For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

29 फरवरी राशिफल: आज इन राशियों को मिल सकती है बड़ी तरक्की, जानें क्या है आज आपके भाग्य में

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी उनकी मनोकामना और किसका दिन होगा मुश्किलों से भरा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पिछले कुछ दिनों से आप काम को लेकर काफी दबाव महसूस कर रहे थे। आज आपकी मेहनत और लगन को देखते हुए आपके बॉस कोई बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं। मुमकिन है आपको उच्च पद की प्राप्ति हो। साथ ही वेतन वृद्धि भी संभव है। आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। सही समय आने पर जो आपका है वो आपको जरूर मिलेगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आपका चढ़ा हुआ पारा जीवनसाथी के साथ झगड़े का कारण बन सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपकी शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट आ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2:40 से शाम 7:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही शुभ है। आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन की मुश्किलें हल होती नजर आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों से जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं था लेकिन आज उनके बर्ताव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आज वे सारे मनमुटाव भूलकर आपके साथ प्यार से पेश आ सकते हैं। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। उनका आशीर्वाद और प्यार आपको मिलेगा जिससे आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया है। आज आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है जिससे आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहने से आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आज आपको तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो जाने से आपका मूड खराब रहेगा। आपकी तुनकमिजाजी इस तरह की परेशानियों की जड़ है। अपने घर परिवार में सुख और शांति चाहते हैं तो आपको अपना हर एक काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करना होगा। हद से ज्यादा क्रोध करने से आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या और गहरी हो सकती है। आज लेनदार आपको काफी परेशान कर सकते हैं, समझदारी से काम लें। दफ्तर में समय पर काम पूरा न होने पर आज आपके बॉस को आपसे काफी शिकायतें रहेंगी। इसी तरह चलता रहा तो आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। बहुत देर होने से पहले इस पर ध्यान दें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 10:25 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं इससे जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार करने वाले लोगों को आज उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपका कारोबार इम्पोर्ट एक्सपोर्ट, सौंदर्य प्रसाधन, लोहा, कपड़ा, प्रॉपर्टी आदि से जुड़ा है तो आज आपको बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में भी अपनों का पूरा साथ मिलेगा। आज भाई बहनों का पूरा समर्थन मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अचानक कोई बड़ा वित्तीय फायदा आपको मिल सकता है। आज शारीरिक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। आज आपको कुछ ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

