For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 September Horoscope: सिंह राशि की गर्भवती महिलाएं न करें आज ये गलती

|

ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों को लेकर आज आपकी चिंता काफी गहरी हो सकती है। आमदनी से अधिक खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। इस समय आर्थिक मामलों में आपको बेहद सजग रहने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए आप खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। इससे आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। साथ इसका बुरा असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश का अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपने करीबियों से और कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेकर अपना निर्णय ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 6:45 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपको आपकी तरक्की के संकेत भी मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि बिना सोचे समझे अपनी मेहनत से कमाए हुए धन खर्च करने से बचें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपको नरमी से पेश आने की सलाह दी जाती है। बेवजह का गुस्सा आपके रिश्तो में दरार डाल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आईटी सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। हालांकि कानूनी मामलों में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो यदि घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल बिगड़ गया है तो अपने संबंधों में सुधार लाने का आप प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। विशेष रुप से माता-पिता का अनादर करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आपको बचत पर अधिक ध्यान देने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपके प्रिय को लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। काफी कड़ी मेहनत के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। हालांकि आपको जल्दबाजी इससे बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी तरक्की जरूर होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी भी तरह के बदलाव से बचने की जरूरत है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अपने महत्वपूर्ण फैसले आप समझदारी से लें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का प्रेम और सहयोग आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिल सकता है। सेहत की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आप लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करें और अपना विशेष ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिससे आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अपने किसी कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। पैसों की कमी की वजह से आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मानसिक मानसिक परेशानियां बढ़ने से आपका शारीरिक स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं और आपके काम में कोई रुकावट आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बॉस आपके काम से बहुत ही प्रसन्न नजर आएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण आपके वैवाहिक जीवन में नीरसता बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने बर्ताव में नरमी लाने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की जरूरत है। इससे केवल आपकी थकान बढ़ेगी और आपका समय नष्ट होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें नहीं तो आपके कई काम आज अधूरे ही रह जाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा खासतौर पर घर के छोटे सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन भी मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने वाले हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की आदत डालनी चाहिए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। बड़े मुनाफे के चक्कर में आप कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आप मुसीबत में पड़ जाएं। हो सकता है आज आपको लाभ कमाने का कोई मौका मिले, लेकिन बिना सोचे समझे आप अपने फैसले लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने अधूरे काम जल्द से जल्द पूरे करने की जरूरत है। यदि काम के प्रति आप ज्यादा लापरवाही करेंगे तो आपको अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। आपकी कमजोरी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी आप कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। दफ्तर में आपको किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कम प्रयास में बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने फैसले लेंगे तो आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिल सकता है। सेहत की बात करें तो इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दवाइयों का कारोबार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि हाल ही में अपनी कोई नया व्यापार शुरू किया तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अचानक आपको आपके ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आप जितना ज्यादा बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। घर के सदस्यों के साथ बेवजह के टकराव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

काफी कड़ी मेहनत के बाद आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि कुछ समय से पैसों को लेकर आप काफी परेशान है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको आमदनी का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। सहकर्मियों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अगर आप विदेशी कंपनी से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको डबल फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी को अतिरिक्त समय देने का प्रयास करें। अपने वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रिय पर भी ध्यान देना होगा। सेहत की बात करें तो पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर का माहौल काफी आनंद पूर्ण रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का भी मौका मिले। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। हालांकि आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। वहीं सोना चांदी का कारोबार करने वाले जातकों के हाथ निराशा लग सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Horoscope Today 17 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 17 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, September 16, 2021, 17:52 [IST]
Desktop Bottom Promotion