For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 जून राशिफल: आज मकर राशि वालों को रहना होगा संभल कर

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन बताएगा, आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप कुछ गलत फैसले ले सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज जीवनसाथी का मूड काफी रोमांटिक और खुशनुमा रहेगा। पैसों की बात करें तो आज बड़ा वित्तीय लाभ संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। दफ्तर में अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको उच्च अधिकारियों की ओर से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 1:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे। मन में कई नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। ऐसे में आज आपका तनाव बढ़ेगा और आप बोझिल महसूस करेंगे। आप सकारात्मक रहें और बेकार की बातों में अपना समय नष्ट न करें यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए इसका सदुपयोग करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आपके अपने आपसे नाराज हो जाएं। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपको संभल कर रहना होगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। जिस अवसर की आपको लम्बे समय से प्रतीक्षा थी आज वो आपके हाथ लग सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको नयी जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। आज कोई रुका हुआ काम भी पूर्ण हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही कलह शांत होगी। जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत करें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज पार्टनर के साथ टकराव संभव है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। लम्बे समय बाद आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। हो सकता है आप किसी नयी जगह पर डेट के लिए भी जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई पुराना उधार लौटाने में सफल रहेंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो साझेदार के साथ किसी बात पर आपकी अनबन हो सकती है। आप ज्यादा उग्र न हों और जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में लंबित कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा। हालांकि खानपान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। घर हो या कार्यस्थल आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और उत्साह के साथ पूरा करेंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा। आज आप घर की साज सजवाट में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। आपको काम करने का एक अलग ही आनंद महसूस होगा। आपके काम करने के तरीके को देखकर उच्च अधिकारी बेहद प्रभावित होंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने का भी फैसला ले सकते हैं। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और आप दिन भर तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। आज अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ हो सकता है। आपके मार्ग में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन अंत में आपको सफलता मिलेगी। निजी जीवन में तनाव संभव है। कुछ घरेलू मामलों को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जीवनसाथी की समझदारी से आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लें। साथ ही अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आज आपका अधिकांश समय व्यर्थ की भागदौड़ में जाएगा। ऐसे में आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है। बेवजह की बातों को सोच कर अपनी मानसिक शांति भंग न करें। हो सके तो आज आराम पर अधिक ध्यान दें। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज कम प्रयास में आप अच्छा धन कमा सकते हैं। हालांकि जल्दबाजी में अपने आर्थिक निर्णय लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा जिससे उच्च अधिकारी काफी नाखुश दिखाई देंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज नए काम की शुरुआत से बचें। निजी जीवन की बात करें तो माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आज वे आपके साथ काफी बेरुखी से पेश आएं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ और प्रेम मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। काफी दिनों बाद आज उनका मूड कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप अपने करीबी दोस्तों या परिवार के साथ काफी मजेदार समय बिताएंगे। हो सकता है आज आप अपने प्रिय के साथ छोटी सी यात्रा भी करें। अगर आप सिंगल है तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है। पैसों की बात करें तो आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। माता की ओर से वित्तीय लाभ संभव है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को काम के प्रति लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आज आप बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर अगर आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आप थोड़ी प्रतीक्षा करें खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह के बदलाव से बचें। व्यापारियों को टैक्स से जुड़े मामलों में पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर आपको सावधान रहने की जरूरत है। फिजूलखर्ची न ही करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का स्नेह और सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के झगड़े झंझट से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 9 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर दिन का अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ अच्छा समय बिताकर आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिजनों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और एकता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। आपको प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चों की लिस्ट कुछ बढ़ सकती है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी लेन न देन न करें। शाम को अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने की पूरी संभावना है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के खास दिनों में से एक होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। दफ्तर में काम का बोझ हल्का रहेगा। साथ ही बॉस का मिज़ाज भी बढ़िया रहेगा। आज वे आपकी जमकर तारीफ भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। यदि हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और समर्थन मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी ।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। लम्बे समय से चली आ रही आपकी मेहनत आज रंग लाएगी और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापारी बड़े आर्थिक लेन देन कर सकते हैं। आज जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही आज आप कुछ अतिरिक्त धन भी कमा पाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। उन्हें लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप जल्द से जल्द किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 10:05 से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 8 June 2021 Tuesday

What does your Tuesday June 8, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, June 7, 2021, 16:13 [IST]
Desktop Bottom Promotion