Just In
- 1 hr ago Curd Benefits For Skin: रोजाना चेहरे पर दही मलने से पिग्मेंटेशन और मुंहासे की हो जाएगी छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा
- 2 hrs ago IPL 2024: कौन हैं क्रिकेटर केशव महाराज की स्टाइलिश वाइफ लेरिशा, इंडिया से हैं स्पेशल कनेक्शन
- 4 hrs ago 'हीट वेव' से बचाने के लिए चुनाव आयोग ने जारी की एडवाइजरी, सेफ रहने के लिए हाइड्रेड रहें और ये काम न करें
- 6 hrs ago तपती गर्मी में भी नहीं सूखेगा तुलसी का पौधा, बस अपनाएं ये छोटे-छोटे टिप्स
Don't Miss
- News नई दिल्ली में जयशंकर से मिले यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा, रूस को जंग रोकने के लिए मनाएगा भारत?
- Technology Amazon से Samsung, Oneplus समेत इन फोल्डेबल फोन्स को सस्ते में खरीदें, जल्दी करें, यहां देखें लिस्ट
- Movies 'प्रोड्यूसर ने होटल के कमरे में बुलाया और..' जब नीना गुप्ता ने खोल दी थी प्रोड्यूसर की पोल, साथ में रात बिताना
- Travel खुल गया है लद्दाख पहुंचने का नया रास्ता, मनाली से लेह को जोड़ने वाला यह है सबसे छोटा रूट
- Finance 4 ETF Mutual Fund ने 3 साल में इन्वेस्टरों को दिया जबरदस्त रिटर्न
- Education एनआईओएस कक्षा 10वीं, 12वीं हॉल टिकट 2024 हुए जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड
- Automobiles Tesla को टक्कर देने के लिए Xiaomi ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी 810KM की रेंज
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Aaj Ka Rashifal 13 January Horoscope: गुरुवार के दिन इन राशियों को मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? क्या आपकी मेहनत रंग लाएगी? अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और लंबे समय बाद आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर मिल सकता है। आने वाले दिनों में आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठा सकते हैं।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। कारोबार में नुकसान होने के आसार है। आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो हो सकता है इस समय आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आप अपने प्रयास जारी रखें। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अपने प्रिय के साथ टकराव से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
घर हो या कार्यस्थल आज आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपके बिगड़े हुए बोल आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। आज आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में इस समय कोई भी जोखिम उठाने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। जरा सी लापरवाही उनकी सेहत में भारी गिरावट की वजह बन सकती है। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल की जरूरत है। साथ ही आप उनकी खुशियों का भी ख्याल रखें। हो सके तो आज अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको छोटी मोटी दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता आज आपको सता सकती है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर आज आप काफी तनाव में रहेंगे। वहीं दूसरी ओर पैसों की कमी की वजह से भी आज आपकी चिंता बढ़ती नजर आ रही है। हो सकता है आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज बीच में ही अटक जाए। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी खुश नजर आएंगे। इसके अलावा सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। आज काम करने में आपको एक अलग ही आनंद महसूस हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है, खासतौर पर अगर आप आप अनाज का काम करते हैं तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। इस समय आपकी और अपनों की सुरक्षा बेहद जरूरी है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और उस प्रोजेक्ट को आप लीड कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी इस मेहनत का फल आपको जल्द मिलने के आसार हैं। अगर आप साझेदारी में कोई कारोबार शुरू करने वाले हैं आपके मार्ग में आ रही है सारी बाधाएं दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने प्रिय के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको खानपान में लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। अपनी जिम्मेदारियों को आप गंभीरता से लें। किसी भी तरह की लापरवाही न करें, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। हालांकि उच्च अधिकारी और सहकर्मियों के सहयोग से आज आपके सभी काम तय समय पर पूरे हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर मिल सकता है। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आज आपसे कुछ नाराज रह सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दूसरों पर आंख बंद करके भरोसा करने की आदत के कारण आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कुछ लोग आज आपकी उदारता का गलत फायदा उठा सकते हैं। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे हुए सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातको को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि कोई भी नया काम हाथ में लेने से पहले आप पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। इससे आपके बीच की दूरियां कम हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा चिंता करने से आपको बचने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से से शाम 4:30 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर हो या कार्यस्थल आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार है। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। अगर आप शांत दिमाग से काम लेंगे तो जो चीजें आपके लिए काफी हद तक आसान हो सकती है। इसके अलावा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। आज आपके प्रिय कुछ बेहतर महसूस करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती के लिए आप रोजाना योग और ध्यान का सहारा लें। इसके अलावा आपको अपने खान-पान की आदतों में भी बदलाव करना होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 12:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। आप लंबे समय बाद अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। साथ ही आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। इसके अलावा बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातको को अपने पुराने संपर्कों से अच्छा लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कानों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। साथ ही जरूरत से ज्यादा सहकर्मियों पर भरोसा करने से भी आपको बचने की जरूरत है। आप अपने काम स्वयं करने का प्रयास करें। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि आपको सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है। परिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आज आप शांत भरे दिन का आनंद उठा सकते हैं। माता पिता का स्नेह पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आपको सकारात्मकता भी अनुभूति होगी। अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज बॉस आपके द्वारा किए गए कार्यों में कई कमियां निकाल सकते हैं। साथ ही वे आपके साथ काफी सख्ती से भी पेश आ सकते हैं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखना होगा। जोश में आकर ऐसा कोई कदम न उठाएं जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। यदि घर के बड़े आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको उनके निर्णय का सम्मान करने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज न करें। आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। अगर आप देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करने की जरूरत है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आज आप कोई निवेश करते हैं तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग करें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आप एक्टिव रहने का प्रयास करें और अपने सभी काम तेजी से पूरे करें। इसका अच्छा फायदा जल्द ही आपको मिलेगा। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। अपनों के लिए आज आप कुछ खास तोहफे भी खरीद सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको पेट से जुड़ा कोई रोग आपको हो सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 12:25 तक