For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

21 June Horoscope: सेहत और पैसों के मामले में आज ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली

|

क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

परिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। अचानक कोई पुराना मामला को उभरने से घर की शांति भंग हो सकती है। ऐसे में आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं करेंगे और आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है और आपको कुछ नई और बड़ी जिम्मेदारियां भी मिलेंगी। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है, नहीं तो आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। मानसिक तनाव शारीरिक स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 9:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा आप भविष्य के लिए नई रणनीतियां भी तैयार कर सकते हैं। इसका फायदा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातक यदि लंबे समय से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो दफ्तर में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि आपको कड़ा परिश्रम करते रहना होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपकी आपसी समझ बढ़ेगी। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो अपनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आप किसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। अगर आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जल्दबाजी में ऐसा कोई काम न करें जिससे बात और बिगड़ जाए। वहीं व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको जंक फूड से परहेज करने की जरूरत है

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। आपकी किसी बड़ी परेशानी का अंत हो सकता है, जिससे मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार है। आमदनी आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े का बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। आपको कर्ज लेने और देने से बचने की भी जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मी के साथ आपका टकराव हो सकता है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचने की जरूरत है। व्यापारियों के लिए दिन औसत रहने वाला है। आज आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसाई फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आपको आराम करने का भी समय मिलेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:10 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। दफ्तर में चल रही राजनीति से आपको बचकर रहना होगा अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों का रुका हुआ कोई काम आज एक बार फिर शुरू हो सकता है। हालांकि इस काम को पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। बच्चों की शिक्षा आदि पर आज आपका पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ नरमी से पेश आएं। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। सेहत की बात करें तो आपको देर तक खाली पेट रहने से बचना होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक:4

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरी करने वाले जातकों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है दफ्तर में आप किसी कठिन कार्य को सरलता से पूरा कर पाएंगे बस आपकी मेहनत से काफी प्रभावित हो सकते हैं और आप की जमकर तारीफ ए भी करेंगे व्यापार से जुड़े जाता कि यदि किसी बदलाव की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही हैं। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आप सोच विचार कर लें। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको पर पर्याप्त आराम करना चाहिए।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। यदि आपने कर्ज या उधार दिया है तो आपका तनाव काफी बढ़ सकता है और आप बहुत दबाव महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप और बचत पर ध्यान दें और जल्द से जल्द अपने कर्जों से मुक्ति पाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातक आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। दफ्तर में आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम दिया जा सकता है जिसे आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी यह मेहनत आपके लिए तरक्की का रास्ता खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपका कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। इसके अलावा आपके हाथ कोई अच्छा और नया मौका भी लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आप अतिरिक्त समय बिता पाएंगे। घर के बड़ों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आपको रीड की हड्डी में दर्द की शिकायत हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार है। दफ्तर में आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे, लेकिन उच्च अधिकारियों के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है। मुमकिन है आप उनकी किसी बात से सहमत न रहें। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है, विशेष रुप से यदि आपका काम लोहे का है तो आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आज आप अपने किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आपकी किसी समस्या को सुलझाने में आपके प्रिय का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपके लिए धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। जल्द ही आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपके हाथ बढ़िया अवसर लगेंगे। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। वहीं व्यापारियों के सभी काम उनकी योजना के अनुसार ही पूरे होंगे। आज आप कारोबार बढ़ाने का विचार भी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति में गिरावट आ सकती है। हिसाब किताब में गड़बड़ी के कारण आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर तनाव संभव है। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करे तो आज पैरों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:10 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। यदि आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लंबे समय बाद आप जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिता पाएंगे। यदि आप अपने प्रिय को कोई तोहफा खरीदने की योजना बना रहे हैं इसके लिए दिन उचित है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। फर्नीचर, खिलौने, कॉस्मेटिक्स आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। नौकरी करने वाले लोगों पर वर्क लोड अधिक रहने के आसार है, लेकिन आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:10

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अचानक खर्चों का भार बढ़ने से आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करना चाहिए अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। ऐसे में उन्हें किसी भी तरह की लापरवाही से बचना होगा। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:2

शुभ समय:सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज के दिन आपको बहुत ही धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे लोगों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें अन्यथा बेवजह की चीजों में आपका कीमती समय नष्ट हो सकता है और आपके महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। दफ्तर में बॉस अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। आपको उनके इशारों को समझना होगा। काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपको शराब पीकर आपको वाहन चलाने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 21st June 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 21st june 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Monday, June 20, 2022, 19:48 [IST]
Desktop Bottom Promotion