्याप्त आराम करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपकी मेहनत आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के कारोबार में वृद्धि होगी। हालांकि आपको किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर आपसी समझ आपके वैवाहिक जीवन में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी आय और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। आपकी तीखी वाणी के कारण आपके करीबी आपसे नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा आप तोलमोल कर ही अपने शब्दों का प्रयोग करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी सकारात्मक सोच और कड़ा परिश्रम आपको दूसरों से आगे रखेगी। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों का प्रेम और सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। अपने पार्टनर से कोई भी वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। बड़ा खर्च करने से बचें। इसके अलावा दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। सेहत में सुधार संभव है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी। अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखें। गलत खानपान की अपनी आदत को बदलें। बेहतर होगा आप सही और पौष्टिक आहार लें। इसके अलावा जरा जरा सी बात पर भी आपको तनाव लेने से बचना होगा। यदि आप कुछ दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज खुद के लिए समय निकालें। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताएं। अपनों से दिल की बात शेयर करें इससे आपका तनाव कम होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। नौकरी करने वाले जातकों को अपने लंबित कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6:40 तक

English summary

Daily Horoscope for 2 May 2021 Sunday

What does your Sunday May 2, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, April 30, 2021, 11:39 [IST]
Desktop Bottom Promotion