For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal: 1 August Horoscope मकर राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के नियमों का सख्ती से पालन करें। ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आप मुसीबत में पड़ जाएं। यदि आज वर्क लोड अधिक रहता है तो आपको शांत मन से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आपसे बड़ी गलतियां हो सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। कड़े संघर्ष के बावजूद आपको सफलता नहीं मिल पाएगी। हालांकि आपको इससे निराश और हताश होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। माता पिता के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आपको उनका भावनात्मक समर्थन भी मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको आराम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको उनकी ओर से कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। यदि आप उनकी सलाह अनुसार चलते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी का मिजाज आज कुछ बदला हुआ नजर आएगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। एक दूसरे के साथ आपको सैर सपाटे पर जाने का भी मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा खासतौर पर अगर आपको हृदय संबंधित रोग है तो आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। काम का ज्यादा तनाव लेने से बचें नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके कड़वे शब्द अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। माता-पिता के साथ आप प्यार और सम्मान से पेश आएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जिन्हें आप समय पर पूरा कर पाएंगे। आपकी मेहनत और लगन देखकर दफ्तर में हर कोई आपकी तारीफ कर सकता है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो लाभ कमाने का मौका मिल सकता है खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने के आसार है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि मन में कोई बात है तो आप खुलकर साझा करें। झूठ बोलने से आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपका अनियंत्रित क्रोध आप के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से झगड़ा झंझट होने की आशंका है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात बहुत आगे बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप किसी बड़े खर्च के मूड में है तो उसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की जरूरत है खासतौर पर अपनी कोई भी गुप्त बातें सहकर्मियों के साथ बांटने से बचें। व्यापारियों को बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य आप का कमजोर रहेगा। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पिता की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। वहीं माता की ओर से भी लाभ संभव है। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि इस समय जल्दबाजी आपके लिए ठीक नहीं होगी। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य खुद ही निपटाने का प्रयास करें। सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीद रखने से बचें नहीं तो आज आपके हाथ निराशा ही लगेगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आपको घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की जरूरत है। बेवजह के गुस्से या टकराव से आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। यदि आप अपने प्रिय को कोई तोहफा देने के लिए सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। बड़े भाई का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इतना ही नहीं उनकी मदद से आज आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आज आप अपने प्रिय के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको उनकी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शारीरिक रूप से आप काफी ऊर्जावान रहेंगे, साथ ही मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आप को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आज कर्ज या उधार लेने से बचें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर दबाव बढ़ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कहासुनी से बचें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसका सदुपयोग करें। इसके अलावा आपको अपने लंबित कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े लोगों को मिले-जुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आज का दिन आपके लिए काफी संघर्ष भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपको उन्हें प्यार और समझदारी से संभाले की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको थायराइड की समस्या है तो ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर का वातावरण काफी प्रफुल्लित रहेगा। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और परिजनों के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपको सारे गिले-शिकवे दूर करने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप ज्यादा बचत कर पाएंगे। कामकाज की बात करो तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहने से आज आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होने से उनकी बड़ी चिंता दूर होगी। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। आपको जल्द ही अच्छी सफलता मिलेगी। कामकाज की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की हो सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है विशेष रुप से अगर आप डेयरी के काम से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपनी दिनचर्या में आप योग और ध्यान शामिल करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा और अपनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा की प्राप्ति करना चाहते हैं लेकिन आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों से संतुष्ट नहीं रहेंगे। छोटी-छोटी गलतियों पर आपको उनकी फटकार सुननी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करते समय सावधानी बरतनी की जरूरत है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 1 August 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 1 August 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, July 31, 2021, 16:25 [IST]
Desktop Bottom Promotion