For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifa 22 October Horoscope: आज इन 4 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके आत्मविश्वास में कुछ गिरावट आ सकती है। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करते रहें, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती हैं। वहीं खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। अपनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और कम प्रयास में आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो लोहे का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी करके नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के माहौल में सुधार देखने को मिल सकता है। अपनों के बीच दूरियां कम होगी। आज माता पिता के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी की ओर से कोई खास तोहफा मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिर दर्द, अनिद्रा, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। आपके गुप्त शत्रु आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। यदि आप सूझबूझ से काम नहीं लेंगे तो आज आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के सामने ठीक से व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपकी छोटी सी भूल आपकी छवि खराब कर सकती है। साथ ही इसका बुरा असर आपकी नौकरी पर भी पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। हालांकि किसी तरह की समस्या नहीं होगी, लेकिन आपको बचत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से विपरीत परिस्थिति में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। अगर आप माइग्रेन के रोगी है तो ज्यादा तनाव लेने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने परिवार की शांति बनाए रखने के लिए आज आपको अहम भूमिका निभानी पड़ सकती है। अपने बड़ों की सलाह अनुसार चलें और छोटों के साथ प्यार से पेश आने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आज आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज कोई चुनौतीपूर्ण कार्य दिया जा सकता है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें, जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या होने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज के दिन आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। घर हो या कार्यस्थल आपको खुद पर काबू रखने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। इसके अलावा आज सहकर्मियों के साथ दफ्तर में तू तू मैं मैं हो सकती है। बेहतर होगा बेकार की बातों से आप दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप किसी कानूनी दांवपेच में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। किसी कारणवश आज आपके प्रिय काफी उदास रहेंगे। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 32

शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें, साथ ही आपको अनावश्यक तनाव लेने से भी बचने की जरूरत है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। इसके अलावा दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा न खर्च करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आगे बढ़ने का आपको कोई अच्छा अवसर आपको मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपका लापरवाह रवैया घर के सदस्यों को दुखी कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने व्यवहार में नरमी लाएं, साथ ही अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी मन प्रसन्न रहेगा और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी आज आपके सोचे विचारे सभी काम पूरे हो पाएंगे दफ्तर में काम का बोझ कुछ कम रहेगा आज आप अपने पेंडिंग कार्यों को खत्म करने में सफल रहेंगे अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको और तेजी से प्रयास करने की जरूरत है जल्दी आपको सफलता मिल सकती है खुदरा व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ निराशाजनक रहने के आसार ए आप के कारोबार में गिरावट संभव है पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी घर के सदस्यों के साथ आपसी मेलजोल बढ़ेगा जीवन साथी का प्यार और सहयोग आपको मिलेगा पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है आप सोच समझकर खर्च करें जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 1 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है अगर आप टारगेट भेज काम करते हैं तो आज आसानी से आपके सभी काम पूरे हो पाएंगे इसके अलावा आपके लिए आगे बढ़ने के लिए रास्ते भी खुल सकते हैं व्यापार से जुड़े जातकों कॉल बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का अवसर मिल सकता है अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है छोटे व्यापारियों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा जीवन साथी के साथ मनमुटाव दूर होगा और आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिता पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:05 बजे से 11:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखने का प्रयास करें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत हो। इस तरह के लोग आपकी सकारात्मकता को खत्म कर देंगे और नकारात्मकता पर हावी हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से यदि पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बीती पुरानी बातों को भूल कर आप इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनों के साथ अपने बिगड़े हुए रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। सुख सुविधा की चीजों पर आज आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में कार्यभार बढ़ सकता है।

व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा जिससे आज आप काफी परेशान रहेंगे। घर हो या कार्यस्थल आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा। आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में कई सारी दिक्कतें आएंगी। आपको शांत दिमाग से अपनी समस्याओं का हल ढूंढना चाहिए। मुमकिन है आज आप काफी दबाव भी महसूस करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तुनकमिजाजी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। बेवजह अपना गुस्सा दूसरों पर निकालने से बचें । आज आपकी काफी आलोचना हो सकती है। पैसों की बात करें तो अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक नहीं है। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आप शारीरिक रूप से भी परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज के दिन आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। अगर आप नौकरी करते हैं और आप अपनी मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश हताश होने की जरूरत नहीं है। उचित समय आने पर चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। वहीं व्यापारियों को आज आर्थिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को पूरी मेहनत के साथ अपनी पढ़ाई पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। बेकार की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आमदनी बढ़ाने का आपका प्रयास विफल हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको पेट से जुड़ा कोई रोग है तो खानपान में ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2 बजे तक

19 October 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ दुर्घटना हो सकती है। सिर या कंधे पर चोट लगने की आशंका है। दफ्तर में आपका तनाव बढ़ सकता है। आप पर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी और समय की कमी के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण फैसले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर ही लेने चाहिए। अगर आप अपना व्यापार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो बेवजह की बातों को लेकर अपने जीवनसाथी के साथ कहासुनी से बचें। इस तरह की बातें आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:05 तक

English summary

Horoscope Today 22 October 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 22 October 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Thursday, October 21, 2021, 15:38 [IST]
Desktop Bottom Promotion