For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

18 September Horoscope:कन्या राशि वालों के लिए है आज का दिन बेहद भाग्यशाली, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

|

ग्रहों की शुभ तिथि आज किन राशियों का कराएगी बड़ा फायदा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका बड़ा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। आज पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज उनकी मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य तय समय पर पूरा हो जाएगा। व्यापारियों को भी आज लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपको पहल करनी चाहिए। बातचीत के द्वारा आप सारी खटास को खत्म करने की कोशिश करें। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:32

शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। बेहतर होगा आज आप खुद पर काबू रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। खर्चे कुछ कम होंगे और आप अधिक बचत कर पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही होती है तो आपको उसका गलत नतीजा भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है, इसलिए आप ज्यादा चिंतित न हो। सेहत को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें। साथ ही बेवजह की चिंता से दूर रहें।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट नजर आएंगे। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की आवश्यकता है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी आपको अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का सहयोग आपको मिलेगा। बड़े भाई की ओर से लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करना चाहिए। हो सके तो आज अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग:सफेद

शुभ अंक:4

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा। हो सकता है आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। इसके अलावा घर पर ही पूजा पाठ, हवन या भजन भजन कीर्तन का आयोजन करवाएं। आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का भी अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और आपके बीच का प्रेम भी गहरा होगा। आज आपके प्रिय आपको कोई अच्छी खबर भी दे सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बचत से अधिक खर्च न करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। आज घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। मुमकिन है आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़े। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में सहकर्मियों की आलोचना करने से बचें। आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को और लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाना चाहते हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो पुराना कोई रोग उभर सकता है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:16

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप उच्च अधिकारियों के साथ बॉस को भी काफी प्रभावित कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ धीमा रहने वाला है, खासतौर पर सोने-चांदी, प्रॉपर्टी, कपड़े आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को के हाथ निराशा लग सकती है। निजी जीवन की बात करें तो बच्चों का जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। ज्यादा सख्ती करने से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। काम के साथ-साथ आपको परिजनों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज से घरवालों के साथ बिताएं। इससे आपके रिश्तों में प्रेम और मिठास बनी रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे, जिसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। आज आपके कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। सेहत की बात करें तो कामकाज का बढ़ता हुआ दबाव आपको थका हुआ महसूस कर सकता है।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:3

शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार है। कामकाज में धीमी गति के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको पैसों से जुड़ी चिंता भी सताएगी। आपको उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में प्रमोशन लेटर मिल सकता है, खासतौर पर बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। आपकी आमदनी बढ़ने के आसार हैं। आप इसी तरह भविष्य में भी अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लेते रहें। जीवनसाथी के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो आप लगातार काम करने से बचें अन्यथा कमर से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

फैशन, मीडिया, पॉलिटिक्स आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और इसके लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल हो सकती है। पैसों के मामले में भी ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। शौक मौज पर ज्यादा धन खर्च करने से बचें। इसके अलावा आज पैसों से जुड़ा लेन देन करने के लिए भी दिन ठीक नहीं है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आज आपके बीच बड़ा झगड़ा भी हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको पेट में जलन, कब्ज आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

निजी जीवन में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आपको उनकी संगति का विशेष ध्यान रखना होगा नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपके हाथ सुनहरा अवसर लग सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में किसी सहकर्मी के छुट्टी पर होने के कारण आपको उनके हिस्से का भी काम करना पड़ सकता है। आप मन लगाकर अपना काम करें। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम जरूर मिलेगा। वहीं व्यापारियों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आज आपकी सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:नारंगी

शुभ अंक:12

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी आज अच्छी सफलता मिल सकती है। दफ्तर में आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि आप अपनों के लिए खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग:गहरा पीला

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप व्यापारी हैं और आज कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही संभलकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान के कारण आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। दफ्तर में अचानक किसी मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है, साथ ही आज आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 18th September 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 18th September in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, September 17, 2022, 15:32 [IST]
Desktop Bottom Promotion