Just In
- 4 hrs ago Mukhtar Ansari Networth : मुख्तार अंसारी का निधन, जानें कितनी बेशुमार दौलत के थे मालिक?
- 5 hrs ago कौन थे पंजाबी रॉकस्टार अमरसिंह चमकीला? जिनकी मौत के 35 साल बाद भी नहीं सुलझी गुत्थी
- 6 hrs ago ड्राई स्किन और डार्क सर्कल के लिए कंसीलर खरीदते हुए न करें ये गलतियां, परफेक्ट लुक के लिए ऐसे करें अप्लाई
- 9 hrs ago Lemon Juice Bath : नींबू पानी से नहाने के फायदे जान, रोजाना आप लेमन बाथ लेना शुरु कर देंगे
Don't Miss
- News फडणवीस ने थैलेसीमिया बीमारी से जूझ रहे वेदांत का करवाया इलाज, ठीक होने के बाद मिलने पहुंचा 13 साल का बच्चा
- Movies Crew Review: चोर के घर चोरी करती नजर आईं तबू, करीना और कृति, बेबो ने लूट ली सारी लाइमलाइट, कृति पड़ीं फीकी
- Education MHT CET 2024 Exam Dates: एमएचटी सीईटी 2024 परीक्षा की तारीखें फिर से संशोधित की गई, नोटिस देखें
- Finance Gaming का बिजनेस भारत में पसार रहा पांव, आने वाले सालों में 6 अरब डॉलर तक का होगा कारोबार
- Automobiles अब Toll प्लाजा और Fastag से नहीं, इस खास सिस्टम से होगा Toll Collection! नितिन गडकरी ने दिया बड़ा अपडेट
- Technology Oppo F25 Pro भारत में नए Coral Purple कलर में उपलब्ध, जानिए, स्पेक्स और उपलब्धता
- Travel Good Friday की छुट्टियों में गोवा जाएं तो वहां चल रहे इन फेस्टिवल्स में भी जरूर हो शामिल
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
Aaj Ka Rashifal 18 October Horoscope: इन राशियों के लिए है आज का दिन कुछ खास
आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा खुशियों की बहार और जिसके हाथ लगेगी निराशा, अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कुछ दिनों से अगर आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। लंबे समय बाद आज आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि उच्च अधिकारियों की कोई बात आपको नापसंद आए तो आपको गुस्सा करने से बचने की जरूरत है। कपड़ों के व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। वहीं दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को भी उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। आप धैर्य से काम लें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई काम भी पूरा कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आपको चेस्ट कंजेशन होने की आशंका है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े जातक अगर बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। यदि आपको कोई अच्छा मौका मिलता है तो आप इस ओर अपना कदम बढ़ा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज तय समय पर अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। शौक मौज पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने बड़ों का आशीर्वाद लेना न भूलें। आपके अपनों का प्यार और समर्थन सफलता जरूर दिलाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से बर्ताव करें। यदि पर आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ी डील करते समय दस्तावेजों का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके दूसरों पर भरोसा न करें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। सुख सुविधाओं की चीजों में वृद्धि हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और आप उस प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो आपको सहकर्मियों के साथ उच्च अधिकारियों का भी पूरा समर्थन मिलेगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। आज आप अपनी सूझबूझ से अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप एक रोमांटिक डिनर के लिए जा सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। सेहत की बात करें तो मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे, साथ ही शारीरिक रूप से भी आप काफी फुर्तीला महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भविष्य में आपको इसका उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। आज बॉस का सख्त रवैया भी आपको परेशान कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर ला सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। घर में चल रहा कलह शांत होने से वातावरण काफी अच्छा रहेगा। काफी दिनों बाद परिजनों के साथ हंसी मजाक में दिन गुजरने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आपकी वाणी में मधुरता रहेगी और आप सबके साथ विनम्रता से पेश आएंगे। इससे लोगों के बीच आप की छवि काफी मजबूत होगी। आप अपनी पारिवारिक जीवन की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। घर के सदस्य आप से बेहद प्रसन्न रहेंगे विशेष रूप से माता पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। किसी नयी परियोजना पर काम शुरू हो सकता है और आप अपनी ओर से काफी कड़ी मेहनत करेंगे। व्यापारियों को इस समय धैर्य से काम लेना होगा। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको आंखों से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो लापरवाही और डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 10 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको बहुत ही सोच समझकर और समझदारी से अपना हर कदम बढ़ाना होगा। जरूरत से ज्यादा दूसरों से उम्मीद न रखें अन्यथा आज यह आपके लिए दुख का कारण बन सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी मेहनत को देखते हुए आपके बॉस कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। हो सकता है जल्द ही आपकी तरक्की हो जाए। व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में कलह हो सकता है। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। ऐसे में अगर आप खुद को शांत नहीं रखेंगे तो मुश्किल हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। मानसिक तनाव कम होने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आप किसी कठिन कार्य को तय समय पर पूरे कर सकते हैं। इसके अलावा आज कोई लंबित काम भीआप पूरा करने में सफल रहेंगे। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बीच की अनबन कारोबार में नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस समय आपको अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेने की जरूरत है खासतौर पर ऑनलाइन क्लासेज को मिस करना आपके लिए ठीक नहीं है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस बात के आसार है कि आज आपको सफलता न मिले लेकिन इससे निराश होने की जगह आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपना प्रयास करते रहें। मुमकिन है जल्द ही आपकी सारी मुश्किलें दूर होगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आलस्य का त्याग कर अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है विशेष रूप से लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी से बचें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है। चालक और स्वार्थी लोगों से बचकर रहें। आपको प्रशंसा और चापलूसी के बीच का फर्क समझना होगा अन्यथा आज कोई आपका फायदा उठा सकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। कमजोर सेहत की वजह से आपके दिनभर की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि इस समय आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। पैसों को लेकर किसी के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपको किसी भी परिस्थिति में अपना आपा खोने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की जरूरत है। इसमें आपका ही फायदा है। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: शाम 5:15 बजे रात्रि 10:45 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन उम्मीद की नयी किरण लेकर आएगा। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और आज आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत सफल होती नज़र आ रही है। यदि आप मनचाहा ट्रांसफर चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापरियों के हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जिससे आपका काम और आगे बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आपको अपने परिजनों के साथ तालमेल अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। अपनी भावनाएं खुलकर अपने प्रिय के सामने व्यक्त करें। स्वस्थ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक