For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 जून राशिफल: सिंह राशि वाले रखें अपने गुस्से पर काबू

|

अपने दिन भर से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपके किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा विशेष रूप से अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं जो आज आपको अपना टारगेट पूरा करने में काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है जिससे आपका बजट असंतुलित हो जाएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सर्दी, जुकाम आदि जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

संतान पक्ष के कुछ कष्ट संभव है। उनका जिद्दी स्वभाव आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से संभालने का प्रयास करें। ज्यादा सख्ती से पेश आने से आपको बचने की सलाह दी जाती हैं। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट संभव है। बेहतर होगा आप फौरन किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करना होगा। व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप का भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी करने से बचने की जरूरत है अन्यथा आज बॉस के सामने आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। हो सकता है आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय न मिले।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। बड़े भाई या बहन की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हो तो आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। इतना ही नहीं आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद भी आज ताजा हो जाएगी। कामकाज की बात करें तो शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं मीडिया से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। किसी अपने की ओर से आपको कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको सबसे पहले अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से अपने फैसले लें। नौकरीपेशा जातकों का कोई महत्वपूर्ण कार्य आज सही समय पर पूरा हो जाएगा। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। वहीं व्यापारियों को आज कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि कुछ समय से पिता के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि भविष्य में आपको ऐसा कोई काम न करने की सलाह दी जाती है जिससे आपके घर के बड़ों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको चोट लगने की आशंका है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 4 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर हो या कार्यस्थल आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपको जो भी कार्य सौंपे उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। छोटे व्यापारियों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घर की मरम्मत या साज सजावट में बदलाव करने के लिए आप धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता बनाए रखें। यदि मन में कोई भी बात है तो उसे खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। झूठ बोलने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बीच बड़ी दरार पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कड़े संघर्ष के बाद व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक समस्या का भी अंत होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का मार्गदर्शन और प्राप्त होगा। आज आपको अपने बॉस की ओर से कोई अच्छी और महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो जल्द ही आपको परिजनों से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। इस राशि की शादीशुदा जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। सेहत की बात करें तो आज आंखों या दांतो से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी भी काम में आप का ज्यादा मन नहीं लगेगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर वाद विवाद से आपको बचने की जरूरत है। कार्यस्थल पर इस तरह की बातों का बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। घरेलू कलह बढ़ने की आशंका है। यदि आज आप घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपने परिजनों की राय जरूर लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि बेवजह की चीजों में आप अपना समय नष्ट करेंगे तो आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी दांवपेच से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि पहले से ही आप किसी कानूनी मामले में फंसे हैं आपके लिए कुछ नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आज आपको पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा काम ना करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे तय समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। इतना ही नहीं आपकी मेहनत से बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह परिश्रम और लगन के साथ काम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अगर आप लोहे के व्यापारी है तो आज आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। घर में वाद विवाद हो सकता है, लेकिन जल्द ही सब कुछ शांत हो जाएगा। आपको अपना व्यवहार सभी के साथ विनम्र रखने की जरूरत है। साथ ही आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है सेहतमंद रहने के लिए आपको सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांत हो सकता है जिससे आपको बड़ी राहत मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके जीवनसाथी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। वहीं व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है खास तौर पर अगर आप लकड़ी के कारोबारी है आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में आज आपके लंबित कार्य पूरे होंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा वहीं नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। व्यापारी अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने बीच की कड़वाहट को दूर करने का प्रयास करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको खानपान में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। दफ्तर में आप अपने सभी काम तेजी से पूरी करेंगे। इतना ही नहीं आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल भी मिल सकता है। हो सकता है आज आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी सौंपी जाए। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। आप के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। अगर आप अपने प्रिय को कोई तोहफा देने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आप लापरवाही न करें। साथ ही क्रोध और तनाव से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 7 June 2021 Monday

What does your Monday June 7, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, June 5, 2021, 17:14 [IST]
Desktop Bottom Promotion