For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

14 September Horoscope: मकर राशि वालों की हो सकती है बड़ी तरक्की

|

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मानसिक रूप से आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आज आप हर चुनौती का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। कोई ऐसे कठिन कार्य होगा जिसे पूरा करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा निवेश करने का अवसर मिल सकता है। आप सोच समझकर अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आप अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर से 2:15 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

घर हो या कार्यस्थल आज आप पर जिम्मेदारियों का भार अधिक रहने से आपके स्वभाव में क्रोध और चिड़चिड़ापन रहेगा। ऐसे में आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। इससे आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। छोटे व्यापारियों को सरकारी नियमों का पालन सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही के कारण आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 41

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:45 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। जल्द ही आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपका रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने की प्रबल संभावना है। पैसों को लेकर चल रहा है लंबे समय से आपका प्रयास सफल होने से आपकी आर्थिक समस्या का अंत होगा। हालांकि कोई भी आर्थिक लेन देन करते समय आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बेहतर आपसी समझ के कारण जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आपको पेट से जुड़ी कोई शिकायत है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। जोश में या अति उत्साहित होकर ऐसी कोई बात न कहें जिससे आप मुश्किल में पड़ जाएं। यदि बॉस ने आज आपको कोई नया काम सौंपा है तो आप पूरी मेहनत से उस काम को पूरा करने का प्रयास करें। इसका उचित फल जल्द ही आपको मिलेगा। कपड़े की व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव भरी स्थितियां रहेगी। घर में वाद विवाद होने की आशंका है। पैसों को लेकर भाइयों के साथ कहासुनी हो सकती है। कामकाज में व्यस्त रहने के कारण हो सकता है आज आप जीवनसाथी को पर्याप्त समय न दे पाएं। आपको अपनी प्रिय की खुशियों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। आपको ज्यादा तनाव न लेने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा और आपकी किसी बड़ी समस्या का भी आज अंत हो सकता है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको किसी बड़ी कंपनी से साक्षात्कार के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रखें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। सारे गिले शिकवे दूर करने का अच्छा मौका आपको मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की भी तरक्की होने के आसार है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ निराशाजनक रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने से आपका काम बीच में ही रुक सकता है। हालांकि आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है, जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें विशेष रूप से छोटे भाई बहनों के साथ ज्यादा सख्ती से पेश न आएं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति औसत रहने वाली है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको गठिया की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 बजे से रात्रि 8:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज के दिन आपको कुछ संभल कर रहने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप उधार लेने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। साथ ही आज आपको समय का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप लोहे का व्यापार करते हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। बेवजह आपके शक करने की आदत के कारण आपके बीच का तालमेल बिगड़ सकता है। सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है। आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा। छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में एक खूबसूरत मोड़ आएगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों को लेकर आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो अब तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप समय पर दफ्तर पहुंचने का प्रयास करें। बड़े व्यापारियों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने की संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी का रूखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ बातचीत के द्वारा अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 10:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़े क्लाइंट के साथ जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की होने के आसार नजर आ रहे हैं। दफ्तर में आपको किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपनी इस मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे, साथ ही दफ्तर में आप की स्थिति भी मजबूत होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है विशेष रूप से अगर आपका काम लकड़ी का है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ने से वाद विवाद होने की आशंका है। बेहतर होगा आप शांति से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। सेहत में गिरावट आने से आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज के दिन कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको किसी अच्छी कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको जल्दबाजी में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Horoscope Today 14 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 14 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, September 13, 2021, 16:24 [IST]
Desktop Bottom Promotion