For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 अप्रैल राशिफल: पैसों के मामले में आज ये 4 राशियां रहेंगी लकी

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। पैसों की बात करें तो अगर आप बड़ी खरीदारी करने के मूड में है तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। मुमकिन है आज आपके पिता आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखनी होगी।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले आप बहुत ही सोच समझ कर लें अन्यथा आप कानूनी कार्यवाही की चपेट में आ सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की जरूरत है। यदि आपके बॉस ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। साथ ही उसे बैकअप के रूप में सेव जरूर करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। भूमि मकान से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज परिस्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ अच्छा व्यवहार करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होंगी। सुबह-सुबह किसी पड़ोसी या किसी रिश्तेदार के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करना होगा अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के मार्ग में आज कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा और आप राहत की सांस लेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपना कोई भी काम आज अधूरा न छोड़ने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें और अपने काम पर फोकस करें। निजी जीवन की बात करें तो आपकी गर्म मिजाजी घर का माहौल बिगाड़ सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आप लोन लेने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और जल्द ही आपके कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आपके किसी कार्य में रुकावट आती है तो वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपकी परेशानी दूर होगी। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आपको धन कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। हालांकि आपको बच्चों का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर कुसंगति उन्हें उनके मार्ग से भटका सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि कुछ दिनों से आपको अच्छा फायदा नहीं हो रहा है तो आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर आपको उत्पादों की गुणवत्ता को और बढ़िया करने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों से किसी भी तरह की कहासुनी न हो इस बात का आपको ध्यान रखना होगा अन्यथा आपकी नौकरी जा सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हाथ में आया हुआ पैसा आसानी से निकल सकता है। अगर आप अपने घर की शांति बनाए रखना चाहते तो अपने घरेलू मामलों में बाहर वालों को ज्यादा दखलअंदाजी करने न दें। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही करने से आपको बचना होगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस राशि के व्यापारियों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है खासतौर पर अगर आप अनाज का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। हालांकि अपने बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाना चाहते हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर आप को हृदय से जुड़ा रोग है तो आप बेवजह चिंता करने से बचें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर वर्कलोड काफी बढ़ सकता है। हालांकि इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है आप शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने फैसले जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। बड़े मुनाफे के चक्कर में आप छोटे-छोटे फायदों को नजरअंदाज न करें। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार है। आप सोच समझकर खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज मन कुछ परेशान रहेगा। यदि कोई चिंता आपको सता रही है तो आप अपनों के साथ अपने मन की बात साझा करें, इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों की भी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें। आपका चिड़चिड़ा स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपका रिश्ता टूट भी सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:20 तक

23 April 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आप मनचाहा मुनाफा कमा पाएंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। आप यात्रा करते समय आप सारी जरूरी सावधानियां बरतें। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की सलाह दी जाती है विशेष रुप से अगर आप देर तक लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस राशि के विवाह योग्य जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मुमकिन है आपके जीवनसाथी की तलाश आज खत्म हो जाए। आप जल्द ही विवाह के बंधन में बन सकते हैं। अगर आप पहले से ही शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। जीवनसाथी पर आपका भरोसा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर बॉस से बातचीत करते समय अपने शब्दों का चुनाव बहुत ही सोच समझ कर करें। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज निराशा लग सकती है। सेहत बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको आलस्य का त्याग कर अपने जरूरी कार्यों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि दिखावे में आप ज्यादा खर्च न करेंअन्यथा आपका बैंक बैलेंस तेजी से घट सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आने से आपका मनोबल कमजोर पड़ सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर आपकी इस परेशानी का अंत जरूर होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो अगर आप किसी प्रकार का नशा करते हैं तो उसे जल्द से जल्द छुटकारा पाने का प्रयास करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाले खासतौर पर अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा सम्मान मिलने की संभावना है। आपकी स्थिति मजबूत होगी और वरिष्ठ अधिकारी आप से बेहद प्रभावित होंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला शांत हो सकता है। इसका अच्छा फायदा आपको जल्द मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:25 तक

English summary

Daily Horoscope for 23 April 2021 Friday

What does your Friday April 23, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, April 22, 2021, 17:41 [IST]
Desktop Bottom Promotion