For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

February Horoscope 2022: फरवरी का महीना इन राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियों की बहार

|

अपने मासिक राशिफल के माध्यम से अपने पूरे महीने की हर छोटी-बड़ी जानकारी प्राप्त करें यहां। तो आइए देखते हैं इस माह किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके लिए फरवरी का महीना कुछ खास नहीं रहेगा विशेष रूप से माह की शुरुआत आपके लिए कुछ दिक्कतें लेकर आ सकती है। इस अवधि में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और वे आप के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। वही व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। खुदरा व्यापारियों को इस दौरान अच्छी मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में अशांति न हो इस बात का आपको विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की जरूरत है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। साथ ही सभी की जरूरतों का भी आप ध्यान रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपको डायरिया, डेंगू आदि हो सकता है। आप संभलकर रहें।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: मंगल

शुभ अंक: 7, 10, 29, 34, 47, 58

शुभ दिन: सोमवार, रविवार, मंगलवार, शनिवार

शुभ रंग: गुलाबी, गहरा पीला, लाल, आसमानी

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के दृष्टिकोण से यह माह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। अगर आप महसूस कर रहे हैं कि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आप आगे बढ़ने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस अवधि में कारोबार बढ़ाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले जातकों को इस अवधि में बड़ी राहत मिल सकती है। आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। भाई बहनों और अन्य परिजनों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए औसत रहने वाला है। इस अवधि में कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको गुटका, पान, सिगरेट, शराब आदि जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 9, 11, 25, 36, 44, 53

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, बुधवार, रविवार

शुभ रंग: सफेद, पीला, क्रीम, गुलाबी, भूरा

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

फरवरी का महीना मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान अपनी मेहनत का उचित फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को भी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि संभव है। यदि आपका कोई बड़ा नुकसान हुआ है तो इस दौरान उसकी भरपाई करने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। हालांकि बड़ा लेन देन करने के लिए यह समय ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। आप अपने समय का सदुपयोग करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। काम के साथ-साथ आप अपने परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो इस दौरान आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 8, 23, 30, 49, 52

शुभ दिन: शुक्रवार, बुधवार, शनिवार, सोमवार

शुभ रंग: हरा, लाल, नीला, क्रीम, पीला

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं और अपनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ने की भी संभावना है। हो सकता है इस अवधि में आपको अपनो का सहयोग न मिले और उनका गलत बर्ताव आपको काफी दुखी भी कर सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। अगर आप अपने पैतृक कारोबार से जुड़े हैं और कोई परेशानी है तो इस अवधि में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी है समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुल सकता है। पैसों की बात करें तो आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसी तरह दिल खोलकर खर्च करेंगे तो आने वाले समय में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस अवधि में अधिकांश समय आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: चंद्रमा

शुभ अंक: 7, 14, 23, 34, 48, 55

शुभ दिन: सोमवार, शनिवार, बुधवार, शुक्रवार

शुभ रंग: गहरा पीला, क्रीम, लाल, सफेद

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपका नियंत्रित क्रोध आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। घर हो या कार्यस्थल आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर बॉस के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। साथ ही अपने काम पर भी पूरा ध्यान दें। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा इससे आपका ही नुकसान होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स, लकड़ी, लोहा आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपका कारोबार दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। इस दौरान संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभरने के आसार हैं। आपको अपने बड़ों की सलाह नहीं सारी चलने की जरूरत है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको कर्ज या उधार से भी बचने की जरूरत है। इस दौरान आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर छोटी सी भी लापरवाही करने से बचें।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: सूर्य

शुभ अंक: 5 ,10, 17, 24, 30, 49, 57

शुभ दिन: रविवार, शुक्रवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: भूरा, हरा, लाल, नारंगी, बैंगनी

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण आने वाला है। इस अवधि में आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप पहले से ही रिश्ते में हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस अवधि में आपके पार्टनर आपके लिए कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। मुमकिन है आप विवाह के बंधन में बंधने का भी फैसला लें। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि हो सकती है। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह माह कुछ नई चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस दौरा आपका कोई काम बीच में अटकने से आर्थिक नुकसान संभव है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपको बहुत जल्द तरक्की मिल सकती है। पैसों की बात करें तो आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो आप उसे जल्द से जल्द चुकाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है जिससे लेकर आप काफी परेशान रहेंगे।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: बुध

शुभ अंक: 4, 16, 27, 33, 41, 50

शुभ दिन: रविवार, गुरुवार, शनिवार, बुधवार

शुभ रंग: नीला, बैंगनी, गुलाबी, सफेद, हरा

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर यह माह आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को इस माह मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर अप्रैल का महीना मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में आप काफी बचत कर पाएंगे, लेकिन माह का अंत आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में अचानक बड़े खर्चे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। इस अवधि में आप अपने घर की मरम्मत आदि पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। माह के अंत में परिजनों के साथ आपको छोटी सी यात्रा करने का भी मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से फरवरी का महीना आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। हालांकि आपको मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: शुक्र