जीवन में आगे बढ़ने या कुछ कर दिखाने के लिए आपको खुद पर भरोसा मजबूत करना होगा। साथ ही अतीत की बुरी यादों को भूलकर एक नयी शुरुआत करें। डर और शंका में जीने से आपकी मानसिक शांति भंग होगी, साथ ही आपकी प्रगति भी रुक जाएगी। पैसों की बात करें तो आज आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की जरूरत है। आप दूसरों के कहने पर अपने वित्तीय फैसले लेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती की जगह गिरावट संभव है। बेहतर होगा आप खुद का दिमाग इस्तेमाल करें। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके किसी परिजन की खराब सेहत की वजह से आप चिंतित रहेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। आप अपनी उलझनों में इस कदर उलझे रहेंगे कि जीवनसाथी पर ध्यान देने का समय आपको नहीं मिलेगा। आज स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप घर के सदस्यों के साथ काफी खुशनुमा दिन बिताएंगे। आज घर में कुछ खास रिश्तेदारों का आना हो सकता है जिससे वातावरण और अच्छा हो जाएगा। आज आप तनावमुक्त रहेंगे और इस बात को समझ पाएंगे कि जीवन में छोटी छोटी चीजें भी अकसर बड़ी खुशियां देती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। आज आपके प्रिय आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं जिससे आप चौंक जाएंगे। उनका यह अंदाज आपको बेहद पसंद आएगा। पैसों की बात करें तो आज छोटे मोटे खर्चे संभव है। आपका बजट संतुलित रहेगा इसलिए पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें। दफ्तर में अचानक काम में कोई बाधा आ सकती है लेकिन उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी परेशानी दूर होगी। आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज धन लाभ का योग बन रहा है। यह सब अतीत में किये हुए आपके परिश्रम का ही फल है। आज आप घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों में प्यार और एकता की भावना देख कर आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। माता पिता बेहद प्रसन्न रहेंगे। छोटी मोटी परेशानी आती भी है तो जीवनसाथी का प्यार मिलने से आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आपके प्रिय आपकी मदद कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। पढ़ाई में मन न लगने से आपको झुंझलाहट महसूस हो सकती है। इस समय आप अपना दिमाग शांत रखें और खुद को बेवजह की चीजों से दूर रखें ताकि आप पूरी एकाग्रता से पढ़ाई कर सकें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप उच्च पद की प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। यदि आप अपने बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। निजी जीवन की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। वे आपके खर्चीले स्वभाव से नाखुश हो सकते हैं। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं इसलिए उनकी बात पर गौर करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और दृढ़ता के साथ किए हुए कामों में आपको सफलता मिलेगी। अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही लेने का प्रयास करें अन्यथा कोई आपको भटका सकता है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया है। आज आप अपने व्यापार को विस्तार देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजना बना सकते हैं। अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए जिस वित्तीय सहायता की आप उम्मीद कर रहे थे वो भी आज किसी करीबी से आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आपके रास्ते से सारी बाधाएं दूर होने से आपको बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है इसलिए काम के साथ भरपूर आराम भी करें नहीं। शारीरिक थकान मानसिक रूप से भी आपको कमजोर कर सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप शांत और सुकून से भरा दिन बिताएंगे। आज का दिन आपके लिए काफी यादगार रहेगा। रोमांटिक लाइफ में अपने प्रेमी/प्रेमिका पर किसी भी बात का दबाव डालने से बचें। इससे आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक नहीं है। पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। हो सकता है पैसों की तंगी के कारण आज आपकी योजनाएं बीच में ही अटक जाए। आज पुराना कोई उधार चुकाने का भी आप पर दबाव बन सकता है। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा व्यावसयिक फैसला न ही लें तो बेहतर होगा। आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच समझकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। नौकरीपेशा जातक आज दफ्तर में अपने काम के प्रति लापरवाही करने से बचें। आज वरिष्ठ अचानक आपके काम की जांच पड़ताल शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी की ओर से कोई खास भेंट आपको मिल सकती है। इस तोहफे को पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। लंबे समय से चला आ रहा पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आज सुलझने के आसार हैं जिससे आपको काफी राहत मिलेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज दफ्तर में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आज वरिष्ठ आपके काम से असंतुष्ट रहें और आपकी कमियां निकालें। ऐसे में आप खुद पर नियंत्रण रखें। आज आपके दिमाग में नौकरी बदलने का भी विचार आ सकता है लेकिन ऐसी परिस्थिति में आपको जोश से नहीं होश से काम लेना होगा। यदि सचमुच आपसे गलतियां हुई हैं तो उसे खुले दिल से स्वीकार करें। अहंकार में कोई गलत कदम न उठाएं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज ज्यादा खर्च करने से बचें और आज किसी से कर्ज न लें। पारिवारिक जीवन में आज कोई बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। आपके परिजन किसी मुद्दे पर आपसे सहमत नहीं रहेंगे। ऐसे में आप बहसबाजी न करके शांति से अपनी बात रखें ताकि आपके रिश्तों पर बुरा असर न पड़े। आज मानसिक तनाव बढ़ने से आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आप दोस्तों के साथ काफी मौज मस्ती करने वाले हैं। काफी दिनों बाद आपको ऐसा मौका मिलेगा और आप इसका जमकर फायदा उठाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप ज्यादा खर्च करते भी हैं तो कोई समस्या नहीं होगी। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज अपने पार्टनर से किसी भी तरह का वादा करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। अपने इस वायदे को पूरा नहीं कर पाएंगे तो इसका बुरा प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ेगा। आज आपको पारिवारिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और घर में शांति का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने किसी नयी कंपनी में इंटरव्यू दिया था तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप मानसिक रूप से काफी प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

English summary

Daily Horoscope for 29 February 2020 Saturday

What does your Saturday, February 29, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion