For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 20 October Horoscope: कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा बड़ा सुधार

|

आज का दिन आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है, अगर आप जाना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

विपरीत परिस्थितियों से घबराने की जगह यदि आप हिम्मत से काम लेंगे तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। ज्यादा तनाव लेना आपकी सेहत के लिए भी ठीक नहीं है इसलिए इससे बचें। आने वाले कल की चिंता में आप अपना आज न नष्ट करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम का भार अधिक रहेगा। आपको पूरी मेहनत और ऊर्जा के साथ अपने काम निपटाने होंगे। वहीं व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। छोटी से चूक बड़ा नुकसान करा सकती हैं। बेहतर होगा आप समझदारी से आगे बढ़ें। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नज़र आ रहा है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती हैं। पुराने किसी कर्ज को चुकाने का दबाव आप पर रहेगा। मुमकिन है आर्थिक तंगी के कारण आपके मन में कई नकारात्मक विचार भी आएं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती हैं। आपको उग्र होने से बचने की सलाह दी जाती हैं। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। वहीं व्यापारी वर्ग को आज मिलाजुला मुनाफा हो सकता है। धीमी गति से ही सही लेकिन आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। निजी जीवन में तनाव रहेगा। परिजनों का सहयोग नहीं मिलेगा और रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। इस समय आपकी सेहत सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, इसलिए छोटी सी भी लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन संबंधित चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। वहीं दूसरी ओर अगर आप नए व्यापार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना निर्णय लेना होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज समय पर आपके सभी कार्य पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। दोस्तों और परिजनों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी या मनमुटाव से बचें। यदि आपके प्रिय के बर्ताव में कुछ बदलाव नजर आ रहा है तो बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरी करने वाले लोगों को अपने अधूरे कार्यों को निपटाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही उच्च अधिकारियों का दबाव भी आज अधिक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाकर आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाने के लिए आप अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें। वैवाहिक जीवन सुखी रखेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। हो सकता है आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो ज्यादा सावधानी बरतें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारियों को कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। अगर आप रियल एस्टेट से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी सकारात्मकता देखकर हर कोई काफी प्रभावित होगा। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज आप परिवार से जुड़े किसी पुराने मसले को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। हालांकि आपको अपना हर फैसला निष्पक्ष लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और उनका समर्थन आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप सिंगल है तो आपके एक नए रिश्ते की शुरुआत जल्द ही हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। सास की दृष्टि से आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:05 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको अपनी वाणी पर बहुत ही नियंत्रण रखना। आपके बिगड़े हुए बोल आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बहसबाजी हो सकती है। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी न करें और अपने काम पर फोकस करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ अच्छा मौका मिल सकता है। आपको उम्मीद के अनुसार फायदा हो सकता है। पारिवारिक कलह बढ़ने से मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आपका मनोबल कमजोर पड़ सकता है। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। पैसों की अवाक अच्छी रहेगी लेकिन आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। सेहत का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। घरेलू समस्या का अंत होगा और घर के वातावरण में सुधार आएगा। माता पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। साथ ही घर के बड़ों की सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को आज आगे बढ़ने और अपनी काबिलियत दिखाने का कोई बेहतरीन मौका मिल सकता है। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास बीतेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपकी सारी शिकायतें दूर कर देगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो आपको अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लेनी चाहिए। साथ ही एक वक्त पर आप एक ही काम करने की कोशिश करें, खुद पर ज्यादा दबाव न डालें। इससे आपकी सेहत बिगड़ सकती है और आप अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती हैं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नज़र आ रही है। अगर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आपके बीच की कड़वाहट खत्म हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। दूसरों को खुश करने के लिए आप अपना बजट न बिगाड़ें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सिर दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज को लेकर अगर आप चिंतित है तो इस समय आपको अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है। व्यापारियों को इस समय बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। आपके पास जो है जितना है उसे ही आगे बढ़ाने का प्रयास करें। वहीं नौकरी करने वाले लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। अपनों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। भाई बहनों के साथ आज आप काफी मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। आपको अपने प्रिय पर गर्व महसूस होगा। पैसों की स्थिति अच्छी है। अगर आप कोई बड़ी खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की बात करें तो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है। क्रोध से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप अकेलापन और बेचैनी महसूस करेंगे। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में काफी दिक्कतें हो सकती हैं। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। बेहतर होगा कि आप खुलकर अपने प्रिय से बात करें। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। दफ्तर में बॉस आपका आत्मविश्वास देखकर काफी प्रभावित हो सकते हैं। मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। व्यापारियों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन आप चिंतित न हो क्योंकि जल्दी आपको अपनी इस नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे और आप काफी सुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें अन्यथा आपके बॉस कड़क रवैया अपना सकते हैं। साथ ही आपकी तरक्की में भी बाधा आ सकती है। व्यापारियों को अपने ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। जरा सी अनबन नुकसान की वजह बन सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय बिताएंगे। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आपके बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी निर्णय ले सकते हैं। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ कोई व्यवसायिक मामला आज सुलझने से आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में एक बार फिर तेजी आएगी। नौकरीपेशा जातक अपने अच्छे प्रदर्शन से दफ्तर में अपनी स्थिति मजबूत करने में सफल रहेंगे। आज आप पर जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। अगर आप विद्यार्थी है तो आज आपको अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप खूब मेहनत करें, जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। ज्यादा भागदौड़ न करें और आराम पर ध्यान दें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 20 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 20 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, October 19, 2021, 15:23 [IST]
Desktop Bottom Promotion