For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 22 November Horoscope: पैसों को लेकर धनु राशि वालों की बढ़ सकती है चिंता

|

आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप पूरी उत्साह और लगन के साथ अपना हर काम पूरा करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी कड़ी मेहनत के लिए खूब सराहना मिल सकती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अपने सही फैसलों का सुखद परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि लंबे समय से आपका आर्थिक प्रयास चल रहा है तो जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा, खासतौर पर आज माता-पिता के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि आप खानपान में ज्यादा लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। जल्द ही आपकी सारी परेशानियों का अंत हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें अन्यथा आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपके बीच दूरियां बढ़ने के आसार हैं। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। आपके एक गलत फैसले का बुरा असर आपके पूरे परिवार पर पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि के संकेत मिल रहे हैं। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन की बात चल सकती है। बॉस आपके काम से काफी प्रभावित नजर आएंगे। जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी मानसिक चिंता बढ़ सकती है जिसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जाती है तो आप उसे पूरी मेहनत और लगन से पूरा करने का प्रयास करें। अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से आप पीछे न हटें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं, विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। इस तरह की बातों से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज आपको परिजनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अनावश्यक खर्च करने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। हालांकि आप हर मुश्किल का सामना हिम्मत से करेंगे और अंत में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से अच्छी नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण आज काफी बढ़िया रहेगा। अपनों के साथ समय बिताकर आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के बर्ताव में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप लंबे समय से कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो अपने प्रयासों में किसी भी तरह की कमी न आने दें। आप मेहनत करते रहें आपको अपनी मेहनत का उचित फल जल्द ही मिलेगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज वर्क लोड अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में आपको अपने सभी काम एक अच्छी योजना के अनुसार पूरा करने की सलाह दी जाती है। इससे आपका दबाव कम होगा। साथ ही आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील करते समय जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। सेहतमंद रहने के लिए आप काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस समय स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा लापरवाही बरतना आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आप अपना ध्यान नहीं रखेंगे तो आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आज कामकाज में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी। बेहतर होगा आप बेवजह की बातों को सोच कर अपना कीमती समय नष्ट न करें और अपने काम पर ध्यान देने का प्रयास करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आप को नजरअंदाज कर रहे हैं। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की खटास को कम करने का प्रयास करें। चुप रहने से गलतफहमियां बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आप छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करने का प्रयास करें। बात बात पर आपको उग्र होने से बचने की जरूरत है। अगर आप अविवाहित और आपके विवाह की बात चल रही है तो आज बात कुछ आगे बढ़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी बड़ी आर्थिक परेशानी का भी अंत हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार हैं। हो सकता है आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़े लेकिन आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें, क्योंकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो इस राशि के डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ गहरी हो सकती है। हालांकि गलत रास्ते अपनाकर आप पैसे कमाने से बचें अन्यथा आपकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आपको अपनी ओर से कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार अपने फैसले आप सोच समझ कर लें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आज किसी बड़ी घरेलू समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत की बात करें तो अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो अपना ध्यान रखें, साथ ही तनाव से दूर रहें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आय के नए साधन बन सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी पुराने कर्ज से भी मुक्ति मिल सकती है। निजी जीवन की बात करें तो माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपकी चिंता बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें और उनकी देखभाल भी करें। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो अचानक आपको आपके ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर आज काम का बोझ कुछ अधिक रहने के आसार हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातक को कानूनी मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दूसरों की बातों में आकर अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप अपना हर कदम सोच समझ कर आगे बढ़ाएं। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी तरह का बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अगर आप अपने अविवाहित है और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर भी अधिक ध्यान दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सीने में जलन, दबाव आदि महसूस हो सकता है। ऐसी परेशानियों को अनदेखा करने की भूल न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है तो कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लग सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। अगर आप पैसों को लेकर कोई प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता न मिले। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत के कारण आज आपके बीच कुछ अनबन हो सकती है। सेहत की बात करें तो आपको बेचैनी, सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

English summary

Horoscope Today 22 November 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 22 November 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Saturday, November 20, 2021, 23:59 [IST]
Desktop Bottom Promotion