For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20 May Horoscope: इन राशियों को मिलेगा आज अपनी मेहनत का मीठा फल

|

ग्रहों की बदली हुई चाल आज क्या इशारा कर रही है, अगर आप जाना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपको बॉस के इशारों को समझना होगा। यदि आप काम के प्रति लगातार लापरवाही करते रहेंगे तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आप अपनी किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ नई रणनीतियां बना सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। घर का वातावरण ठीक रहेगा। बड़े बुजुर्गों के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आप काफी दबाव महसूस करेंगे, साथ ही मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आप नौकरी छोड़ने का भी मन बना सकते हैं। हालांकि इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा अवसर लेकर आ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरने वाला है। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत को सराहेंगे, साथ ही आपको नई जिम्मेदारियां भी दी जा सकती हैं। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें, जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई बनता हुआ काम अचानक बीच में अटक सकता है। अतीत में लिए हुए किसी गलत फैसले का नतीजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच की दूरियां कुछ कम हो सकती हैं। सेहत में सुधार आ सकता है। आपको पर्याप्त आराम की आवश्यकता है। आप अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का माहौल आज कुछ बिगड़ता नजर आ रहा है। आपके तीखे शब्द अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा आप गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपने आपसे दूर हो जाएं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के सभी काम आज सुचारू रूप से पूरे होंगे, साथ ही आपको उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापारियों के लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। आप अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। दिन की दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो हृदय से जुड़े रोगियों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण आने वाली है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को बड़े ग्राहकों से डील करते समय अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान आपका बड़ा नुकसान करा सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द से जल्द आपको कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको बाहर के भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर ज्यादा तला भुना खाने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन बहुत ही अच्छे संकेत दे रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। यदि लंबे समय से आप भूमि मकान या नया वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन उचित है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वहीं माता का भी समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। हालांकि आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप स्वयं के लिए समय निकालने में भी सफल रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अपनी कड़ी मेहनत के बल पर आज आप कार्यस्थल पर अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहेंगे, साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन निराशाजनक रहने के आसार हैं। आज आपके हाथ से कोई बढ़िया मौका निकल सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। सकारात्मक रहें और मेहनत करें। आपको जल्द ही नए अवसरों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के बड़ों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। हो सके तो अपने प्रिय के लिए आज कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको हाथों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन आदि लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आने वाले दिनों में आप पर दबाव बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ टकराव या अनबन से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। इस तरह की बातों से आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर ने कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। कामकाज का बोझ आपको काफी थका हुआ महसूस करा सकता है, साथ ही आप काफी तनाव में भी रहेंगे। आप सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करें, आने वाले दिनों में इसका उचित फल आपको जरूर मिलेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज करे लाभदायक रहेगा। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो इस समय आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से मकर राशि वालों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेते समय आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहने वाला है। ऐसे में आप एक दूसरे के साथ बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। यदि आपको हेयर फॉल या स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को कड़े परिश्रम के बावजूद आज उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। बाहरी लोगों के दखलअंदाजी के कारण आज घर में वाद विवाद होने के आसार हैं। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को जमकर परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपकी तरक्की का समय चल रहा है। खाने पीने की चीजों, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, धार्मिक चीजों आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको छोटी सी यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। आप किसी वैवाहिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। काफी दिनों बाद आज आप अपनी निजी जीवन पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Horoscope Today 20 May 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 20 May 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, May 19, 2022, 16:44 [IST]
Desktop Bottom Promotion