For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 15 January Horoscope: इन 5 राशियों के लिए बन रहा है आज शुभ संयोग

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आएगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। हो सकता है घर के किसी सदस्य की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार मिले। यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। जल्द ही आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। घर में आप जरूरी बदलाव करने के लिए कुछ धन खर्च कर सकते हैं। दफ्तर में आपको प्रोफेशनल तरीके से काम करने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस करें, साथ ही सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत को लेकर ज्यादा लापरवाही करने से बचें। यदि आपको थायराइड आदि की समस्या है तो समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12:05 से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ सकती है और पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। यदि आपको कोई कठिनाई महसूस हो रही है तो आप अपने गुरुजनों और बड़ों की मदद ले सकते हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है। इसका सदुपयोग करें। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आप ज्यादा चिंतित न हो। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1:25 से शाम 5:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा व्यवसायिक निर्णय ले सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपकी मेहनत पर भी गौर किया जा सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। अगर आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर उनका गुस्सा भड़क सकता है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बासी भोजन से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। ऐसे में आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। बेवजह की बातों को छोड़कर अगर आप अपने काम पर ध्यान लगाएंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक कारोबार में विस्तार देने के बारे में सोच सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप किसी बड़े खर्च के मूड में है तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो आपको कब्ज, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:05 से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में आज अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें अन्यथा आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपके कारोबार में भी वृद्धि संभव है। घर में यदि कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी सेहत का भी ध्यान रखें और समय-समय पर हम डॉक्टर से भी सलाह लेते रहें। आर्थिक स्थिति आपके सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी सारी आर्थिक समस्याओं का अंत हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रोजमर्रा के कार्यों को पूरा करने में आज आपको अपने प्रिय का भी सहयोग मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 12:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। बढ़ते हुए वर्कलोड के कारण आज आप काफी परेशान रहेंगे। मन में नौकरी छोड़ने का भी विचार आ सकता है, लेकिन इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने की प्रबल संभावना है। आज आप सोच समझकर अपने सारे व्यवसायिक फैसले लें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि संभव है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आप अपने बीच के सारे मनमुटाव दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत की बात करें तो आपको गले में इंफेक्शन आदि की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपके बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करना होगा। जरूरत से ज्यादा सख्ती करने से बचें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातको के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भी काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। आज आपके प्रिय किसी कारणवश उदास महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप उनके दिल की बात जानने की कोशिश करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत में सुधार संभव है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। अगर आप संतुलित व्यवहार करेंगे तो आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है, खासतौर पर यदि हाल ही में आपने नया व्यापार शुरू किया तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई लिखाई के अलावा आपकी रूचि संगीत, कला आदि में भी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आप अपनी मनपसंद जगह पर कैंडललाइट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 8:15 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो आपको डबल फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, खासतौर पर घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा और आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आपको सर्दी जुकाम या बुखार हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ गहरी होती नजर आ रही है, खास तौर पर अगर आपने कर्ज या उधार लिया हुआ है तो आज आप काफी तनाव में रहेंगे। इस समय आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातको को दफ्तर ने आज ओवरटाइम करना पड़ सकता है। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातको को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। इस समय आपको कोई बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के बड़ों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के तकरार से बचें। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान भरी रहेगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। बोलते वक्त अपने शब्दों का चुनाव आप बहुत ही सोच समझ कर करें अन्यथा छोटी सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस समय कारोबार में किसी भी तरह के बदलाव से आप को बचने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आ सकता है। आज आपके प्रिय प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपना सारा गुस्सा भूल कर प्यार से पेश आएं। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1:45 से रात्रि 8:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपको शुभ समाचार मिल सकता है, खासतौर पर अगर आप उच्च शिक्षा को लेकर कोई प्रयास कर रही है तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातको को दफ्तर में आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। बॉस आपकी मेहनत और लगन को देखकर काफी प्रभावित हो सकते हैं। अगर आप प्रमोशन प्राप्त करना चाहते हैं और इसके लिए आप कोई नया कोर्स आदि करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का समर्थन आपको मिलेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 33

शुभ समय: सुबह 11:15 से रात्रि 8:45 तक

English summary

Horoscope Today 15 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 15 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, January 13, 2022, 14:23 [IST]
Desktop Bottom Promotion