For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 13 October Horoscope: इन 2 राशियों को मिलेगा मनचाहा परिणाम

|

कैसा रहेगा आपका दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा। हो सकता है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। ईश्वर की भक्ति करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार है। आज आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छी मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। विशेष रूप से अगर आपका काम लोहे का है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप नौकरी करते हैं तो बहुत के गुडबुक्स में आने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। छोटे से छोटे काम को भी करते समय आप किसी तरह की लापरवाही न करें, जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने के आसार हैं। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। यदि पिता के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच की सारी गलतफहमियां दूर हो सकती है। आप अपने बड़ों का सम्मान करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो अगर आपको पहले से कोई समस्या है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। दफ्तर में कार्यभार अधिक रहने से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। हो सकता है बॉस का रवैया भी काफी सख्त रहे। आपको अपना दिमाग शांत रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी आर्थिक सौदेबाजी करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके प्रिय को अच्छी देखभाल के साथ पर्याप्त आराम की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको पेट से जुड़ी कोई बीमारी है तो आप खानपान में ज्यादा लापरवाही न बरतें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको बहुत ही संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपकी उदारता का फायदा उठाने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आप समझदारी से निपटने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आज छोटी सी भी गलती करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। यह सब आपके कड़े परिश्रम का ही फल है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं जो आज आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही बाजार में आप की छवि भी खराब हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने बढ़ते वजन पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपने खानपान की आदतों में भी कुछ बदलाव करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप बेरोजगार है और लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। केवल एक साक्षात्कार से काम नहीं बनेगा आपको और भी विकल्प तलाशने होंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको बचत करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपको अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का अवसर मिल सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सुबह सुबह आपको कोई अच्छी खबर मिलने से मन काफी प्रसन्न में रहेगा। इसके अलावा आप कुछ भावुक भी महसूस कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे की प्राप्ति न होने से कुछ निराशा हो सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कारोबार में ऐसे उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी है और अपनी शिक्षा को लेकर लंबे समय से कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों की एकता भंग हो सकती है। सेहत की बात करें तो अगर आपको छोटी सी भी समस्या हो रही है तो आप तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज को लेकर अनावश्यक चिंता से बचें। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ से दें। जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए द्वार खोल सकते हैं। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं और आपको कोई अच्छा मौका नहीं मिल पा रहा है तो जल्दबाजी में अपना कोई भी व्यवसायिक लेने न लें अन्यथा लाभ के स्थान पर बड़ा नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तनाव लेकर अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लगभग सामान्य रहने वाला है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप पार्टनरशिप में नया कारोबार करना चाहते हैं तो आपको अपने फैसले सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आज आपको कोई आर्थिक लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि पिता का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार आ सकता है। हालांकि इस समय आपको उन्हें तनाव से दूर रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आपके प्रिय का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बात ही भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर सोने चांदी के व्यापारियों के लिए आज का दिन राहत भरा साबित हो सकता है। वहीं दवाइयों, कपड़ों, खाने पीने की चीजों, तेल आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यभार कम रहेगा। आज आप अपने लंबित कार्य पूरे कर पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। लंबे समय बाद आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठा पाएंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। धन कमाने का मौका हाथ लग सकता है। सेहत में सुधार संभव है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना कोई भी फैसला बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में न लें। इसके अलावा घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए सबसे पहले आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। भाई व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में किए हुए किसी निवेश का उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको जंक फूड के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 13 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 13 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, October 12, 2021, 16:26 [IST]
Desktop Bottom Promotion