Just In
- 11 min ago चेहरे का आकार बता सकता है कैसे इंसान हैं आप, यकीन नहीं होता तो ये टेस्ट आजमाकर देख लें
- 49 min ago Boyfriend को दिनभर में करती थी 100 बार फोन, पता चला Love brain बीमारी से जूझ रही हैं गर्लफ्रेंड
- 1 hr ago तपती गर्मी में झटपट इस तरह बनाएं वाटरमेलन जूस, यह रही रेसिपी
- 2 hrs ago Vastu Tips: कर्ज के जंजाल में बुरी तरह फंस चुके हैं आप, तो इन वास्तु उपायों की जल्द लें मदद
Don't Miss
- News AAP सांसद संजय सिंह का आरोप- तिहाड़ जेल में है अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा, गैंगवार का दिया हवाला
- Movies मुनव्वर फारुकी ने उर्वशी रौतेला को किया इग्नोर? लोग बोले- 'क्या स्टारडम है भाई का'
- Finance Pradhan Mantri Awas Yojana घर बनाने का ख्वाब होगा पूरा, जानिए क्या है ये स्कीम
- Technology Whatsapp में हुई PassKey फीचर की एंट्री, बिना पासवर्ड कर सकेंगे लॉग-इन
- Automobiles Jeep Wrangler Facelift Review Video : जानें पहले से कितनी बदल गई नई ऑफ-रोडर SUV? डिजाइन में हुए ये अपडेट
- Education JEE Advanced 2024 के लिए 2.50 लाख छात्र हुए क्वालिफाई, देखें श्रेणी-वार उम्मीदवारों की सूची
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
27 July Horoscope: इन 2 राशियों की मेहनत होगी आज सफल, खुलेंगे तरक्की के द्वार
अपने दिन भर का हाल जाने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने तय शुदा बजट से ज्यादा दूर न जाए। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह से बड़ा फायदा हो सकता है। आज आपका कोई अटका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज के दिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। अगर आप नौक्रिय करते हैं तो आज समय का ध्यान रखें। अपने सभी काम तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से अगर आप फाइनेंस से जुड़ा काम करते हैं तो आज के दिन आपको संभल कर रहना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
सेहत के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपको डेंगू मलेरिया आदि जैसी बीमारियां हो सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। व्यापारिक मामलों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप के कारोबार में रफ्तार आ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपका प्रमोशन अटका हुआ है तो आज दफ्तर में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा दिन बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखे। यदि आपके मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस के सामने अपना व्यवहार ठीक रखें। यदि वे आपके द्वारा किए गए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें और दोबारा छोटी-छोटी उन्हें दोहराने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। कड़े संघर्ष के बाद आज आपको कुछ फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग न करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आप पूरी सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आए। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पुराने निवेश का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। छोटी सी गलती पर बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान काफी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो आप लापरवाही न करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं आपको तरक्की प्राप्त करने के लिए और कड़ा परिश्रम करना होगा। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लकड़ी के व्यापारियों को अच्छा अधिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार संभव है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं और कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने से आज आप की चिंता बढ़ सकती है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आप समझ कर रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी अनबन हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे मुनाफों को नजरअंदाज करने की गलती करने से बचना होगा। अपने व्यवसायिक फैसले आप बहुत ही समझदारी से लें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आज आपके बीच तनाव की वजह बन सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत आपकी कुछ कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अगर आपका व्यापार कॉस्मेटिक, डेयरी उत्पाद, तेल आदि से जुड़ा है तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी दिया जा सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप अपनों के लिए खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक