For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 16 October Horoscope: शनिदेव की कृपा से आज इन राशियों का होगा बेड़ा पार

|

आज आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ आएगा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपको कोई कानूनी मामला परेशान कर रहा है तो आज आपकी समस्या का अंत हो सकता है। हालांकि भविष्य में आपको संभल कर रहने की जरूरत है। दफ्तर में बॉस आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकाल सकते हैं तो आपको अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करने की जरूरत है। क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता पिता के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सीने में जलन आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपकी नौकरी भी जा सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक बिना सोचे समझे जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो यदि लंबे समय से आपने जीवनसाथी को कोई अच्छा सरप्राइज नहीं दिया है तो इसके लिए आज का दिन अनुकूल है। इससे आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। माता के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप उन्हें तनाव से दूर रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आज लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की प्रबल संभावना है जिससे आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। वहीं व्यापारियों के काम में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी। बॉस आपसे बेहद खुश रहेंगे। लकड़ी, लोहे, सोना चांदी, अनाज आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की ओर से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर रात तक जागकर टीवी, लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करने से बचें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी है और हाल ही में अपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो अपनी योजना आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आपकी यह आदत आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। आज आपको अपने लंबित कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सेहत के प्रति आप जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। यह सब आपकी सूझ बुझ और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। दफ्तर में आज आप पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल भी अच्छा रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा अवसर ला सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी आज बड़े झगड़े में बदल सकती है। बेवजह की बातों पर बहसबाजी या टकराव बचें। सेहत की बात करें तो आज कमर या पीठ से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आप संभाल कर रखें अन्यथा आज आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ जाती है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। अगर आप अपने कारोबार में किसी तरह का बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या की वजह से आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले, लेकिन रिश्तो में तालमेल बना रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है।।आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं खासतौर पर कामकाज को लेकर आप दूसरों पर निर्भर न रहें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे के लिए आज कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपकी फैसलों के अच्छे नतीजे भविष्य में मिलने की प्रबल संभावना है। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। अपनों के बीच दूरियां कम होने के आसार है। आप अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा। साथ ही बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार चलने में ही आपका फायदा है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है खासतौर पर आपको गुस्से और तनाव से बचना होगा अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की आशंका है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। घर का वातावरण सामान्य रहेगा। परिजनों का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य होने के आसार हैं। दोस्तों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके किसी करीबी मित्र की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर करेंगे और आज आपको आपकी तरक्की के भी संकेत मिल सकते हैं। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें, जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार मुनाफा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। माता पिता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अपने पिता की ओर से आज आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ठंडी चीजों से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज की बात करें तो प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों पर कार्यभार अधिक रहने के आसार हैं। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी, जल्द ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। वाद विवाद से नुकसान आपका ही होगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। इसके अलावा यदि घर के किसी सदस्य के साथ आप का मनमुटाव चल रहा है तो आज आप उसे दूर करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें इससे आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में आपकी छोटी सी गलती के कारण बॉस का गुस्सा भड़क सकता है। हो सकता है वे आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आज आपसे वापस ले लें। इससे आपके आत्मविश्वास में भी गिरावट आ सकती है। आप सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्दी ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। स्टेशनरी का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। वहीं डेयरी उत्पादों का काम करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 16 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 16 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, October 14, 2021, 17:43 [IST]
Desktop Bottom Promotion