For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

17 August Horoscope: इन 3 राशियों के ल‍िए खुलेंगे सफलता के रास्‍ते, बाकी भी जानें अपना राशिफल

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को कल तक के लिए टालने से आपको बचने की जरूरत है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि वे आपको काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो आप उसे नजरअंदाज करने की गलती न करें। इसके अलावा आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका लंबे समय से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा, खासतौर पर माता के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:5

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको आपका प्रमोशन लेटर मिल सकता है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आप सकारात्मकता के साथ परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते रहें। व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर हो सकता है। आज आपके प्रिय के बर्ताव में नरमी रहेगी। बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। सेहत की बात करें तो आपको बुखार, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:11

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है, विशेष रुप से यदि आप उच्च शिक्षा को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। दफ्तर में बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप छोटी सी भी गलती करने से भी बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। वे आपके किसी बनते हुए कार्य में बाधा डाल सकते हैं। हो सकता है आज आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े। पैसों की कमी की वजह से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें पिता की सेहत कमजोर रहेगी। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:20

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज परिजनों के साथ आपको यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार साबित होगी। प्रोपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आज आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी होने से आपके कामकाज में तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। हालांकि अति उत्साहित होकर अधिक खर्च करने से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक:26

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आज आपके झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे लोगों को आप नजरअंदाज करने का प्रयास करें। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए आप अपने काम पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अपने आर्थिक फैसले आप सोच समझ कर लेंगे तो बेहतर होगा। यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आप उसे नजरअंदाज न करें तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:9

शुभ समय:शाम 7:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। आपका काम दुगनी तेजी से आगे बढ़ेगा। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों का अचानक ट्रांसफर होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचने की सलाह दी जाती है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज आपको अपना पैसा मिल सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है। आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:27

शुभ समय: सुबह 7:20 से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके लिए छोटी यात्रा का योग बन रहा है। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि आपकी सेहत कुछ ठीक नहीं है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेकर दवाइयां लेनी चाहिए। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों के लिए आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। काम की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। अगर आप व्यापारी है तो आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन कर सकते हैं। यदि आप किसी नए काम में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आपको अपने करीबियों से सलाह लेकर अपना अंतिम फैसला लेना चाहिए। घर का वातावरण अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। यदि किसी के साथ आपकी कहासुनी होती है तो आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचना होगा अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में लेटलतीफी से बचने की सलाह दी जाती है। आज आप तय समय पर से काम पूरे करने का प्रयास करें अन्यथा बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपके कार्य में आ रही बाधा दूर होगी। इसके अलावा पैसों की तंगी से भी आपको छुटकारा मिल सकता है। यदि आपने बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आपको छोटी मोटी दिक्कतें हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:35

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा आती है तो उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आप जमकर खरीदारी भी कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको अपने खाने-पीने की आदतों में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से बाहर के भोजन से आप परहेज करें।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:9

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के बड़ों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष बहुत ही समझदारी और शांति से रखने का प्रयास करें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। इसके अलावा आपको रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज आपके सभी काम सुचारू रूप से और आपकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। सेहत में सुधार के लिए आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से खुद के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक:10

शुभ समय: सुबह 7:20 से 11:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यदि किसी के साथ आप आपकी बहसबाजी या झगड़ा होता है तो आप बात को आगे बढ़ाने से बचें। बेवजह के चक्कर में फंसकर आज आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने किसी नए कार्य की शुरुआत की है तो आज आपके कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी की सेहत कमजोर रहेगी। हो सके तो आप अपने प्रिय के साथ आज अधिक समय बिताएं। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने के आसार हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:7

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप अविवाहित है और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। काफी दिनों बाद आप अपने पार्टनर के साथ और बढ़िया समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर अचानक वर्क लोड बढ़ने के आसार हैं। आज आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप कोई भी गलत फैसला लेने से बचें। यदि आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप उसे नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक:4

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 17th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 17th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, August 16, 2022, 17:22 [IST]
Desktop Bottom Promotion