For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

7 मई राशिफल: आज इन राशियों का दिन रहेगा शुभ

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपका कोई काम बीच में अटक सकता है। इसके अलावा आप पर कार्यभार भी अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपको काफी झुंझलाहट महसूस हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक सोच समझकर कोई भी डील करें। जल्द मुनाफा कमाने के लिए बिना सोचे समझे अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सजग रहना होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करें। यदि वे आपकी कमियां निकालते हैं तो आपको उनकी बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। क्रोध और अहंकार से नुकसान आपका ही होगा। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। इसके अलावा सुख सुविधा पर भी आपको धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें और सोच समझ कर अपने शब्दों का प्रयोग करें। झगड़े झंझट से केवल आपके घर की शांति भंग होगी, साथ ही आपके रिश्ते में भी कड़वाहट आ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

7 May 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में यदि कामकाज का भार अधिक है तो आप धीरे-धीरे ही सही लेकिन अपने सभी कार्य निपटाने की कोशिश करें। यदि आप लापरवाही करेंगे तो आने वाले दिनों में आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आपकी छवि भी खराब होगी। व्यापार में स्थितियां सामान्य रहेगी। अगर आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। हो सकता है आपको डॉक्टरों और अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तय समय पर अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आज आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आज आप उनके साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल और बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आपको गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। कामकाज की बात करें तो यदि आप नौकरी करते हैं और कोई समस्या है तो आज आपकी परेशानी का अंत हो सकता है। लंबे समय बाद आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। व्यापारियों को आज यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो उक्त रक्तचाप के मरीजों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है खासतौर पर ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोई बड़ा सकारात्मक बदलाव आ सकता है और आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। हालांकि अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप कुछ चिंतित हो सकते हैं। आपको अनावश्यक तनाव लेने से बचने की जरूरत है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापार से जुड़े जातकों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही परिस्थिति में सुधार आने की संभावना है। दफ्तर में बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने इस काम को पूरा करने का प्रयास करें। आपकी इस मेहनत का फल जल्द ही आपको तरक्की के रूप में मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप की जमा पूंजी में इजाफा होगा। आपको किसी छोटे-मोटे कर्ज से भी मुक्ति मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। हो सकता है परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। सेहत की बात करें तो लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और अपनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा और आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बाद आपकी आर्थिक स्थिति की है तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक तंगी की वजह से आपका रुका हुआ कोई काम भी आज पूरा हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपके आसपास चल रही राजनीति से भी आपको सावधान रहना होगा। हो सकता है आपके कुछ सहकर्मी आपके बॉस के सामने आप की छवि खराब करने का प्रयास करें या फिर आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने की कोशिश करें। व्यापारियों पर अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अधिक तनाव और क्रोध से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने सभी कार्यों को बहुत ही तेजी से पूरे करेंगे। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा आपको मिलेगा और वे आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाएगा और बॉस भी आप के प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। यदि किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका आपको मिलता है तो उसे हाथ से जाने न दें। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बाहर का खाना खाने से बचें। साथ ही गर्म पानी और काढ़े का सेवन करते रहें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापारी हैं तो आपको सोच समझकर स्टॉक बढ़ाना होगा। जल्दबाजी नुकसान की वजह बन सकती है। इसके अलावा साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। इसके अलावा उधार लेन-देन से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। भाई या बहन के साथ मनमुटाव हो सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज गले से जुड़ी कोई तकलीफ होने की आशंका है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसका सदुपयोग करने का प्रयास करें। बेकार की बातों से दूर रहें और अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद से बचें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को आप ध्यानपूर्वक पूरा करने का प्रयास करें, लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य तो आपको ठंडी चीजों के सेवन से बचना होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 11 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 7 May 2021 Friday

What does your Friday May 7, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, May 6, 2021, 16:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion