For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

14 August Horoscope: कन्या राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, इन राशियों की भी बदलेगी किस्मत

|

आज आपके जीवन में कौन से उतार चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा छोटी सी बात पर आपकी तकरार हो सकती है। दफ्तर में इधर उधर की बातें और गप्पेबाजी से दूर रहें। आपको अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा हैं। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की संभावना हैं। सफर के लिए दिन अच्छा नहीं हैं विशेष रूप लम्बे सफर पर जाने से बचें। इससे आप थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों की स्थिति आज अच्छी रहेगी। आज आप जमकर खर्च करने के मूड में रहेंगे लेकिन आप जोश से नहीं बल्कि होश से काम लें। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। कुछ घरेलू मुद्दों पर आपको तुरंत ध्यान देने की जरूरत हैं अन्यथा इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता हैं। अगर आप व्यापारी है और पिछले कुछ समय से यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका है तो आज आपका प्रबल आत्मविश्वास आपके इस काम में आपको सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो देर रात तक जागने की अपनी आदत को बदलें।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक:12

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी। बातचीत में कुशलता और अपनी चतुराई से आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। पैसों के मामले में आपको सावधान रहें अन्यथा मेहनत से कमाया हुआ धन आपके हाथ से आसानी से सरक जाएगा। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। आपकी फिजूलखर्ची से आपके प्रिय नाराज रहेंगे। आज वाद विववाद से बचें नहीं तो छोटी सी बात किसी बड़ी परेशानी को न्योता दे सकती है। शाम को कोई अच्छी खबर आने से मन प्रसन्न रहेगा। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:15

शुभ समय:दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन शुभ है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है, साथ ही दिन के दूसरे हिस्से में कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने की संभावना है। जीवनसाथी से बात करते समय विवादी मुद्दे न उठाएं। संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। हो सकता है आज आप उनकी सेहत को लेकर परेशान रहें। कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। दफ्तर में आपका काम में मन नहीं लगेगा आपको नकारात्मकता का अनुभव होगा। व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। अगर आप अपनी मानसिक शांति बनाए रखना चाहते हैं तो जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:11

शुभ समय:सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

मानसिक रूप से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे निजी जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से आपकी चिंता दूर होगी। आज परिजनों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। खासतौर पर अगर आप सिंगल है तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने विरोधियों पर पर विजय हासिल कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा हैं। आप एकदम फिट रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 33

शुभ समय:प्रातः 5:20 से दोपहर 3:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव आएंगे। अपनी एक अलग पहचान बनाने का आपका सपना आज पूरा हो सकता है। यह सब आपके लगातार प्रयासों और कड़ी मेहनत का नतीजा है। अपने करियर को और भी उंचाईओं तक ले जाने के लिए आप अपनी कोशिशें जारी रखें। अगर बात आपके लव लाइफ की करें तो अपने प्रेमी/ प्रेमिका से गलतफहमियां दूर करने का यही उचित समय है। मुमकिन है वे आपकी बात को समझें। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है तो आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:20

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 11:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आने से आज आप कुछ उदास रहेंगे। लम्बे समय से चले आ रहे आपके बीच के मतभेद एक दूसरे से आपको दूर कर रहे हैं। बेहतर होगा आप अपने रिश्ते को एक और मौका दें और अपनी समस्याओं का समाधान मिलकर ढूंढें। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज आप अपनी ज़िम्मेदारियों को बखूभी निभाएंगे और किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको लाटरी और सट्टेबाज़ी से दूर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज की गई यात्रा आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। मुमकिन हैं अपने पार्टनर के साथ आज आप किसी नयी जगह पर डेट के लिए जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि हाल ही में अपने किसी से उधार लिया हैं तो आज आप उसे लौटाने में सफल रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो मुमकिन हैं आपके साझेदार से आपकी किसी बात पर अनबन हो जाए। बेहतर होगा आप ज्यादा उग्र न हो अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को बढ़ा देगा। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा। हालांकि खान पान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:21

शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारी अगर काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो अपने जरूरी दस्तावेज साथ में रखना न भूलें। हो सकता हैं आप कोई लापरवाही करते हैं तो आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय बर्बाद होगा। दफ्तर में काम का दबाव कुछ हल्का रहेगा। आज आपको अपने लिए कुछ अतिरिक्त समय मिल पाएगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर बना रहेगा। भाई या बहन से कुछ कष्ट संभव हैं। किसी बात पर असहमति आपके बीच अनबन का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। खुद को तंदुरुस्त और फुर्तीला रखने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें ,साथ ही पौष्टिक आहार लें।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:7

शुभ समय:सुबह 10 से 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ ठीक नहीं है। अगर आप काम में एकाग्रता बनाने की कोशिश नहीं करेंगे, तो आज आपके उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की जरूरत है। आर्थिक तोर पर आज का दिन आपके लिए कोई बेहतरीन अवसर लाएगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी आपकी वजह से दुःखी महसूस कर सकते हैं। आपको अपने व्यवहार और शब्दों का ध्यान रखना होगा। यदि आपके मन में कोई बात है तो आप अपने प्रिय से शेयर कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप किसी रिश्तेदार या दोस्त के घर जा सकते हैं। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में दिन शुभ हैं। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके पिता आप से कुछ नाखुश रहेंगे। हो सकता है वे आपके किसी फैसले से सहमत न हो। इस तरह की परिस्थिति में आपको शांति से काम लेने की आवश्यकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत हैं। जीवनसाथी के साथ सारे मनमुटाव दूर करने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने रिश्ते में पारदर्शिता रखें। किसी भी तरह के झूठ का सहारा बिल्कुल न लें। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मुमकिन है शाम को आप किसी धार्मिक स्थल पर जाएं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:21

शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपके हाथ निराशा लग सकती है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो पॉजिटिव रहें। आप बस मेहनत करें और अपनी गलतियों से सबक लें। वैवाहिक जीवन में खुशियां और प्रेम रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कुछ लोग आपको अपनी बेवजह की बातों में फंसाकर आपकी उदारता का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको बहुत ही सूझ बुझ से काम लेना होगा। पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझ कर लें क्योंकि आज धन हानि के संकेत मिल रहे है। अपनी सेहत को लेकर आप लापरवाही न करें। आपको खुद के लिए भी समय निकालने की जरूत है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:6

शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 14th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 14th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, August 13, 2022, 12:46 [IST]
Desktop Bottom Promotion