For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

December Masik Rashifal 2021: दिसंबर का महीना इन राशियों के लिए रहेगा सुखद, मिलेगा मनचाहा परिणाम

|

December Monthly Horoscope 2021 in Hindi : साल 2021 का यह आखिरी माह आपके लिए कितना खास रहेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना मासिक राशिफल। तो आइए देखते हैं दिसंबर के इस महीने में कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यह माह आपके लिए कुछ अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके काम में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वालों को भी इस दौरान तरक्की मिलेगी। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सम्झदारी से लेंगे। निजी जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके घर की शांति बनी रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। जल्द ही आप सात फेरे ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58

शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार

शुभ रंग: गुलबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर इस माह आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। इस दौरान मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा और उनकी आवभगत में आपका काफी धन खर्च हो सकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। इसके अलावा रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से भी आपकी चिंता बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। यदि इस अवधि में काम के प्रति ज्यादा लापरवाही होती है तो बॉस कोई सख्त कदम भी उठा सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस दौरान अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके रुके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ यह समय बहुत ही अच्छा व्यतीत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में निरसता बढ़ जाएगी। सेहत की बात करें तो इस अवधि में छोटी छोटी समस्याएं लगी रहेंगी। बेहतर होगा आप ज्यादा लापरवाही न करें।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, आसमानी

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस अवधि में आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। इसके अलावा अपने महत्वपूर्ण फैसले खुद ही सोच समझ कर लें। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह कुछ ठीक नहीं रहेगा। माह की शुरुआत में आपके किसी कार्य में बाधा आ सकती है। हो सकता इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के काम में गिरावट आ सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आपको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आप सतर्क रहें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52

शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह माह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। खासतौर पर यदि आपने हाल ही में नौकरी की शुरुआत की है तो इस दौरान वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए यह समय कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। माह के मध्य में जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने के आसार हैं। छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े झंझट की वजह से आपका रिश्ता कमजोर हो सकता है। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस दौरान कोई पुराना रोग उभर सकता है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55

शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: सफेद, गुलाबी, नारंगी, हरा

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस माह आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप काफी उत्साहित और जोश से भरे हुए रहेंगे। साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आप अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में आपकी सकारात्मकता और मेहनत आपको दूसरों से आगे रखेगी। इस अवधि में आप अपना हर काम बड़ी ही लगन के साथ करेंगे। हो सकता है बॉस आपकी मेहनत पर भी गौर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। आपके पैसों से जुड़ी चिंता भी दूर होगी। निजी जीवन की बात करें तो इस अवधि में आपको अपने परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। घर के बड़ों के फैसलों का आदर करें। सेहत के मामले में यह माह मिलाजुला रहेगा। खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। इस अवधि में आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो इस अवधि में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉस्मेटिक्स, कपड़े, फर्नीचर आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में दूरियां कम होंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर रहेगा। इस अवधि में आपको वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। पैसों की बात करें तो आप अपनी बुद्धिमानी और परिश्रम से इस दौरान अतिरिक्त धन कमाने में सफल रहेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है। माह के अंत में आपको स्वास्थ संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

परिवारिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको शांति से काम लेना होगा। माह के मध्य में पुराना कोर्ट कचहरी का कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। इस दौरान आपका काफी धन भी खर्च हो सकता है। कामकाज के मोर्चे पर यदि आप किसी बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है, विशेष रूप से व्यापार से जुड़े जातक कोई भी नया काम न शुरू करें। इसके अलावा अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उचित सलाह लेकर ही अपना फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। क्रोध और अहंकार से बचें अन्यथा आपकी नौकरी भी जा सकती है। सेहत की बात करें तो यदि इस अवधि में आपको छोटी सी भी समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4 12, 23, 37, 44, 59

शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

माह की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। इस अवधि में मन शांत रहेगा और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। आप अपना हर फैसला पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। रुका हुआ धन वापस मिलने से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। इस अवधि में आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। लोहे की व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहने के आसार है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार,रविवार, बुधवार

शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यह माह आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपको किसी मानसिक परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। यदि माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार आ सकता है। कामकाज की बात करें तो इस माह आप जल्दबाजी में अपने काम से जुड़े फैसले न लें। आप जरा सी भी जल्दबाजी न करें तो बेहतर होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें। आपको नौकरी में बदलाव से भी बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातक अनावश्यक यात्राओं से बचें। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं और आप के मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो इस दौरान आपकी यह समस्या दूर होगी। पैसों के मामले में यह माह मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। माह की शुरुआत में आपका काफी धन खर्च हो सकता है, लेकिन मध्य में धन प्राप्ति का योग बन रहा है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति रहेगी। इस दौरान आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी और आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56

शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार

शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापारी हैं और इस दौरान कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो उसका अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को और परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो इस दौरान आपकी आमदनी बढ़ने के आसार है। साथ ही आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। निजी जीवन की बात करें तो ससुराल पक्ष से इस अवधि में तनाव संभव है। आपको खुद पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और और जल्दबाजी में लिया हुआ एक गलत फैसला आपको मुश्किल में डाल सकता है। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देने की जरूरत है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की जरूरत है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इसके अलावा परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने घर वालों का पूरा समर्थन मिलेगा। पुरानी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला सुलझने से इस दौरान आर्थिक लाभ भी संभव है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही कठिन रहने के आसार है। इस दौरान अचानक आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, इसलिए आप परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पैसों को लेकर इस दौरान आपको संभलकर रहना होगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। खान पान का अधिक ध्यान रखें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: यूरेनस, शनि

शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50

शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार

शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपके लिए यह माह कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन में इस दौरान कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। आपके प्रिय को अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए बेहद खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। साथ ही डॉक्टरों और दवाइयों पर भी आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने कार्यों को तय समय पर पूरा करने का प्रयास करें। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने न दें अन्यथा आपकी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक रहने के आसार है। इस अवधि में आपका कारोबार सुचारु रूप से आगे बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको लिवर से संबंधित कोई रोग है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 7, 15, 26, 34, 41, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार

शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला

English summary

December Masik Rashifal 2021: December 2021 Monthly Horoscope in Hindi

December mahine ka rashifal 2021 in Hindi: Check December monthly horoscope for all 12 zodiac signs in hindi. Know your monthly astrology predictions on Boldsky Hindi.
Desktop Bottom Promotion