For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 18 January Horoscope: तुला राशि वालों के जीवन में आएगा आज कोई सकारात्मक बदलाव

|

आज किन राशियों को मिलेगा अपनी मेहनत का अच्छा फल और किसकी किस्मत का चमकेगा सितारा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मानसिक रूप से आज आप काफी परेशान रहेंगे जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको उचित समय की प्रतीक्षा करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। झूठ का सहारा लेने से बचें नहीं तो आपके रिश्ते में खटास आ सकती है।

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। इसके अलावा आज आपको अपने साथी की ओर से आपका मनपसंद तोहफा मिलने की भी प्रबल संभावना है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जताको को अचानक काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं व्यापारियों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल पदोन्नति के रूप में मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो जल्द आपके हाथ सफलता लग सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लगने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। घर के बड़ों के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको समझदारी और शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। झगड़े झंझट से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपक हाथों और पैरों में दर्द से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों की बात करें तो आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्चे आपका तनाव भी बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि आप जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पा सकें। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातको के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। सोने चांदी, प्रॉपर्टी खाने पीने की चीजों आदि का कारोबार करने वाले लोगों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 34

शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि जल्द ही आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले हैं तो आपको जमकर मेहनत करने की सलाह दी जाती है। अपने समय का सदुपयोग करें, साथ ही समय-समय पर अपने गुरुजनों की भी सलाह लेते रहें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके बड़े आपकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस करेंगे। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातको को आज खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। विपरीत परिस्थितियों में आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आपकी थकान बढ़ सकती है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:25

शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

लंबे समय बाद आज आप अपने जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताएंगे। आपको एक दूसरे को समझने का फिर से मौका मिलेगा। आज आप अपने प्रिय से खुलकर अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं। पैसों के मामले में आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातको के हाथ सफलता लग सकती है। आपकी मेहनत आज रंग लाती नजर आ रही है। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। सेहत की बात करें तो आज आपको पेट से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। खानपान में लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक:11

शुभ समय: दोपहर 12:05 से रात्रि 8:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपकी मुलाकात किसी दिलचस्प इंसान से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात बेहद खास रहने वाली है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। हो सकता तो आप अपनी दिनचर्या में कोई नया व्यायाम भी शामिल करें। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। अपने जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की भूल न करें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आपकी आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव से बचें। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित कर सकती हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातको को कोई बड़ा आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पार्टनर के साथ आपका टकराव संभव है। आज कुछ आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड अधिक रहेगा, साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव आप पर बना रहेगा। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको उधार लेन-देन से भी बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। इस समय आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम का दबाव और थकान के कारण आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि काम के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक पैसे लेंगे तो जल्द ही पैसों से जुड़ी सारी समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर में सुख और शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग:पीला

शुभ अंक:15

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से आपको साक्षात्कार कार के लिए बुलावा आ सकता है। आप अपनी तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहने दें। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने के आसार हैं। बेहतर होगा आप गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। इसका बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें। इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 17

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपका काम विदेशी कंपनियों से जुड़ा हुआ है तो आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपको कोई बड़ा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। सकारात्मक रहें और अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए भी समय निकालें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Horoscope Today 18 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 18 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, January 17, 2022, 18:22 [IST]
Desktop Bottom Promotion