शुभ अंक: 4, 12, 23, 37, 44, 59

शुभ दिन: बुधवार, शनिवार, गुरुवार, रविवार

शुभ रंग: लाल, नारंगी, पीला, मैरून

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

फरवरी का महीना आपके वैवाहिक जीवन में कुछ बड़ी परेशानियां लेकर आने वाला है। आपकी शादीशुदा जीवन में अधिकांश समय तनाव रहेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें और अपना रिश्ता मजबूत रखने की कोशिश करें। अगर आप अविवाहित है और इस अवधि में आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप गलत बंधन में बंध सकते हैं। माह के मध्य में घर के सदस्यों के साथ आप की अनबन हो सकती है खासतौर पर बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। इस अवधि में घरेलू खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। माह के अंत में धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उपयुक्त है। सेहतमंद रहने के लिं आपको खुद को भी पर्याप्त समय देना होगा।

राशि स्वामी: मंगल और प्लूटो

शुभ अंक: 7, 11, 20, 33, 45, 54

शुभ दिन: मंगलवार, सोमवार, रविवार, बुधवार

शुभ रंग: सफेद, भूरा, गुलाबी, नीला

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों को इस माह अचानक कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए औसत रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो यह माह आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि इस अवधि में आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। हो सकता है कामकाज में आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहें। हालांकि आप उनकी जरूरतों और सुख सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और विपरीत परिस्थितियों में आपको एक दूसरे का पूरा साथ देंगे। सेहत की बात करें तो आपको अपने कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: अग्नि

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ अंक: 3, 5, 10, 27, 31, 44, 56

शुभ दिन: शुक्रवार, शनिवार, गुरुवार, बुधवार

शुभ रंग: लाल, हरा, गुलाबी, पीला

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस माह कार्यक्षेत्र में स्थितियां सुखद रहेगी। अगर आप उच्च पद की प्राप्ति की उम्मीद कर रहे हैं तो इस मह आपको शुभ सूचना मिल सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां काफी बढ़ जाएगी। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। व्यापारियों के लिए स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण रहने वाली है। माह की शुरुआत में आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि माह के अंत में आपको अपनी नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप सोच समझकर अपने सारे फैसले लें। निजी जीवन की बात करें तो फरवरी का महीना आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। इस अवधि में आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए काफी खर्चीला रहने वाला है। इस अवधि में छोटे-छोटे कई खर्च हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपको काफी निराशा हो सकती है। सेहत की बात करें तो सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मरीजों को इस दौरान अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

राशि तत्व: पृथ्वी

राशि स्वामी: शनि

शुभ अंक: 5, 10, 28, 34, 47, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, बुधवार, मंगलवार

शुभ रंग: बैंगनी, पीला, मैरून, सफेद, नारंगी

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

माह के शुरुआती दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेंगे। इस अवधि में आपके निजी जीवन में काफी उथल-पुथल रहेगी विशेष रूप से अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं आपको परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका कम मिलेगा। हो सकता है आपके बीच की दूरियां काफी बढ़ जाए। अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने मतभेदों को सुलझा कर अपने बंधन को मजबूत करने की जरूरत है। पैसे के मामले में यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है और आपको अच्छे धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। माह के मध्य में आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हो सकता है आप नए वाहन या अन्य किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय कड़े परिश्रम की ओर इशारा कर रहा है। इस अवधि में दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा क्या आप अपनी हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही परिस्थिति में सुधार आने की संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो अपनी दिनचर्या में व्यायाम और मॉर्निंग वॉक शामिल करें।

राशि तत्व: वायु

राशि स्वामी: यूरेनस, शनि

शुभ अंक: 2, 17, 20, 38, 45, 50

शुभ दिन: बुधवार, गुरुवार, सोमवार, शनिवार

शुभ रंग: गहरा हरा, गुलाबी, सफेद, पीला, लाल

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

बेकार की बातों में आपको अपना समय गंवाने से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास करें। माह की शुरुआत में आपको काफी सुस्ती और आलस्य महसूस होगा। हो सकता इस वजह से आप काम पर ठीक से ध्यान न दे पाएं। आपकी लापरवाही के कारण आपके हाथ से कुछ अच्छे मौके निकल सकते हैं। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाले जातकों को माह के मध्य में अच्छा फायदा हो सकता है। जल्दबाजी में आप अपने व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। आपके प्रिय को इस अवधि में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में यह माह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि में सुख सुविधाओं की चीजों पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। यदि आपकी संतान छोटी है तो आप उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

राशि तत्व: जल

राशि स्वामी: नेपच्यून, बृहस्पति

शुभ अंक: 7, 15, 26, 34, 41, 58

शुभ दिन: शनिवार, सोमवार, मंगलवार, रविवार

शुभ रंग: हरा, गुलाबी, आसमानी, सफेद, पीला

English summary

February 2022 Monthly Horoscope in Hindi

February mahine ka rashifal 2022 in Hindi: Check February monthly horoscope for all 12 zodiac signs in hindi. Know your monthly astrology predictions on Boldsky Hindi.
Desktop Bottom Promotion