For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

23 July Horoscope: सिंह राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, इन 2 राशियों का भी दिन रहेगा शुभ

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

23 July 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं और इसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। घर के वातावरण में सुधार आएगा। परिजनों के बीच की कड़वाहट कुछ कम हो सकती है। बेहतर होगा आप भी अपने व्यवहार का खास ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहने के आसार हैं। आपके प्रमोशन में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा विशेष रूप से माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने की आपकी आदत जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता खराब कर सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने के आसार हैं। मन अशांत रहेगा और आप काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। दफ्तर में सहकर्मियों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों बल्कि अपने काम पर पूरा ध्यान लगाने का प्रयास करें। हो सकता है वे आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी सौदेबाजी सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बहसबाजी और टकराव आपके घर की शांति को भंग कर सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इसके अलावा करीबियों से भी आपको आर्थिक मदद मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों पर वर्क लोड अधिक रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको मनचाहा फायदा नहीं होगा। आप जल्दबाजी से बचें। जल्द ही परिस्थिति में आपको सुधार नजर आएगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। भाई या बहन को अच्छी सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट में इन्फेक्शन होने की आशंका है। अपने खानपान का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपका कोई कठिन कार्य पूरा हो सकता है। बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रभावित होंगे। आने वाले दिनों में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। यदि घर में आप किसी तरह का बदलाव करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको परिजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय आपको कोई बढ़िया सरप्राइज भी दे सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। हालांकि आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आज आप की योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव भी आप पर रहेगा। वहीं दूसरी और व्यापार से जुड़े जातकों को यदि उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आप जल्दबाजी में कोई भी गलत फैसला न लें। सकारात्मक रहें और परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाती नजर आएगी। निजी जीवन की बात करें तो संतान से जुड़ी कोई चिंता सजा हो सकती है। अगर आपकी संतान छोटी है तो आप उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई कार्य बीच में अटक सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं लकड़ी और लोहे के व्यापारियों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं और उच्चपद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के साथ मनमुटाव संभव है। हो सकता है उनकी कही हुई बात आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाए। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज कुछ सुधार संभव है। हालांकि आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आज आप राहत की सांस लेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी और आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। अगर आप सेल्स या मार्केटिंग से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार हैं। आपके कार्य में बाधाएं आ सकती है। आज घरेलू खर्चे कुछ बढ़ते नजर आ रहे हैं। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बना कर चलने की जरूरत है। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर आपको फैटी लीवर की समस्या है तो आप संभल कर रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में काम के प्रति छोटी सी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। बॉस काफी कड़क रवैया अपना सकते हैं। आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के बर्ताव में रूखापन रहेगा। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से बात को खत्म करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। अपने खाने-पीने के साथ-साथ आपको साफ-सफाई का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े जातकों को आज बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत आज आपको बड़ा मान सम्मान दिलाएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज आप ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से शाम 4:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें अन्यथा आज छोटी सी बात पर टकराव हो सकता है। इससे आपका काम प्रभावित होगा साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी, लेकिन आपको अच्छा फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। हो सकता है आपकी यह बात बच्चों को नाराज कर दे। बेहतर होगा आप वीकेंड पर उनके लिए कुछ अच्छा प्लान करें। स्वास्थ्य की बात करें तो चिंता और थकान के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 23 July 2021 Friday

What does your Friday July 23, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, July 22, 2021, 15:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion