For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20 January Horoscope: मां लक्ष्मी की कृपा से आज इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत होगी

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत हो सकता है। आप बस अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें, खासतौर पर पैसों से जुड़ा लेनदेन जल्दबाजी में करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बॉस का मूड कुछ ज्यादा ही खराब रहेगा। हो सकता है आज आपकी छोटी सी गलती पर उनका गुस्सा बढ़ जाए। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप ध्यानपूर्वक अपने सभी काम पूरे करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ टकराव से बचें। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

ऑनलाइन व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आज आपकी खूब तारीफ होगी। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से दूर रहने की सलाह दी जाती है। आपको और कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। माता-पिता के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो देर तक भूखा रहने की आपकी आदत आज आपकी सेहत में गिरावट की वजह बन सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस फैली हुई वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको अपनी इम्यूनिटी बरकरार रखने की जरूरत है। अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखें। साथ ही रोजाना योग और ध्यान भी करें। इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। कामकाज की बात करें तो आज आप पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार है, विशेष रुप से अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज अपने छोटे से छोटे काम को भी ध्यान पूर्वक करें। आपकी एक गलती से बड़ा नुकसान संभव है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपने परिजनों को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। हालांकि रिश्तो में तालमेल बना रहेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अपने बजट से ज्यादा दूर न जाएं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जल्द ही आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप प्रमोशन आदि के लिए कोई नया कोर्स करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय का मूड काफी अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 11:05 से शाम 3:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आप पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, खासतौर पर यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दूसरों की बातों में आकर ऐसे फैसले लेने से बचें। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का आप सही उपयोग करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा खासतौर पर भाई बहनों का भावनात्मक समर्थन मिलने से आपका मनोबल बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि कुछ समय से आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

जीवनसाथी को अधिक समय देने का प्रयास करें। इससे आपके बीच की कड़वाहट कम होगी। साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। हो सके तो अपने प्रिय के लिए उनका मनपसंद तोहफा खरीदें या फिर उनके साथ घूमने फिरने के लिए उनकी पसंदीदा जगह पर जाएं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। कामकाज की बात करें तो बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बड़ा ऑर्डर लग सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। सेहत की बात करें तो आपको खांसी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

व्यापारियों के हाथ आज कोई बड़ी सफलता लग सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आपका बनता हुआ काम बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। बेवजह का अहंकार आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। लंबे समय बाद आप अपने प्रिय के साथ इतना अच्छे समय बिताकर काफी बढ़िया महसूस करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप शांत दिमाग से अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो प्रॉपर्टी, ट्रांसपोर्ट आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचने की जरूरत है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि संभव है। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करने की जरूरत है। केवल ख्याली पुलाव पकाने से आपके हाथ सफलता नहीं लगेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको बचत पर अधिक ध्यान देने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज काफी भागदौड़ हो सकती है जिसके कारण आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद के लिए समय निकालें और आराम पर ध्यान दें।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में यदि वर्क लोड अधिक है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचने की सलाह दी जाती है। इससे आपका काम और स्वास्थ्य दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज बड़ी सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी कहासुनी हो सकती है, लेकिन जल्दी आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में वृद्धि भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल नजर आ रही है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक रूप से आज आप किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। हो सकता आप अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

लंबे समय से यदि आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उसे पूरा करने का प्रयास करें। आज बॉस आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो इससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर आपको मिल सकती है। खुदरा व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों के साथ दूरियां कम करने का आज आप भरपूर प्रयास करेंगे। आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर टकराव से बचें। सेहत की बात करें तो यदि आपको लगातार सुस्ती और आलस्य महसूस हो रहा है तो आपको अपने दिन की शुरुआत व्यायाम से करनी चाहिए।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप टारगेट भेज काम करते हैं तो आज आपके सभी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और आपकी सकारात्मकता देख हर कोई प्रभावित होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की भी तरक्की हो सकती है। अटके हुए काम पूरे होंगे और आज आपको लाभ कमाने का भी मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। बड़े भाई की ओर से आज आर्थिक लाभ संभव है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार आने से आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। हो सके तो आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य के तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आज वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 20 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 20 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Wednesday, January 19, 2022, 16:09 [IST]
Desktop Bottom Promotion