Just In
- 1 hr ago Good Friday 2024 Quotes Messages: गुड फ्राइडे के मौके पर शेयर करें यीशु के विचार
- 7 hrs ago Mukhtar Ansari Networth : मुख्तार अंसारी का निधन, जानें कितनी बेशुमार दौलत के थे मालिक?
- 8 hrs ago कौन थे पंजाबी रॉकस्टार अमरसिंह चमकीला? जिनकी मौत के 35 साल बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी
- 9 hrs ago ड्राई स्किन और डार्क सर्कल के लिए कंसीलर खरीदते हुए न करें ये गलतियां, परफेक्ट लुक के लिए ऐसे करें अप्लाई
Don't Miss
- News Today in Politics: मुख्तार अंसारी को आज किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक, PM मोदी और बिल गेट्स की होगी चर्चा
- Movies Crew Review: चोर के घर चोरी करती नजर आईं तबू, करीना और कृति, बेबो ने लूट ली सारी लाइमलाइट, कृति पड़ीं फीकी
- Education MHT CET 2024 Exam Dates: एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा की तारीखें फिर से संशोधित की गई, नोटिस देखें
- Finance Gaming का बिजनेस भारत में पसार रहा पांव, आने वाले सालों में 6 अरब डॉलर तक का होगा कारोबार
- Automobiles अब Toll प्लाजा और Fastag से नहीं, इस खास सिस्टम से होगा Toll Collection! नितिन गडकरी ने दिया बड़ा अपडेट
- Technology Oppo F25 Pro भारत में नए Coral Purple कलर में उपलब्ध, जानिए, स्पेक्स और उपलब्धता
- Travel Good Friday की छुट्टियों में गोवा जाएं तो वहां चल रहे इन फेस्टिवल्स में भी जरूर हो शामिल
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
25 July Horoscope: मकर राशि वाले करें आज बजरंगबली की पूजा, मिलेगा मनचाहा फल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप व्यापारी हैं और नए लोगों के साथ व्यापार करने वाले हैं तो आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको और मेहनत करने की सलाह दी जाती है। पैसों की बात करें तो अचानक बढ़ते हुए खर्चे आपका तनाव बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चों में कटौती करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आप समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छी रणनीति की जरूरत है। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में किसी भी काम की शुरुआत न करें। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा खासतौर पर भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। आपका गलत बर्ताव आपके वैवाहिक जीवन की शांति को भंग कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। इस महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। आपको हिसाब किताब ठीक से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपके लिए नुकसान की वजह बन सकती है। दफ्तर में बेवजह की बातों पर ध्यान न दे कर अगर आप अपने काम पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आज वरिष्ठ अधिकारियों की नजर भी आप पर बनी रहेगी। पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में रफ्तार आएगी। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। बॉस आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न रहेंगे और वे आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। बेहतर होगा आपको उन्हें निराश न करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। फैशन, मीडिया, पॉलिटिक्स आदि से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आपको अपनी वाणी और व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मुंह या गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापारी है और आज कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में आकर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि इस फैली हुई महामारी को देखते हुए आपको अपने और अपने पूरे परिवार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरअंदाज न करें। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही इस ओर अपना कदम बढ़ाएं। ऐसे मामलों में जल्दबाजी ठीक नहीं है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आपकी फैक्ट्री या दुकान में अग्नि दुर्घटना हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अपनी आमदनी और खर्चों की बीच संतुलन बना कर चलें। साथ ही बचत पर ध्यान दें। आज आपके पिता किसी कारणवश आप से नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप उनके साथ सम्मान से पेश आएं और शांति से अपना पक्ष रखें। सेहत की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है ताकि आप स्वयं पर भी ध्यान दे सकें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों को सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने जरूरी दस्तावेज साथ रखें। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर यदि आपकी परीक्षा सर पर है तो आप बेकार की चीजों में अपना समय नष्ट न करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा।अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको टीम वर्क पर ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखें और मिलजुल कर काम करें। व्यापारियों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है खासतौर पर अगर आप दवा व्यापारी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप के कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। छोटी-छोटी बातों पर बहसबाजी और टकराव से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो ओवरईटिंग आप की मुश्किलें बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। स्टेशनरी का व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। कारोबारियों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। दोस्तों के साथ आपको मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा। आपके किसी करीबी मित्र की मदद से आपका कोई अटका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपके अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में इजाफा हो सकता है। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च होने की आशंका है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में काम के साथ-साथ आपको नियमों का भी पालन करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप कोई भी नियम तोड़ते हैं तो आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। इसके अलावा यदि बॉस आपको कोई भी काम सौंपते हैं तो आप उसे प्राथमिकता दें। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वाले जातकों का कोई काम बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आज वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज मांसपेशियों में खिंचाव आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। आपको ज्यादा तनाव न लेने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। शांत दिमाग और पूरी सकारात्मकता के साथ आप अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आपके प्रिय कुछ उदास रहेंगे। ऐसे में आपको अपने प्रिय की मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप के कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसके पूरे होने की आज प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहने देने से आज आपको स्वयं के लिए भी अतिरिक्त समय मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। लंबे समय बाद आज परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा और शांत भरा दिन गुजारेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आप मिलकर घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक