For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20 अप्रैल राशिफल: जानें आज किन राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और बनेंगे किसके बिगड़े काम, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप लापरवाही करेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खुदरा व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है। अचानक कोई बड़ा खर्च संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। सेहत की बात करें तो बेवजह घर से निकलने से बचें। इसके अलावा अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने के उपाय करने होंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही नतीजा है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें। जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो और आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहने के आसार हैं। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की बातों को आप महत्व दें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। पढ़ाई को लेकर आप की चिंता बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक तनाव के कारण आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप अकेलापन और उदास महसूस कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। बेहतर होगा आप कोई अच्छी प्रेरणादायक किताब पढ़े या अपनी मनपसंद मूवी देखें। इससे आप अच्छा महसूस करेंगे। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। वहीं बड़े व्यापारियों को अपने व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। उग्र होकर बात करने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते तो आज आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। मनचाहा ट्रांसफर या प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप किसी नए कार्य की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। घरेलू कलह के कारण आपकी मानसिक चिंता कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप परिजनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर वाद विवाद से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई काम न बने तो ऐसी परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घर की सजावट में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। हो सकता है आप कुछ जरूरी चीजों की खरीदारी भी करें। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अगर आप शादीशुदा है आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। यदि आपका स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपको सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। लोहे के व्यापारियों का अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आप अपनी समझदारी से अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी सकारात्मक और तरोताजा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने का प्रयास करें। झगड़े झंझट या बहसबाजी से आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। अनाज का कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपको उचित समय की प्रतीक्षा करनी होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ने की आशंका है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। वरिष्ठ अधिकारियों की नजर आप पर बनी रहेगी। साथ ही आज आप पर कार्यभार भी अधिक रहेगा। इसके अलावा कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी डाल सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपने परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। हो सके तो आज अपने माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएं। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। मुमकिन है वे आपके साथ रुखा व्यवहार करें। ऐसे में बातचीत के द्वारा आपको उनके मन की बात जाननी चाहिए। चुप रहकर गलतफहमियां और न बढ़ाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। शॉपिंग करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। व्यापारियों को अपने पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आपके उच्च अधिकारी आपके काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। सेहत की बात करें तो हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपको रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 5:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आपको कुछ बढ़िया ऑफर लेकर आने होंगे। नौकरी करने वाले लोगों को काफी कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपना कोई भी काम आज अधूरा न छोड़ें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में सफल रहेंगे। हालांकि आपको आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। हो सकता आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। हो सके तो आप वीकेंड पर उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को बड़ा फायदा होने की प्रबल संभावना है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले ही तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सेहत की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

सेहत आपकी कुछ ठीक नहीं रहेगी। अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है। यदि आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आप किसी अच्छे चिकित्सक से फौरन सलाह लें, लापरवाही आपके लिए हानिकारक साबित हो सकती है। पैसे के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज न चाहते हुए भी आपको कुछ बड़े खर्चे करने पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बेवजह सहकर्मियों के साथ नोकझोंक से बचें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। बड़े फायदे के लिए आपको और मेहनत करने की जरूरत है। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 20 April 2021 Tuesday

What does your Tuesday April 20, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, April 19, 2021, 15:19 [IST]
Desktop Bottom Promotion