For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20 August Horoscope: इन राशियों के लिए बन रहे हैं आज तरक्की के योग

|

ग्रहों की बदल हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही उत्तम रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में यदि आपके किसी कार्य में कोई बाधा आ रही है तो आपको उच्च अधिकारियों की मदद लेनी चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का मौका मिल सकता है। आपका कारोबार जल्द ही एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का समर्थन मिलेगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है, साथ ही आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। व्यापारियों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। किसी व्यवसायिक योजना को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। खर्चल मे कटौती होगी और आप अधिक बचत कर पाएंगे। घर के माहौल में सुधार आ सकता है। रिश्तो में आ गई दूरियां कम होंगी। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरी करने वाले जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। आप अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करते रहें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपके कामकाज में रफ्तार देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। माता पिता की ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी, अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको जंक फूड से परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको अपने बड़ों के साथ विनम्रता और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। बातचीत करते समय आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें साथ ही आपको उग्र होने से भी बचने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां निकाल सकते हैं। इस तरह की गलतियां भविष्य में आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। अतीत में किए हुए निवेश का अच्छा परिणाम आपको मिलने के आसार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप कोई आर्थिक लेनदेन भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है, विशेष रूप से यदि पहले से ही आपको कोई बीमारी है तो आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। हो सकता है आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला लें। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहने वाला रहेगा। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। दफ्तर में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप पर वर्क लोड अधिक है तो आप धीरे-धीरे ही सही लेकिन अपने काम बिना किसी गलती के पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:4

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बेवजह की बातों को लेकर आज मन परेशान रहेगा और आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। इसके अलावा आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखने का प्रयास करें। अगर आप विद्यार्थी ने तो कठिन विषयों पर आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अपने गुरुजनों और बड़ों की मदद लेनी चाहिए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है, साथ ही आप आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज काम का बोझ कुछ कम रहने के आसार हैं। यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है, विशेष रूप से यदि आप लकड़ी के कारोबारी हैं तो आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको वापस गैस, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप किसी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपकी तलाश खत्म हो सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों को पुराने कोर्ट कचहरी के मामले से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय बाद आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा भी होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिलेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि जीवनसाथी किसी कारणवश उदास है तो आप उनके मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। छोटी सी गलती की वजह से भारी नुकसान होने के आसार है। व्यापार करने वाले लोगों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको सिगरेट, शराब, पान, गुटखा आदि जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके हाथ अच्छा मौका लग सकता है। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी कमी पड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। दूसरों को कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। बड़े भाई या बहन का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको हाथ या पैर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:12

शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरी हो या व्यापार आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि लंबे समय से आप माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। जल्द ही आपको धार्मिक यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। आपकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के आसार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय:दोपहर 1: 55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा व्यर्थ की चीजों में आपका काफी समय नष्ट हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की बातें आपके काम के साथ आपकी छवि भी प्रभावित कर सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। हालांकि आपको ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल शांत रखने के लिए आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की आवश्यकता है। आपका उग्र स्वभाव अपनों को आपसे दूर कर सकता है। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

English summary

Horoscope Today 20th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 20th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, Simha, kanya, tula, vrischik, dhanu, kumbh, meen.
Story first published: Friday, August 19, 2022, 16:58 [IST]
Desktop Bottom Promotion