For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 17 January Horoscope: इन राशियों का दिन रहेगा आज बेहद शानदार

|

अगर आप अपने दिन भर से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

घर परिवार से जुड़ी चिंता आज आपको सता सकती है। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने से आप काफी तनाव में रहेंगे। आज डॉक्टर और अस्पताल के भी खूब चक्कर आपको लगाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। बड़े खर्चे संभव है, हालांकि आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या टकराव से बचें। यह समय बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए अपने काम पर फोकस करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान, सिरदर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पढ़ाई में आपका मन लगेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा लेकिन उच्च अधिकारियों के सहयोग से आप अपने सभी काम बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अगर आपका काम फर्नीचर, खिलौने, डेयरी उत्पाद आदि से जुड़ा हुआ है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ आज आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 6:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। आज आपके साथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी सी बात पर आपके बीच अनबन हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों की लिस्ट बढ़ने से आज आपकी दिक्कतें भी बढ़ सकती है। आज बॉस का मूड काफी खराब रहने के आसार है। ऐसे में आपको संभलकर रहना होगा। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 5:15 से दोपहर 1:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और हाल ही में आपने किसी कंपनी में साक्षात्कार दिया है तो आज आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। वहीं दूसरी ओर छोटे व्यापारियों को कानूनी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा अधिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपके घर की एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रेम में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप ज्यादा खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 33

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों के साथ बातचीत करते समय आप अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभल का रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज वे आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचने की जरूरत है। आप अपने काम पर फोकस करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप किसी बड़ी खरीददारी के मूड में तो उसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो डायबिटीज के मरीजों को खान पान में गड़बड़ी से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से सुबह 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। लंबे समय बाद आप ठीक तरह से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। आज बॉस के साथ भी आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। नौकरी में बदलाव के लिए यह समय अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। यदि आपके मार्ग में पैसों से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं तो आज आपकी इस परेशानी का भी अंत हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचना होगा। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। काम के साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप कोई नई डील कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। दफ्तर में बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे और आज आपको आपकी तरक्की के भी संकेत मिल सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द से जल्द आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर हो सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपको उनकी ओर से कोई अच्छा तोहफा भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। अगर हम विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी इस समस्या का अंत जल्द ही होने के आसार है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। लंबे समय बाद आज अपनों के साथ आप एक शांत भरे दिन का आनंद उठाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आप सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है और आपके रिश्ते में खटास आने की संभावना है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछतावा हो। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित हैं और आपको अच्छे जीवनसाथी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। शौक मौज पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक रूप से भी आप किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और पूरी मेहनत के साथ अपने सभी काम पूरे करेंगे। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। सोने चांदी का काम करने वाले जातकों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। किसी बुरे समाचार के आसार हैं। ऐसे में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही आपकी तरक्की के सपने पर पानी फेर सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातको को आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि आपको पूरी सावधानी बरतनी की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। आज आपके प्रिय की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए किसी अच्छी जगह पर जा सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। बेहतर होगा आज आप बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक फैसला न लें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करें। आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर में तनाव का माहौल रहेगा। परिजनों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। यदि आप उनके किसी फैसले से सहमत नहीं है तो गुस्से से नहीं बल्कि शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। आपको अपने रिश्तो की गरिमा को बनाए रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन अंत में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद फायदेमंद रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस महामारी को देखते हुए आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 17 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 17 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, January 15, 2022, 16:09 [IST]
Desktop Bottom Promotion