For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

21 September Horoscope: मकर राशि वालों की आमदनी में होगी वृद्धि

|

अगर आप अपने दिन भर का हाल जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। बेहतर होगा आप सूझबूझ से काम लें। बेवजह का तनाव आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है। अगर अब नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की भी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है खासतौर पर अगर आप खाने पीने की चीजों का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। निजी जीवन की बात करें तो माता-पिता के साथ सम्मान से पेश आएं। आपका गलत बर्ताव उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप कमर के दर्द से परेशान हो सकते हैं। लगातार बैठकर काम करने से बचें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको कुछ नई जिम्मेदारियां दी जा सकती है। आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा जब अपना कोई भी काम अधूरा न छोड़ें। फर्नीचर से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। वहीं शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ निराशाजनक रहने के आसार है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा आज आप जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आज आपको बहुत ही नरमी से पेश आने की सलाह दी जाती है। छोटी सी बात पर बड़ा बवाल होने की आशंका है। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5: 20 से रात्रि 9:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। गुरुजनों और बड़ों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा, साथ ही सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। यदि हाल में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज बॉस की ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको बुखार, जुकाम आदि हो सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की, अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बॉस की गर्म मिजाजी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। ऐसे में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद थकान बनी रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। काम का दबाव आपको मानसिक रूप और शारीरिक रूप से काफी थका हुआ महसूस करा सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं इस समय आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आपको आर्थिक रूप से और मजबूत होने की जरूरत है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अचानक अपने ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। बॉस आपके काम से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो ज्यादा तनाव और क्रोध से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो बातचीत के द्वारा आप अपने और जीवनसाथी के बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। चुप रहने से आपके बीच की गलतफहमी है और बढ़ सकती हैं। पिता को स्वास्थ संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च होने की आशंका है। कामकाज की बात करें तो सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। इस तरह की बातों से आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको ज्यादा तनाव न लेने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। अगर आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है तो आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आप किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा आज आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। अपने वित्तीय फैसले आप खुद ही सोच समझ कर लें। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आपके धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आज वर्क लोड कुछ अधिक रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ आज आपको काफी परेशान कर सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। बेहतर होगा आप धीरे-धीरे ही सही लेकिन अपने सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अधिक मात्रा में माल डंप न करने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत की बात करें तो आपको बाहर के भोजन से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो अपनों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। अपनी मनपसंद किताब पढ़ें या फिर मूवी देखें। खाली बैठने से आपके मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसका सदुपयोग करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको आमदनी का नया स्त्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। खुदरा व्यापारी आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखें। दिन के दूसरे हिस्से में आज किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत की बात करें तो अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो रही है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको यूरिन संबंधित दिक्कत होने की आशंका है। बेहतर होगा आप साफ सफाई का ध्यान रखें और छोटी सी भी समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप घर के सबसे छोटे सदस्य हैं तो आज आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों का रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ऐसे में आपको उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करना होगा। गुस्से से बात और बिगड़ सकती है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। सेहत की बात करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसे में आपको आराम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 12:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि हाल ही में आपने नौकरी के लिए किसी बड़ी कंपनी में साक्षात्कार दिया है तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश जाकर नौकरी करने के इच्छुक जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। हालांकि कारोबार में इस तरह के उतार चढ़ाव आते रहते हैं। आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप मेहनत करते रहें, जल्द ही आपके इस नुकसान की भरपाई होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आपके घर में जल्द ही मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बेवक्त भोजन करने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

20 September 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपका मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी बात को लेकर आप काफी बेचैन रहेंगे। यदि मन में किसी भी तरह की दुविधा है तो अपने मन की बात अपनों से साझा करें। हो सकता है आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएं, साथ ही आपकी परेशानी का भी अंत हो। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आज आपका उग्र स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन में कलह की वजह बन सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज आप कोई भी बड़ा खर्च न करें तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप की स्थिति मजबूत होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक

English summary

Horoscope Today 21 September 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 21 September 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, September 20, 2021, 18:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion