Just In
- 1 hr ago पाकिस्तान में महिला ने दिया Sextuplets को जन्म, 4.7 बिलियन में एक के साथ होता है ये करिश्मा
- 3 hrs ago लाल मिर्च के नाम पर साबुन या ईंट तो नहीं खा रहे हैं आप? ऐसे पता करें
- 4 hrs ago इंटरव्यू के लिए बेस्ट हैं IAS रिया डाबी के ये 5 फॉर्मल ब्लाउज पैटर्न, देंगे प्रोफेशनल लुक
- 6 hrs ago क्रॉच एरिया के फंगल इंफेक्शन की वजह हो सकता है आपका गंदा अंडरवियर, Jock Itching से बचने के लिए करें ये काम
Don't Miss
- News 'काश पाकिस्तान के पास भी मोदी जैसा नेता होता', किसने कही ये बात, CM मोहन यादव ने खोला राज
- Education Assam Board 10th Toppers List 2024: असम में 75.7% छात्र पास, अनुराग डोलोई टॉपर, देखें पूरी लिस्ट
- Finance Mutual Fund Investment: म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए क्या है री-KYC से जुड़े नियम, वरना हो सकता है नुकसान
- Movies सलमान के घर के बाहर फायरिंग के बाद पुलिस को आया धमकी भरा कॉल, कही ये बात
- Travel जल्द खुलने वाले हैं लखनऊ-कानपुर, अहमदाबाद-धोलेरा समेत 10 से ज्यादा एक्सप्रेसवे, List
- Automobiles New Gen Swift ने Japan NCAP क्रैश में हासिल की 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग, भारत में जल्द होगी लॉन्च, जानें खासियत?
- Technology Google Pixel 8a की कीमत डिटेल आई सामने, यहां जानें सबकुछ
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
22 September Horoscope: इन 4 राशियों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ, जानने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की तो आज आप चाह कर भी बचत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज जरूरत से ज्यादा ही खर्च हो सकता है। हालांकि इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है, जल्द ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको आपकी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती है तो आप उसे पूरी मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करें। डेरी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है। आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग आपका मिलेगा। सेहत की बात करें तो आप ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज अपने छोटे से छोटे काम भी ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। आज जरा सी लापरवाही आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आपकी तरक्की भी रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से चला आ रहा कोई कानूनी मामला आज खत्म होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। आज आप जाने अनजाने किसी अपने का दिल दुखा सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप कड़ा परिश्रम कर रहे हैं और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आज आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। आपके हित में कार्य बनने की प्रबल संभावना है। बॉस आपसे बेहद प्रसन्न नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिल सकता है। आज आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की भी योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी।।परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि घरेलू जिम्मेदारियां कुछ बढ़ती नजर आ रही है, लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। सेहत की बात करें तो देर रात तक आप को जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि कुछ दिनों से काम के दबाव के कारण आप अपनी निजी जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आज अपनों के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलने के आसार हैं। आप अपनों के सारे गिले-शिकवे दूर करने का भरपूर प्रयास कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ टकराव और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों की कमियां निकालने से बेहतर है कि आप अपने काम पर फोकस करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण और बड़ा व्यवसायिक फैसला किसी अनुभवी या करीबी से सलाह लेकर ही लेने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। हो सकता है अपने प्रिय को किया हुआ कोई वादा पूरा करने में आज आप असफल रहें जिसकी वजह से आप के बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। ऐसे में आपको अपने प्रिय के साथ नरमी से पेश आने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आप अपने क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के संपर्कों का दायरा बढ़ सकता है। इसका उचित फल आने वाले दिनों में आपको जरूर मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। बढ़ते हुए घरेलू तनाव की वजह से आज आप काफी उदास महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पिता का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने सभी फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों पर लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बेहद शुभ रहेगी। दफ्तर में आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन उच्च अधिकारी आज आपके काम से बेहद प्रभावित नजर आएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मानसिक रूप से भी मजबूत रहना होगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आज आप मन लगाकर अपनी पढ़ाई कर पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आलस्य से का त्याग कर अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। अपने पेंडिंग कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर अगर आप लकड़ी के कारोबारी है तो आज के दिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी विवादित मुद्दे पर बातचीत करने से बचें अन्यथा आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। सेहत की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। बेवजह की चिंता से दूर रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने से बेहतर होगा कि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। आज बहुत आपके कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। ऐसे में लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातक अगर अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज आप के मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। आपको अपना हर कदम सोच-समझकर आगे बढ़ाने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। आपके प्रिय पर आपका भरोसा और मजबूत होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई फंगल इंफेक्शन हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यदि आपको किसी विषय में कठिनाई महसूस हो रही है तो आप अपने गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप लगातार अभ्यास करते रहें। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी की तलाश में है तो आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपको बढ़िया ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है विशेष रूप से अगर आप किराना, जनरल स्टोर, स्टेशनरी आदि से जुड़ा काम करते हैं तो आज ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास गुजरने वाला है। आपके प्रिय का मूड काफी रोमांटिक रहेगा। आप अपने मनपसंद स्थान पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपका कोई बनता हुआ काम अचानक बीच में अटकने से काफी निराशा हो सकती है। आपको ज्यादा जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। आप धैर्य से काम लें। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में हड़बड़ाहट और जल्दबाजी में आज कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं और पार्टनर के साथ आपका कुछ मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें नहीं तो इसका बुरा असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन मिलेगा। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत की बात करें तो काम की थकान और मानसिक दबाव आपका शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में अचानक बॉस किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं या फिर आपको कोई प्रेजेंटेशन भी देना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज कार्यभार अधिक रहने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। आप सरकारी नियमों का पालन आप सख्ती से करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा विशेष रुप से घर के छोटे सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरने वाला है। सेहत की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी समस्या है तो आपकी परेशानी आज कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:40 से रात्रि 10:05 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर राई का पहाड़ बनाने से बचें। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की जरूरत है। इसके अलावा घर के बड़ों का सम्मान करें और उनकी बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऐसे में आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखने की जरूरत है। सोना चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ निराशाजनक रहने वाला है। वहीं अनाज के व्यापारियों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपको कानों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक