For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 21 November Horoscope: धनु राशि वाले आज अपनी सेहत को लेकर न करें कोई भी लापरवाही

|

क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में आपको पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। आज बॉस आपको जो भी जिम्मेदारी दें उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। कारोबार आगे बढ़ाने के लिए यह समय अनुकूल है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे, लेकिन आपको हिम्मत से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप अपने प्रयास जारी रखें, जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपने प्रिय से अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज आपको कुछ ज्यादा ही कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों का रवैया भी आप के प्रति काफी सख्त रहने के आसार हैं। ऐसे में आप खुद पर काबू रखें और शांत दिमाग से अपने काम पर ध्यान दें। वहीं व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपके किसी काम में बड़ी बाधा आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तकरार से बचें अन्यथा आज आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। अगर आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय ठीक नहीं है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आज आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से घर के बड़े बुजुर्गों से बात करते समय अपने शब्दों का प्रयोग का बहुत ही सावधानी से करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी आमदनी में इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। आप परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते रहें। जल्द ही आपकी सारी समस्याओं का अंत होगा। दफ्तर में कंपटीशन काफी अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपनी ओर से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। बड़े व्यापारियों को अपने कर्मचारियों के साथ बात से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो ज्यादा चाय और कॉफी के सेवन से बचें।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अचानक आपको ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को पैसों के मामले में सतर्क रहना होगा। बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की बात करें तो आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी धार्मिक कार्य पर भी धन खर्च कर सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी संबंध बेहतर होगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का समर्थन मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपकी थकान कुछ बढ़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी और आज आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। गुरुजनों का भी सहयोग और आशीर्वाद आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आपको बहुत ही एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में कोई भी डील न करने से बचने की जरूरत है, नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहने के आसार हैं। माता-पिता के साथ आज आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना चाहिए। सेहत की बात करें तो आप बेवजह को चिंताओं से दूर रहें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। दफ्तर के कार्यों को लेकर आपकी चिंताएं कुछ बढ़ती नजर आ रही है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में ऐसा कोई भी काम न करें जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ जाएं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। अगर आप बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपके हाथ से निराशा लगेगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है, खासतौर पर अगर आपका काम दवाइयों का है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा और आपके प्रेम में भी इजाफा होगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा। पैसों को लेकर आपको चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। सेहत के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको कुछ नई योजनाएं बनाने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जाताक यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आलस्य का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की जरूरत है। यदि आज आपका कोई काम अधूरा रह जाता है तो बॉस के सामने आपकी छवि खराब हो सकती है। साथ ही इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका गुस्सैल स्वभाव आज आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है। अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको फेफड़ों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। आप लापरवाही न करें और अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। यदि इसी तरह चलता रहा तो जल्द ही आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें विशेष रूप से माता-पिता के साथ आप प्यार और सम्मान से पेश आएं। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 से रात्रि 8:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा कपड़े, लेदर, कॉस्मेटिक्स, खाने पीने की चीजों, प्रिंटिंग आदि का काम करने वाले जातकों को भी अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आज आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप अतिरिक्त समय बिता पाएंगे। घर के बड़ों के साथ आप की किसी गंभीर घरेलू मुद्दों पर चर्चा भी हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत की बात करें तो सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के व्यायाम से करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपके अनियंत्रित क्रोध के कारण आज घर में वाद विवाद हो सकता है। आपके गलत बर्ताव का असर आपके रिश्तो पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। आप उनको पर्याप्त समय दें। साथ ही उनके मन की बात जानने का भी प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर आपको उनका सहयोग मिलेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सेहत की बात करें तो तनाव बढ़ने से आज आपके शारीरिक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में चल रही है पॉलिटिक्स से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप किसी भी तरह के गॉसिप में हिस्सा न लें तो बेहतर होगा। अपने कीमती समय का सदुपयोग करें और सूझबूझ से काम लें। खाने पीने की चीजों का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। इसके अलावा भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। लंबे समय बाद आप अपने प्रिय के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। आज आपके प्रिय की ओर से आपको तोहफा भी मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको कमर या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

English summary

Horoscope Today 21 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 21 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, November 20, 2021, 10:10 [IST]
Desktop Bottom Promotion