For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 October Horoscope: इन राशियों का भी भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत

|

अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो बड़े ग्राहकों के साथ डील करते समय आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही के कारण हाथ में आया हुआ मुनाफा निकल सकता है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को यदि बॉस ने कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आपको उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर फोकस करें तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज धन की प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में गिरावट आने की आशंका है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में कामकाज के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी से बचें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इससे आपका काम प्रभावित होगा, साथ ही उच्च अधिकारियों के सामने आपकी छवि भी बिगड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी, लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। घर की साज सजावट या मरम्मत पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक को सकती है। सेहत की बात करें तो डायबिटीज के मरीजों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप तरक्की प्राप्त करने के लिए लंबे समय से कड़ा परिश्रम कर रहे हैं और आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। उचित समय आने पर आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने व्यवसायिक फैसले लेते समय आप जरा सी भी जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आप एक दूसरे के साथ पर्याप्त समय बिता पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं। खुद को तरोताजा रखने के लिए अपने खानपान की आदतों में बदलाव करें, साथ ही पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप उनकी गलत बातों का समर्थन करने से बचें और उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। घर में आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर आज कार्यभार अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में आपको शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आप उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी डील करने का अवसर मिल सकता है, खासतौर पर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि खुले दिल से खर्च करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के कुछ सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके रिश्तो में दूरियां बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है तो अपनी क्षमता अनुसार आप सहायता जरूर करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर अब नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। व्यापारियों को अच्छा हार्दिक फायदा हो सकता है खासतौर पर खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो लापरवाही न करें। तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। लंबे समय से यदि आप किसी बात को लेकर परेशान है तो आज आपको अपनी इस परेशानी से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहने से आज कुछ दिक्कतें हो सकती है। हालांकि आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आपको अपने प्रिय की ओर से कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मिल जुल कर काम करें तो बेहतर होगा। वाद-विवाद से नुकसान आपका ही हो सकता है। आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। काम के साथ-साथ आपको अपने परिवार के लिए भी समय निकालने की जरूरत है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें अन्यथा आपके बीच तकरार हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम न करें तो बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आज कानों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। आप इसी तरह मेहनत करते रहें, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। लोहे के व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी खासतौर पर बड़े भाई का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको पहले से ही कोई रोग है तो आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ नए ग्राहकों के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में तेजी आएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आपको किडनी से संबंधित बीमारी है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में निवेश से जुड़े फैसले न लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से उचित सलाह लेकर ही अपना अंतिम फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें, साथ ही उनके साथ सम्मान से पेश आएं। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप कोई बड़ा खर्च करना चाहते हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। बातचीत के द्वारा आप अपने प्रिय के मन का हाल जानने का प्रयास करें। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। सेहत की बात करें तो आपको पर्याप्त आराम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

फुटकर व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं और इसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम भी पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में परिजनों के साथ घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 12 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 12 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, October 11, 2021, 15:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion