For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj ka Rashifal 21 January Horoscope: जानें अपनी किस्मत का हाल

|

क्या आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा और दूर होंगी आपकी परेशानियां? अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आप उग्र होने से बचें नहीं तो आपको पछताना पड़ सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो चीज़ें आपके विरुद्ध जा सकती हैं। काम का बढ़ता हुआ दबाव और उच्च अधिकारियों का बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें। पैसों की बात करें तो आपको कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आने वाले समय में आप पर काफी दबाव रहेगा। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको और कठिन परिश्रम करने की जरूरत है। अपने समय का सदुपयोग करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। इस समय आपको पार्टनरशिप में कारोबार करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। बेहतर होगा आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। आज पैसों से जुड़ा कोई भी लेन देन न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अनावश्यक क्रोध करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सकारात्मक रहें और बेवजह का तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 12:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए कई मामलों में अच्छा साबित होगा। आज आप उत्साह और जोश से भरे रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को कुछ नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। हालांकि काम के साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज दिन की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं और जल्द ही आपकी तरक्की भी हो सकती है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कोई सुनहरा मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास और तेज करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने खाने पीने का ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आ सकता है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको कई अच्छा मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। आप पर कार्यभार कुछ कम रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। घर के बड़ों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। खुद पर काबू रखें और ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। यदि आपको लिवर से संबंधित कोई दिक्कत है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप बुखार, जुकाम, खांसी आदि से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। संपत्ति से जुड़ा विवाद हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। अपने बढ़ते हुए खर्चों पर आप लगाम लगाएं। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज आप अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़े। साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है।।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल काफी अच्छा रहेगा। आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर कर लेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की का योग बन रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, लकड़ी, कॉस्मेटिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। घर में वाद विवाद होने के आसार हैं। भाइयों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आज पिता के स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है। इस समय उन्हें अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो हृदय के रोगियों को संभलकर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर बदलाव का समय चल रहा है। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ परिवर्तन संभव है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की सोच रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने से बचें। यदि कोई गंभीर घरेलू मुद्दा है तो उसे समझदारी से सुलझाने का पूरा प्रयास करें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप कपड़े, सोना चांदी, लकड़ी, तेल आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। यदि नौकरी के साथ आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। बेवजह की बातों को लेकर अपने प्रिय पर गुस्सा करने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत कुछ बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक सकता है। दफ्तर में महिला सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। आज छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बिगड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की स्वीकृति मिल सकती है। अगर आप पहले से ही शादीशुदा है तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अगर आप सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के मरीज हैं तो आपको संभलकर रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

बेवजह की बातों में आपको अपना समय नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। आज अचानक आपको ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी यह यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपको बड़े व्यवसायिक फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही भाई बहनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी की ओर से आज आर्थिक लाभ संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप छोटी सी भी परेशानी को अनदेखा न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इसके अलावा यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो आपको उनकी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को कोई भी बड़ा निवेश करने से बचने की जरूरत है। इसके अलावा कानूनी मामलों में भी आपको सजग रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आज आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

English summary

Horoscope Today 21 January 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 21 January 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Desktop Bottom Promotion