For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

19 January Horoscope: इन 4 राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ

|

आज आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, अगर आप जानने के लिए उत्सुक है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर में आज किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। ईश्वर की भक्ति करके आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपने लंबित कार्यो को पूरा करने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है और जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो फिट रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12:20 से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आय का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा आपको छोटे-मोटे किसी पुराने उधार से भी मुक्ति मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। आज आपको आपकी तरक्की के संकेत मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नए कारोबार में किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। सेहत की बात करें तो आपको अपने बढ़ते वजन पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:जामुनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप सिंगल है तो आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। वहीं दूसरी ओर इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी इस यात्रा का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। जल्द ही आपके कारोबार को एक नई दिशा मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक:8

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अपनी कड़ी मेहनत और एकाग्रता के बल पर आज आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आपका काम अनाज कहां है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका न मिले। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको अपने प्रिय की खुशियों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय:सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपक आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और अपनी सूझबूझ से अपनी समस्याओं का समाधान करने में सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। हालांकि आपको अपना कड़ा परिश्रम जारी रखना होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक गुजरेगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक:17

शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा फल आपको मिल सकता है। आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप नौकरी में किसी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित नहीं है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको शांत दिमाग से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने रिश्तो की मिठास को बनाए रखना चाहते हैं तो अपने व्यवहार में नरमी लाने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज ज्यादा क्रोध और तनाव से बचें।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है जिसका प्रभाव आपके काम पर भी पड़ेगा। दफ्तर में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। आपको इस तरह की लापरवाही से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, खासतौर पर यदि आपकी संतान छोटी है तो उनकी शिक्षा को लेकर इस समय आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। पैसों को लेकर चल रहे आपके प्रयास में आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातको को दफ्तर में आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप किसी भी तरह के गॉसिप का हिस्सा न बने तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी नया व्यवसायिक प्रस्ताव स्वीकार करने से बचने की जरूरत है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि संभव है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आज आपकी सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:37

शुभ समय: सुबह 6:25 से 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं और कारोबार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अपनों की मदद मिलने की प्रबल संभावना है। आपके बड़े आपका मार्गदर्शन कर सकते हैं। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। परिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। हालांकि इस फैली हुई वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अपना और अपनों का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को डॉक्टर ने उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। उनकी सलाह को आप नजरअंदाज करने की भूल न करें। यदि आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो जल्द ही आपके हाथ कोई अच्छा अवसर लग सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर की साज सजावट में आप कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। हो सकता है आप सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी काफी पैसा खर्च करें। जीवन साथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज से आपको अपने प्रिय का एक अलग ही रूप देखने को मिल सकता है। सेहत को लेकर आप अधिक सजग रहें। समय पर भोजन करें, साथ ही रोजाना व्यायाम भी करें।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज अचानक घर में कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। उनकी आवभगत में आपका काफी पैसा खर्च होने के आसार है। हालांकि दूसरों को प्रभावित करने के लिए आप अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में दूरियां कम होती नजर आ रही है। आज आपके प्रिय के स्वभाव में नरमी देखने को मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के प्रति लापरवाही आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है। हो सकता है आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक जाए, स्वास्थ का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। आपको आराम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक:11

शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपके वैवाहिक जीवन में सहजता और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपना कोई काम भी आप पूरा कर सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की भी के हाथ भी कोई सुनहरा अवसर लग सकता है। सेहत की बात करें तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:29

शुभ समय:सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

English summary

Horoscope Today 19 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

dec: Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 19 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, January 18, 2022, 19:15 [IST]
Desktop Bottom Promotion