Just In
- 11 min ago Aaj Ka Rashifal 24th April: इन राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का पूरा सपोर्ट, बदलेगी इनकी जिंदगी
- 5 hrs ago Happy Birthday Sachin Tendulkar Wishes: अपने फेवरेट सचिन के 51वें जन्मदिन के मौके पर शेयर करें ये संदेश
- 7 hrs ago Hashimoto : एक्ट्रेस स्मृति खन्ना को प्रेग्नेंसी में हुई ये खतरनाक बीमारी, सीधा गर्भाशय पर करती है हमला
- 8 hrs ago नींद में आंखे खोलकर बोलते हैं विक्की कौशल, कितना खतरनाक हो सकता है ये स्लीपिंग डिसऑर्डर!
Don't Miss
- News Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, 24 अप्रैल 2024, बुधवार
- Education UK Board Result 2024: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा? चेक करें डेट और टाइम
- Movies मलाइका अरोड़ा के इन 8 कटिंग ब्लाउज को करें ट्राई, 500 की साड़ी में भी लगेगी हजारों की डिजाइनर साड़ी
- Automobiles KIA की इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग्स, भरपूर सुरक्षा सुविधाओं से है लैस
- Technology Realme C65 5G भारत में 10 हजार से कम कीमत में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
- Travel IRCTC का मानसखंड यात्रा टूर पैकेज, देवभूमि उत्तराखंड के ऐतिहासिक मंदिरों में करें दर्शन
- Finance Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ, ऐसे करें तुरंत चेक
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Aaj Ka Rashifal 17 October Horoscope: पैसों को लेकर कुंभ राशि वालों की बढ़ सकती है आज चिंता
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। साथ ही आपके कामकाज भी प्रभावित हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस के द्वारा दिए हुए कार्यों को आज प्राथमिकता दें। अगर आप लापरवाही करते हैं तो आपकी तरक्की तरह की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अवसरों को भुनाने की जरूरत है। आप अपने व्यवसायिक किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही लें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा खासतौर पर पिता की ओर से आज लाभ संभव है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको हृदय से संबंधित बीमारी है तो आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ अनबन आज बड़े झगड़े में बदल सकती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके पैसे चोरी या गुम होने की आशंका है। बेहतर होगा आप संभल कर रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें, खासतौर पर बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील करते समय पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। सेहत की बात करें तो अगर आपको लिवर से संबंधित बीमारी है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप लंबे समय के लिए कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। इसके अलावा आपका भारी नुकसान भी हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आपको ऊंचे पद की प्राप्ति होने के आसार हैं। आज आपको किसी बड़ी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको कर और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा अगर आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना सुबह उठकर खुली हवा में सैर करें। साथ ही खानपान में गड़बड़ी न करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापरियों को अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बेहद लाभदायक साबित होगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिल पाने की वजह से आप काफी निराश रहेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। पैसों का कोई भी लेन देन जल्दबाजी में न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहत के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। बेहतर होगा आप अपना अधिक ध्यान रखें। अगर आप विधार्थी है तो पढ़ाई के साथ आपको थोड़ा समय मनोरंजन के लिए भी निकालने की सलाह दी जाती है। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। परिजनों के साथ आज आपको धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय बाद अपनों के साथ अच्छा समय बिता कर आप बेहतर महसूस करेंगे। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3:05 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
बेवजह की बातों को सोचने की जगह यदि आप अपने कीमती समय का सदुपयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। व्यर्थ की चिंताओं से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में काम के प्रति लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी वाद-विवाद से आपको बचने की सलाह दी जाती है। आज बॉस आप से ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। सोना-चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप गुस्से में आकर कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत न करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप खांसी, जुकाम, सर्दी आदि से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 12:45 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। यदि आप अपने घर में सुख और शांति चाहते हैं तो अपनों के साथ तालमेल बढ़ाने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत अपनों को आप से दूर कर सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा। आज उच्च अधिकारियों की साथ आपकी अनबन हो सकती है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बड़े बदलावों से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपको पैरों में चोट लगने की आशंका है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 9:45 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी सकारात्मकता और कड़ा परिश्रम आपको दूसरों से आगे रखेगी। साथ ही आपकी क्रिएटिविटी से बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है खासतौर पर अगर आप थोक व्यापारी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के कुछ सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पिछले कुछ दिनों से यदि आप कामकाज के कारण अपने पारिवारिक जीवन पर ठीक से नहीं ध्यान दे पा रहे हैं तो आज आपको अपनों के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। त्योहार के इस मौसम में आप अपने घर की सजावट में भी बदलाव करने का निर्णय ले सकते हैं। हो सकता है आप खरीदारी के लिए बाजार भी जाएं। हालांकि इस समय आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। ज्यादा खुले दिन से पैसे खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों की पेंडिंग कार्यों की लिस्ट आज कुछ कम होती नजर आ रही है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कम प्रयास में अच्छा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आज आप अपने प्रिय के साथ उनकी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। दफ्तर में बॉस आपके कार्यों की जांच कर सकते हैं, बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का मौका न दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा निवेश से जुड़े फैसले भी समझदारी से लें। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। आज आप अपने परिजनों के लिए जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि लंबे समय से आपको कोई परेशानी हो रही है तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कोई बढ़ सकती है। अचानक खर्चों में हुई वृद्धि आपका बजट असंतुलित कर देगी। पैसों के मामले में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। अगर आप तरक्की चाहते हैं तो इस तरह की लापरवाही न करें और अपने काम पर ध्यान दें। बड़े व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का मूड कुछ खराब रहेगा। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप विवादित मुद्दों पर उनसे बातचीत करने से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अचानक कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। हालांकि कोई भी फैसला लेते समय आपको घर के दूसरे सदस्यों की भी राय लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ चल रही है अनबन समाप्त हो सकती है। आपको अपने प्रिय के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचना होगा। आज उधार देने से भी बचें। लकड़ी के व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार को एक नई दिशा मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आपको अपने खान-पान को संतुलित रखने की सलाह दी जाती है। जंक फूड से परहेज करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक