For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

15 September Horoscope: वृश्चिक राशि वाले आज न करें ये गलती, पड़ सकते हैं मुसीबत में

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आप में धैर्य की कमी रहेगी। यदि आप खुद पर काबू नहीं रखेंगे तो जाने अनजाने आप अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। दफ्तर में कंपटीशन अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। आज बॉस की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातक निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है और आपके जीवनसाथी की तलाश आज खत्म हो सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

काम के साथ-साथ आप ऑफिस पॉलिटिक्स से भी संभल कर रहें अन्यथा आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से आपको बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ आज अच्छा मुनाफा लग सकता है खासतौर पर अगर आपका काम अनाज का है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। अपनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो अपने वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो बेवजह की बातों को सोच कर अपनी मानसिक शांति भंग न करें अन्यथा इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

उच्च अधिकारियों के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। इसके अलावा वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से भी काफी प्रसन्न रहेंगे। यदि आप इसी तरह परिश्रम करते रहेंगे तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि निवेश निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके हाथ कोई अच्छा मौका लग सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। पिता की ओर से आज आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि कुछ समय से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। रिश्तों में कड़वाहट कम होगी और अपनों के बीच एक बार फिर प्रेम और एकता देखने को मिल सकती है। घर परिवार से जुड़े अपने फैसले आप सोच समझ कर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको बचत पर ध्यान देने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बेवजह की बातों से दूर रहें। यह समय अपने काम पर ध्यान देने का है। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ सकता है। सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपके अंदर वो काबिलियत है कि आप किसी भी क्षेत्र में सफलता के हासिल कर सकते हैं। जरूरत है तो आपको अपने भीतर की क्षमताओं को पहचानने की। सकारात्मक रहें और खूब परिश्रम करें, जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिलेगी। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका बड़ा फायदा हो सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। हो सकता है आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़े। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ते नजर आ रहे हैं स्वास्थ्य की बात करें तो हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आपको आराम का समय न मिले जिससे आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप व्यापारी हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो इस समय छोटा निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। दफ्तर में आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति का वास होगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि आप आराम पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके पार्टनर की खुशमिजाजी आपका दिन और भी खास बना देगी। एक दूसरे के साथ आज आप किसी अच्छी जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपसे कितना प्रेम करते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ कम होने से आपको बड़ी राहत मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करना पड़ सकता है, लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आज आपको कुछ आराम मिल सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों को लेकर आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपके मन में पैसा कमाने की तीव्र इच्छा होगी। हालांकि जल्दबाजी में आप कोई गलत काम न करें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। पिता की सेहत में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। काफी दिनों बाद माता-पिता के साथ आज आप पर्याप्त समय भी बिता पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़े व्यवसायिक के लेनदेन को अंजाम दे सकते हैं। वही नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह के टकराव और अहंकार से नुकसान आपका ही हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको चोट चपेट लगने की आशंका है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल मिल रहा है तो यह समय बदलाव का है। आप एक नई शुरुआत करें और नए तरीके से अपने काम को अंजाम देने का प्रयास करें। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे होने से आज घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आपको लेना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको एसिडिटी, अपच, गैस आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। अगर लंबे समय से आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर भी फोकस कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं छोटे व्यापारियों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के बीच एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है विशेष रूप से अगर आप सिंगल है तो आपकी मुलाकात किसी खास शख्स से हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां रहेगी। आज जीवनसाथी का मूड काफी बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय का प्रेम और सहयोग पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप अपने कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मन में कई तरह के विचार आएंगे और मानसिक रूप से आज आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान है तो अपनों से अपने मन की बात खुलकर साझा करें। हो सकता है आपको आपकी समस्या का हल मिल जाए। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। अपने प्रिय से किसी भी तरह का झूठ बोलने से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

English summary

Horoscope Today 15 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 15 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, September 14, 2021, 14:40 [IST]
Desktop Bottom Promotion