Just In
- 57 min ago ब्लेजर से लेकर बोट नेकलाइन ब्लाउज तक, अदिती राव हैदरी के ब्लाउज डिजाइन हैं सबसे हटके
- 2 hrs ago World Malaria Day 2024 : मलेरिया होने पर जल्दी रिकवरी के लिए मरीज को क्या खिलाएं और क्या नहीं?
- 3 hrs ago Personality Test: पैरों का आकार बताता है कई राज, जानें अपनी पर्सनालिटी से जुड़ी ये ख़ास बात
- 4 hrs ago क्या होता है स्मोक्ड बिस्किट? जिसे खाने के बाद कर्नाटक में एक बच्चे की बिगड़ गई तबीयत
Don't Miss
- News लाइव मैच में MS Dhoni का अचानक घूम गया माथा, कैमरामैन को सरेआम बोतल फेंककर...जमकर वायरल हो रहा Video
- Movies ऋतिक रोशन की बहन ने किया बड़ा खुलासा, इस बात से एक्टर को आता है बहुत गुस्सा, बोलीं- ऐसा किया तो आप खत्म
- Finance FD vs Debt Fund: बेहतर रिटर्न चाहिए तो जानें FD या Debt Mutual Fund किसमें निवेश करना है सही?
- Technology लैपटॉप पर सेव वाई-फाई पासवर्ड कैसे देखें?
- Travel DGCA ने पेरेंट्स के साथ सफर कर रहे 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बदला नियम, जाने यहां
- Education MP Board 12th Toppers List 2024: एमपीबीएसई इंटर रिजल्ट जारी, जयंत यादव ने किया टॉप, 60% पास
- Automobiles भारत में लॉन्च हुई Ultraviolette F77 Mach 2 इलेक्ट्रिक बाइक, मिलेगी 323KM की रेंज, जानें कीमत
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
18 August Horoscope: वृश्चिक राशि वालों मिलेगा मनचाहा परिणाम, ये राशियां भी रहेंगी आज लकी
क्या है आज आपके भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप व्यापारी है तो बड़े मुनाफे के लिए छोटे फायदे को अनदेखा करने की गलती न करें। कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें। इससे आप दबाव महसूस नहीं करेंगे, साथ ही आपके काम भी सुचारू रूप से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार है। काम के साथ-साथ आपको पूरे परिवार पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज आप शरीर के किसी हिस्से में दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि आपके जीवन में कोई समस्या है तो आज अपनों की मदद से आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। जीवनसाथी की ओर से, आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी बढ़ने के आसार हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
विपरीत परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और झुंझलाहट में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर को भुनाने का पूरा प्रयास करें आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5:40 से 7:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर के सदस्यों के साथ आपको अपना व्यवहार विनम्र रखने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से घर के छोटे सदस्यों के साथ आप ज्यादा सख्ती से पेश न आए तो बेहतर होगा। आपको उनके पक्ष को भी समझने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अनावश्यक खर्चे आपका बजट असंतुलित कर सकते हैं। व्यापारियों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके हाथ निवेश का बढ़िया मौका लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप विधार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी या व्यापार आज कुछ सकारात्मक बदलाव आने के आसार हैं। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है और आपकी आमदनी में भी वृद्धि संभव है। व्यापारियों को अच्छा फायदा होने के आसार है। पारिवारिक जीवन में स्थित उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार है। घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। पैसों की कमी की वजह से यदि आपका कोई काम रुका है तो आज वह पूरा हो सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो नई योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन उचित है। आपको अपने करीबियों की भी मदद मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को आज अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही आपकी इच्छा पूरी हो सकती है, या फिर आपको काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज आप घर पर छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अपनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि जोश में आकर आप ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सिगरेट और शराब से दूर रहें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कोट कचहरी का कोई पुराना मामला आपको परेशान कर सकता है। आज आपका काफी पैसा भी खर्च होने के आसार हैं। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आपको आलस्य से बचने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि नए ग्राहकों के साथ डील करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:30
शुभ समय: सुबह 8:20 से 11:35 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज घर के किसी सदस्य की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने के आसार है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में लिए हुए अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत के मामले में दिन बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6 बजे से 8 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
काफी दिनों बाद आज जीवनसाथी के साथ आपको अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा कर सकते हैं। इसके अलावा आपको उनकी ओर से कोई अच्छा तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी करने वाले जातकों को अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। आपकी यह मुलाकात बेहद फायदेमंद साबित होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कड़े संघर्ष के बाद अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने मित्रों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है। आज मित्रों की ओर से आपको बढ़िया सुझाव भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रात:4:25 से 10 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं बड़े व्यापारियों की भी आज किसी समस्या का समाधान होने से कारोबार में गति आएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपके अपने आपका समर्थन करेंगे। जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आप अपनी समझदारी से मामले को शांत करने में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन खर्चीला रहने के आसार है, लेकिन आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरूर लें। जल्दबाजी में लिया हुआ एक निर्णय आपको मुसीबत में डाल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा बेवजह के मामलों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे, साथ ही आपकी मानसिक शांति भी भंग हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका अनियंत्रित क्रोध आपको अपनों से दूर कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सुख सुविधाओं में वृद्धि होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आप अपने प्रिय की मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर पर करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको तैलीय और मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से 11:25 तक