For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

8 मई राशिफल: तुला राशि वालों की मेहनत होगी सफल, इन राशियों को भी मिलेगा आज भाग्य का साथ

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं, क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन हमको मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के कार्यों को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे खासतौर पर वर्क फ्रॉम होम करने वाले लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा। अनाज का व्यापार करने वाले जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सभी सदस्यों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर वाद विवाद से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज हाथों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कड़ी मेहनत के बाद आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। इसके अलावा आज बॉस की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को धैर्य से काम लेने की जरूरत है। जल्द ही आपकी समस्याओं का अंत होगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन हंसी खुशी में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आपको कोई पुराना उधार चुकाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। फौरन किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आप काफी तनाव में रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है खासतौर पर होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी निराशाजनक रहने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको हृदय से जुड़ा कोई रोग है तो लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 32

शुभ समय: सुबह 11:15 से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। साथ ही स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आज आपको कम प्रयास में अच्छी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। इसके अलावा सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपका तालमेल भी बेहतर होगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। यदि हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई आज हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपके बीच छोटी मोटी नोकझोंक भी हो जाए, लेकिन आप जल्द ही अपने प्रिय को प्यार से मनाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है खासतौर पर अगर आप दवाइयों के व्यापारी हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बेवजह घर से निकलने से बचना होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

8 May 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। निवेश से जुड़े फैसले करते समय जल्दबाजी करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। हो सकता है बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपे। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा साथ ही जरूरत पड़ने पर सहकर्मियों की भी मदद आपको मिलेगी। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। बड़े भाई की ओर से लाभ संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। अपने घरेलू मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति को दखलअंदाजी न करने दें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहसबाजी से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है ताकि आप दोनों पर बराबर ध्यान दे पाएं। आपको समझना होगा कि काम के साथ-साथ आपका परिवार भी आपके लिए जरूरी है। विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार है और नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस राशि की महिलाओं को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको एक अच्छी योजना के साथ अपने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचे रहेंगे। साथ ही आपका दबाव भी कम होगा। दूसरी ओर अगर आप ऑनलाइन व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ा कोई लेन देन न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द थकान और अनिद्रा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिलने की संभावना है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। वहीं सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो आप उचित सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लें। पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आप सजग रहें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सारे तनाव भूलकर आप खुद पर ध्यान देने का प्रयास करें। यदि आप इसी तरह तनाव लेते रहेंगे तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। बड़े मुनाफे के लिए आप छोटे फायदों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अच्छी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। यदि किसी अपने के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो सारे गिले शिकवे दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

बिना सोचे समझे कोई भी काम न करें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा वाद विवाद से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। अपने गुस्से पर काबू रखें और सोच समझकर अपने फैसले लें। दफ्तर में सहकर्मियों की आलोचना करने से बचें अन्यथा आपका कहा आप के खिलाफ जा सकता है। इसके अलावा समय-समय पर अपने कार्यों की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेन देन करते समय सतर्क रहना होगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा आप अपनों के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर तक भूखा रहने से आपको बचना होगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 9:15 से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं और कोई ऑनलाइन कोर्स करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक नहीं है। पैसों को लेकर किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप जोश से नहीं होश से काम लें। दफ्तर में बॉस का मूड काफी गर्म रहेगा। आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो शराब और सिगरेट के सेवन से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 8 May 2021 Saturday

What does your Saturday May 8, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, May 7, 2021, 16:26 [IST]
Desktop Bottom Promotion