For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 19 October Horoscope: आज इन 3 राशियों के जीवन में रहेगी कुछ उथल पुथल

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। सेहत को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें अन्यथा आपकी सेहत में और गिरावट आ सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारी और सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। बेवजह के टकराव और अहंकार से आपको बचने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में तेजी आ सकती है। पैसों की बात करें तो आपका खर्चीला स्वभाव आप को मुसीबत में डाल सकता है। आप जितना बचत पर पर ध्यान देंगे, आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। यदि आप इसी तरह बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आप पर आर्थिक संकट भी आ सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को थोड़ी रचनात्मकता दिखाने की जरूरत है। आपको अपने काम करें के तरीके में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अनुसार चलने की की जरूरत है। इससे आपकी कई सारी समस्याओं का अंत हो सकता है। साथ ही आपके घर की शांति भी बनी रहेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण आज बड़ा नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपके सही फैसलों का अच्छा नतीजा है। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से आज अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आपको बचत पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कफ, सर्दी, जुकाम आदि हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपके जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज वे आपके प्रदर्शन से ज्यादा संतुष्ट न रहें। आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना होगा। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और मन लगाकर अपना काम करें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय का रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। आज आपको अधिक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर में यदि कोई समस्या चल रही है तो आपको बहुत ही समझदारी से इसे सुलझाने का प्रयास करना होगा खासतौर पर अपनी राय देते समय आपको बहुत ही संभलकर अपने शब्दों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक के कारण आपके घर की शांति भंग हो सकती है। यदि आप अपने किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है इस समय आपके हाथ निराशा लगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आज का दिन उनके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट आ सकती है। आज आपका बड़ा नुकसान होने की आशंका है। सेहत की बात करें तो थकान और तनाव के कारण आज आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षाएं आने वाली है तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपना समय नष्ट करने से बचें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का अवसर मिल सकता है। आपकी यह मुलाकात बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। बड़े व्यापारियों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने कर्मचारियों के साथ आप अपना व्यवहार ठीक रखें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको दांतो से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि मन में कोई उलझन है तो अपने दिल की बात आपको अपनों से शेयर करने की जरूरत है। हो सकता है आपकी समस्या का समाधान आपको मिल जाए। चुप रह कर केवल चिंता करने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे अपना पैसा लगाने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से भी बचने की जरूरत है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आप समय-समय पर अपने गुरुजनों से सलाह लेते रहें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो समय पर भोजन करने की आदत डालें। खानपान में लापरवाही के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। गुस्से में गलत बात करने से आपको बचें अन्यथा आप विवादों में घिर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में पेंडिंग कार्यों को लेकर आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। इससे दफ्तर में आप की छवि भी प्रभावित हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें और अपने काम पर ध्यान दें। काम के प्रति इस तरह की लापरवाही आपके लिए ठीक नहीं है। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। हो सकता है आपके प्रिय उपेक्षित महसूस करें। बेहतर होगा आप वीकेंड पर उनके लिए कुछ अच्छा प्लान करने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है। साथ ही आप ज्यादा तनाव लेने से भी बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। बेवजह के टकराव और अहंकार से आपका काम प्रभावित हो सकता है। साथ इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। अपनों का प्यार और समर्थन पाकर आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 3:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आज बॉस की ओर से आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी सलाह मिलने की भी प्रबल संभावना है। यदि आप उनकी सलाह अनुसार चलते हैं तो इसका अच्छा फायदा जल्द ही आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। भाइयों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें घेर सकती हैं। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप खुद पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने सभी फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर मिल रहा है तो अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना अंतिम फैसला लें अन्यथा आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि लंबे समय से आपका प्रमोशन ड्यू है तो आज आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आय कन्या स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे। आप उनकी ओर से आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा। मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके कारोबार में गिरावट आ सकती है। इसके अलावा बड़े ग्राहकों के साथ आपका तालमेल बिगड़ने की भी आशंका है। इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे आपकी मुश्किलें और बढ़ जाएं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने के आसार है। दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने प्रिय के साथ अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको सिर दर्द, थकान, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Horoscope Today 19 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 19 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, October 18, 2021, 14:21 [IST]
Desktop Bottom Promotion