For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

25 जून राशिफल: आज इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बना कर चलना होगा। आज आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। इस काम को पूरा करने में आपको काफी कठिनाई महसूस होगी। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों को आज कोई लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभर सकता है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें। गुस्से से बात बिगड़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको फिट और एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। इसके लिए आप तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें और अपने खान पान पर अधिक ध्यान दें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 1:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण सामान्य रहेगा। आपकी माता को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो परिजनों से बात करने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सीने में जलन दबाव आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में आज आपको अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। हो सकता है वरिष्ठ अधिकारियों का रवैया भी आपके प्रति कुछ ठीक न रहे। आप लापरवाही न करें और अपने काम पर पूरा फोकस करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए व्यापार की शुरुआत करने वाले हैं तो आज किसी कागजी अड़चन के कारण आपका काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। वैवाहिक जीवन में स्थितियां नकारात्मक रहेगी। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। इस बात को लेकर आप के बीच मनमुटाव संभव है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप किराए के मकान में रहते हैं और अपने खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपका यह सपना पूरा हो सकता है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और हाल फिलाल में आपका प्रमोशन हुआ है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा मुनाफा कमाने के लिए गलत रास्ते न अपनाने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आप शांत भरा दिन बताएंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि अगर व्यापार में आप बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको अभी कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको कर्ज या उधार लेने से बचने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। हो सके तो आज माता-पिता के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो यदि आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन भी फायदेमंद रहेगा। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को जबरदस्त फायदा हो सकता है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से बचें। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसलिए आपको अपने काम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। बड़े भाई के सहयोग से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको जरूरत से ज्यादा क्रोध करने से बचने की जरूरत है। आज आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। सरकारी नौकरी के प्रयासरत जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने बड़े क्लाइंट के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। आप अपना नेटवर्क भी एक्टिव रखें। बिना सोचे समझे बड़े निवेश करने से बचें। घर के माहौल में सुधार संभव है। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको सभी के साथ विनम्र व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज हाथों और पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपके कड़वे बोल अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का अधिक ध्यान रखें। इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आज समय पर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल न रखें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कामकाज की थकान आपको बोझिल महसूस करा सकती है। बेहतर होगा आप काम के साथ आराम का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस का मूड अचानक बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस भी ली जा सकती है। व्यापार से जुड़ी जातकों को जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचने की जरूरत है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पिता के साथ तालमेल बेहतर होगा और उनकी ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। हो सके तो आज अपने प्रिय के साथ आप अधिक समय बिताएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों को आज कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आप धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आपकी परेशानियां और बढ़ जाए। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपका कोई काम अधूरा रह गया है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ संबंध में खटास आ गई है तो आज सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आपकी बड़ी तरक्की होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका भी मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ टकराव और अहंकार से बचें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। स्वास्थ्य की बात करें तो आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। रोजाना सुबह जल्दी उठकर योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापार करते हैं और आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आपके सभी काम बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत से बेहद प्रभावित हो सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घर की मरम्मत या साज सजावट के लिए आज आप धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ सैर सपाटे पर जाने का अवसर मिलेगा। लंबे समय बाद एक दूसरे के साथ ऐसा समय बिता कर आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 25 June 2021 Friday

What does your Friday June 25, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, June 24, 2021, 18:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion