For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 14 January Horoscope: इन 3 राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत

|

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और किसका होगा बेड़ा पार, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मन में काफी उथल-पुथल रहेगी और आज आप स्वयं को नकारात्मकता से घिरा हुआ पाएंगे। हो सकता है आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़े। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और बेवजह की बातों को सोच कर अपना कीमती समय नष्ट न करें। अपनी मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आप ध्यान का भी सहारा ले सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। घर की सुख सुविधाओं पर आप जरूरत से ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा खासतौर पर आज बड़े भाई के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 12:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

बड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन कर सकते हैं। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं छोटे में व्यापारियों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें, साथ ही उनकी आलोचना करने से भी आपको बचना होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय पर क्रोध करने से बचें। आपको अपने प्रिय का सम्मान करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बढ़िया तोहफा मिल सकता है। आपके बीच के प्रेम में वृद्धि होगी और एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने की आवश्यकता है। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ी राहत मिलने की प्रबल संभावना है। आपका रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। दफ्तर में आप अपने सभी काम तेजी से निपटाने में सफल रहेंगे। आपकी सकारात्मकता देखकर बॉस आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आपकी आमदनी में वृद्धि के भी संकेत मिल रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातको को इस समय बड़े निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। कारोबार में आपको कोई भी जोखिम उठाने से बचने की जरूरत है। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। बड़े भाई या बहन के साथ यदि किसी बात को लेकर आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। मुमकिन है आपको सफलता मिले। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। सेहत को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें तो बेहतर होगा।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही विवादास्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार है। बेवजह की बातों को लेकर अपने साथी पर शक करने से बचें। आपको समझना होगा कि मजबूत रिश्ते की नींव भरोसे पर ही टिकी होती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा है तो अपने जीवनसाथी को अधिक समय देने का प्रयास करें। यदि आप अपने प्रिय को नजरअंदाज करेंगे तो आपके वैवाहिक जीवन में नीरसता और उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने का प्रयास करें। इसके अलावा अपनी गलतियों को भी स्वीकार करने की कोशिश करें। बेवजह का अहंकार आपके लिए ठीक नहीं है। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, नौकरीपेशा जातकों के लंबित कार्यों का बोझ कम होने के आसार हैं। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। फैशन से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। निजी जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। हालांकि जल्द ही परिस्थिति में सुधार नजर आएगा। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आपके सही आर्थिक फैसलों का अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही आपकी किसी पुरानी चिंता का आज अंत हो सकता है। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस कर सकते हैं। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और आपकी खूब प्रशंसा की जाएगी। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातको को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज आप सुकून भरा दिन बिता सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप विद्यार्थी है तो पढ़ाई में आज आपका मन कुछ कम लगेगा। आप चाहकर भी अपनी पढ़ाई लिखाई पर फोकस नहीं कर पाएंगे। यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा आप रोजाना ध्यान करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा आज आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। लंबे समय बाद आप एक दूसरे के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे और खुलकर अपने मन की बात साझा करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

ग्रहों की बदली हुई चाल का असर आज आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। आज अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में कानूनी अड़चन आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। छोटी सी गलती पर आपके बॉस का पारा चढ़ सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आज शांत होने के आसार हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। साथ ही आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला को देखते हुए आज बॉस कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। इस वैश्विक महामारी का बुरा असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन व्यापारियों को भी कुछ आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता की ओर से आज आर्थिक लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का भी अंत होने की प्रबल संभावना है। अचानक आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि कुछ समय से आपके घर में तनाव चल रहा है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अपनों के बीच दूरियां कम होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा चाय, कॉफी के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में यदि किसी उच्च अधिकारी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आज सारी परेशानियों का अंत हो सकता है। लंबे समय बाद आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। हो सकता है जल्द ही आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो जाए। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिल सकता है। खासतौर पर भाई बहनों का प्यार और सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 14 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 14 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, January 13, 2022, 12:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion